MP के सरकारी कर्मचारियों के वेतन-भत्ते में 10% तक का इजाफा, जानें कितना होगा फायदा

Rohit Sahu | Apr 05, 2025, 09:08 IST
Mp news hra ta
मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के यात्रा भत्ता (TA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी के आदेश जारी किए। ये बढ़ोतरी 1 अप्रैल से ही प्रभावी मानी जाएगी।

मध्यप्रदेश सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत देते हुए यात्रा भत्ता (Travel Allowance), हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance - HRA) और अनुग्रह अनुदान (Ex-Gratia) की राशि में बढ़ोतरी कर दी है। वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी माने जाएंगे।



hra-order


जनसंख्या के आधार पर तय हुआ HRA

यात्रा भत्ता की नई दूरी-आधारित दरें

मध्यप्रदेश सरकार ने यात्रा भत्ता को यात्रा की दूरी और यात्रा के साधन के आधार पर तय किया है। इसमें दूरी और निजी या सार्वजनिक वाहन से यात्रा करने पर अलग अलग दर तय की गई हैं। इस संशोधन का लाभ विशेष रूप से उन कर्मचारियों को होगा, जो ड्यूटी के सिलसिले में दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा करते हैं।



यात्रा दूरी (किमी)यात्रा का साधनयात्रा भत्ता (₹)
201 - 300निजी वाहन1350
201 - 300सार्वजनिक परिवहन550
301 - 450निजी वाहन2025
301 - 450सार्वजनिक परिवहन750
451 - 600निजी वाहन2500
451 - 600सार्वजनिक परिवहन950
601 - 800निजी वाहन3000
601 - 800सार्वजनिक परिवहन1100
800 से अधिकनिजी वाहन3700
800 से अधिकसार्वजनिक परिवहन1250

सेवा काल में मृत्यु पर अनुग्रह राशि में बदलाव

मध्यप्रदेश शासन ने वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अंतर्गत सेवा में रहते हुए किसी कर्मचारी की मृत्यु पर मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि को संशोधित किया है। यह राशि अब देय वेतन के 6 गुना और अधिकतम 1 लाख 25 हजार रुपए तक होगी। यह अनुदान राशि कर्मचारी के निकटतम परिजनों को प्रदान की जाएगी।इस फैसले से दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा। बता दें अभी तक यह राशि 50 हजार थी।



anugrah-rashi-mp-order


वित्त विभाग ने आदेश किए जारी

मध्यप्रदेश वित्त विभाग ने इस वृद्धि को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये संशोधित भत्ते केवल स्थायी रूप से नियुक्त कर्मचारियों पर लागू होंगे। आदेश का पालन सभी शासकीय विभागों को करना अनिवार्य होगा।



यह भी पढ़ें: MP में सरकारी कर्मचारियों को 13 साल बाद मिला महंगाई भत्ता, केंद्र से भी कम



यह भी पढ़ें: MP के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, नए वित्तीय वर्ष में बढ़ जाएंगे भत्ते, सैलरी में होगा इजाफा



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • सरकारी कर्मचारी
  • जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारी
  • allowance
  • मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी
  • MP Government Employee
  • सरकारी कर्मचारी महंगाई राहत न्यूज
  • गुजारा भत्ता
  • 7वें वेतनमान के अनुरूप भत्ता