मध्य प्रदेश में हर कॉलोनी में सीसीटीवी अनिवार्य, सरकार की नई पहल
MP NEWS: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्यभर में कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी नई कॉलोनियों की स्वीकृति के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना आवश्यक होगा। यह कदम प्रदेश में बढ़ते अपराधों को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक में मंत्री चैतन्य काश्यप, कृष्णा गौर, विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सड़कों पर वाहनों की गति नियंत्रित रखने और चक्काजाम जैसी स्थितियों से बचने के लिए समन्वित ट्रांसपोर्ट प्लान तैयार करें।
सीसीटीवी से अपराधों में रोकथाम
सीसीटीवी कैमरे अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनसे न केवल अपराधियों की पहचान में मदद मिलती है, बल्कि असामाजिक तत्वों में डर भी पैदा होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने से वहां की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी, जिससे अपराधों में कमी आएगी।
ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच इन 8 अहम समझौतों पर मंडराया खतरा
ये खबर भी पढ़िए... 165 के रसगुल्ला और पान मसाले की चोरी में FIR, पुलिस की नासमझी बनी चर्चा का विषय
निगरानी और विकास कार्यों की समीक्षा
बैठक में राजधानी भोपाल के विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बीआरटीएस कॉरिडोर हटवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इससे राजधानी में सड़क हादसे कम हो गए हैं।