NTA ने अब पीएससी राज्य सेवा मेंस 2026 वालों को उलझाया, यूजीसी नेट बनी वजह

Sanjay Gupta | Aug 17, 2026, 11:12 IST
Share
पीएससी राज्य सेवा मेंस 2026
पीएससी राज्य सेवा मेंस 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की एक और परीक्षा में लापरवाही अब पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2026 मेंस वालों को भारी पड़ेगी। एनटीए ने जून में यूजीसी नेट कराई थी। लेकिन अब 45 दिन बाद फैसला लिया कि तीन पेपर फिर से होंगे।

नीट फिर से कराने के बाद से ही घिरी एनटीए की अब यूजीसी नेट परीक्षा में लापरवाही सामने आई है। यह लापरवाही अब मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2026 के उम्मीदवारों पर भारी पड़ रही है।

यूजीसी नेट का क्या हुआ

बता दें कि यूजीसी नेट 22 से 30 जून तक हुई थी। वहीं एनटीए ने रविवार रात को सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि यूजीसी नेट के अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय के प्रश्नपत्र फिर से होंगे। वजह बताई गई है कि इन पेपर में गलतियों को लेकर शिकायत मिली थी। इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई है। फिर से परीक्षा कराएंगे ताकि परीक्षा निष्पक्ष हो सके।

क्या है अब नया शेड्यूल

यूजीसी नेट में अब अंग्रेजी का पेपर 9 सितंबर को शिफ्ट वन में, कॉमर्स का भी 9 सितंबर को शिफ्ट टू में और सोशियोलॉजी का 10 सितंबर को शिफ्ट वन में होगा। इनके लिए उम्मीदवारों से फिर शुल्क नहीं लिया जाएगा।
nta-ugc-net-mppsc-mains-exam-dates-clash
nta-ugc-net-mppsc-mains-exam-dates-clash

राज्य सेवा मेंस 7 से 12 सितंबर को

उधर समस्या यह है कि यूजीसी नेट दोबारा होने के चलते मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा मेंस की तारीखें उलझ गई हैं। मेंस पहले से ही 7 से 12 सितंबर तक तय है और इसमें लगभग चार हजार उम्मीदवार बैठेंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को अब यूजीसी नेट या पीएससी मेंस दोनों में से एक को छोड़ना होगा। दोनों का ही अब आगे-पीछे होना मुश्किल है। एनटीए केंद्रीय एजेंसी है तो वह करेगा नहीं और उधर पीएससी काफी पहले से ही तय है और इसकी तैयारी हो चुकी है।
nta-ugc-net-mppsc-mains-exam-dates-clash
nta-ugc-net-mppsc-mains-exam-dates-clash

क्या बोल रहे उम्मीदवार

वहीं इस संबंध में एक उम्मीदवार ने कहा कि घोटाले यह करें और भुगतना हमें पड़ता है। इसी दिन मेरा मेंस है, पूरे सिस्टम का बंटाधार कर दिया है। वहीं एक अन्य ने कहा कि मेरा 10 को यूजीसी नेट रख दिया है और इसी दौरान मुझे मेंस भी देना है।
nta-ugc-net-mppsc-mains-exam-dates-clash
nta-ugc-net-mppsc-mains-exam-dates-clash

भड़का जेन जी, बोले फीस और खर्चा लौटाओ

उधर एक बार फिर एनटीए की कार्यशैली से जेन-जी बेहद नाराज है। एनटीए के परीक्षा फिर से कराने पर तीखी टिप्पणियां आई है।

इस तरह की टिप्पणी की गई...

  • आप लोग कामचोर है या जानबूझकर देश को खोखला कर रहे हैं।
  • गलती किसकी और भुगतेगा कौन।
  • प्रह्लाद जोशी को अब इस्तीफा दे देना चाहिए।
  • आप कुछ करने योग्य नहीं है। क्या समझते हैं कि कितनी मानसिक पीड़ा होती है। क्योंकि आप असक्षम है। क्या कोई जिम्मेदारी भी है।
  • क्या मेरी फीस और जो ट्रेवल खर्च हुआ वह लौटा पाएंगे, क्योंकि अब मैं दोबारा नहीं देना चाहता
    सरकार क्या कर रही है।
  • एनटीए यदि आप परीक्षा मैनेज नहीं कर सकते हैं तो इसे फिर से सेंट्रल यूनिवर्सिटी को दे दो। जब हम 45 दिन से आंसर की इंतजार कर रहे हैं और आप पेपर लीक को इंकार कर रहे थे , अब आप सूचना जारी कर रह हैं।
  • एनटीए का नया नाम- नो ट्रांसपेरेंसी एजेंसी।
nta-ugc-net-mppsc-mains-exam-dates-clash
nta-ugc-net-mppsc-mains-exam-dates-clash

ये खबरें भी पढ़िए...

राज्य सेवा परीक्षा में आएंगे बंपर पद, सीएम मोहन यादव के भाषण के बाद जागी उम्मीदें

MP में कम्प्यूटर ऑपरेटरों के लिए नया आदेश, 30 दिन में देनी होगी CPCT परीक्षा

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस की कॉपियां देखने में लग जाएंगे 8 माह

पीएससी का बड़ा फैसला, राज्य सेवा परीक्षा में 87 फीसदी कैटेगरी की कापियां दिखाएंगे

Tags:
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग
  • यूजीसी नेट
  • राज्य सेवा परीक्षा मेंस
  • प्रह्लाद जोशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड