Free Laptop Scheme : सीएम मोहन ने 89 हजार छात्रों के खातों में ट्रांसफर किए 224 करोड़
MP Free Laptop Scheme:मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए एक और अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में एक कार्यक्रम के दौरान 12वीं कक्षा में 75% या उससे ज्यादा नंबर लाने वाले 89 हजार 710 छात्रों के खातों में कुल 224 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की।
राशि से छात्रों को मिलेगी मदद
इस योजना के तहत, प्रत्येक छात्र को 25,000 रुपए की राशि दी गई है। यह राशि छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए मददगार साबित होगी। यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो वर्तमान में विभिन्न कॉलेजों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
ये घर का पहला लैपटॉप- छात्रा
पहले दी गई थी ई-स्कूटी
मध्य प्रदेश सरकार ने पहले 5 फरवरी को 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 7,900 छात्रों को ई-स्कूटी प्रदान की थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उस समय लैपटॉप योजना की घोषणा की थी, जो अब सफलतापूर्वक लागू हो गई है। इस योजना से छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और डिजिटल शिक्षा में मदद करने का उद्देश्य है।
ये खबर भी पढ़ें...Khajuraho Festival : 139 कलाकारों ने 24 घंटे डांस कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक