मप्र में 12 ब्रांड का घी अनसेफ, इंदौर में चार, भोपाल में 6 ब्रांड के घी सैंपल हुए फेल
मप्र आयुक्त खाद्य सुरक्षा व नियंत्रक खाद्य व औषधि प्रशासन द्वारा 20 जुलाई से खाद्य मिलावट के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसमें त्योहरा को देखते हुए दुग्ध व उनके उत्पाद पर अधिक जोर है। इस दौरान घी के भी कई सैंपल लिए गए। इसमें 12 ब्रांड के सैंपल फेल हुए हैं और यह जांच में अमानक और अनसेफ (असुरक्षित) पाए गए हैं।
विभाग ने यह दी जानकारी
खाद्य आयुक्त मनोज पुष्प ने बताया कि राज्य खाद्य लैब द्वारा कुल प्राप्त 2500 सैंपल में से 889 सैंपल की जांच पूरी कर ली गई है। इसमें घी व दुग्ध उत्पाद के 112 सैपंल फेल हुए हैं। साथ ही घी के 12 ब्रांड जांच में असुरक्षित पाए गए हैं। इसमें पाम ऑयल सहित अन्य मिलावट पाई गई है।
घी के यह ब्रांड सैंपल हुए फेल...
- भोपाल- शगुन, द्वारकेश, दानेदार घी, भूमि घी, भूमि प्रीमियम प्योर, काउ प्योर घी
- इंदौर- श्री सुधा प्रीमियम, गुमार प्योर, श्री मूल शुद्ध घी और श्री मूल गाय का घी
- डिंडोरी- वास्तु घी, गोपीश्री घी
- उज्जैन- एमसआरएमआई मिल्क देशी घी और मिल्क क्रीम घी
- धार- मिल्क क्रीम घी
- दमोह- औरगी गाय का घी
सभी के खिलाफ कोर्ट में केस करने के आदेश
खाद्य आयुक्त मनोज पुष्प ने बताया कि जिनके भी सैंपल फेल हुए हैं, उन सभी के खिलाफ सक्षम न्यायालय में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सैंपल लगातार लिए जाएंगे और जांच की जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
OMR शीट में दो काले गोले किए तो क्या होगी माइनस मार्किंग? हाईकोर्ट में उठा सवाल
NTA ने अब पीएससी राज्य सेवा मेंस 2026 वालों को उलझाया, यूजीसी नेट बनी वजह
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले राष्ट्रप्रेम क्या होता है यह कांग्रेस और सोनियाजी को नहीं पता
मालिनी गौड़ बोलीं- लखन दादा की अयोध्या, महापौर बोले- कैलाशजी भी यहां विधायक रह चुके