वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 93 लोगों की मौत, 116 जख्मी, केरल में 2 दिन का राजकीय शोक

Vikram Jain | Jul 30, 2024, 12:32 IST
Share
Kerala Wayanad landslide devastation 1111
Kerala Wayanad landslide devastation 1111

केरल के वायनाड में प्रकृति का कहर बरपा है। यहां भूस्खलन से अब तक 93 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 116 घायल हुए हैं। बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। सेना के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

NEW DELHI. केरल के वायनाड में तेज बारिश और भूस्खलन ने जमकर कहर मचाया है। वायनाड में सोमवार की रात तेज बारिश के बीच लैंडस्लाइड से तबाही मच गई। 4 अलग-अलग जगहों पर हुए लैंडस्लाइड से घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां भी बह गईं। यह लैंडस्लाइड वायनाड स्थित मेपड्डी के कुछ पहाड़ी इलाकों में हुई है। लैंडस्लाइड से अब तक 93 लोगों की मौत हो चुकी है। घायल 116 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 400 से ज्यादा लोगों के लापता हैं। केरल सरकार ने इस हादसे को लेकर राज्य में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF और सेना

वायनाड में लैंडस्लाइड के बाद युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लोगों को बचाने के लिए SDRF और NDRF की जवान लगे हुए हैं। इसमें मेडिकल टीम भी शामिल है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बचाव कार्य में जुटी टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजे गए एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर को बारिश की वजह से कोझिकोड लौटना पड़ा।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई, इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुआ। वायनाड के मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में सोमवार देर रात दो बार लैंडस्लाइड हुआ।लैंडस्लाइड और बाढ़ के चलते बड़ी संख्या में लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग लापता है।

मुंडक्कई गांव में सबसे ज्यादा नुकसान, यहां 250 लोग फंसे

लैंडस्लाइड से आई तबाही के बाद मुंडक्कई गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां रेस्क्यू टीम अब तक नहीं पहुंच सकी है। NDRF की टीम पैदल पहुंचने का प्रयास कर रही है। मुंडकाई में करीब 250 लोगों के फंसे होने की खबर है। इस गांव के कई घर बह गए है।

खबर भी पढ़ें... फिर रेल हादसा , झारखंड में मालगाड़ी से टकराई हावड़ा-मुंबई मेल , 18 डिब्बे पटरी से उतरे , तीन की मौत , कई घायल

आपदा पर पीएम मोदी ने जताया दुख

वायनाड में हुई लैंडस्लाइड पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहायता राशि का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मेरी सहानुभूति है। पीएम ने घायलों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही पीएम मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री से भी बात की है और केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लैंडस्लाइड
  • वायनाड में भूस्खलन
  • केरल में प्रकृति का कहर
  • वायनाड में लैंडस्लाइड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच