मध्यप्रदेश में 50 हजार कर्मचारियों को नहीं मिल रही सैलरी, अब हुआ ये बड़ा खुलासा!

Sourabh Bhatnagar | Jun 07, 2025, 13:36 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें 50 हजार सरकारी कर्मचारी सरकारी रिकॉर्ड में तो दर्ज हैं, लेकिन ट्रेजरी से उनका वेतन नहीं निकला। यह मामला तब सामने आया जब...

आपने ऐसे मामले तो खूब पढ़े और सुने होंगे कि किसी के नाम का फर्जी वेतन निकाल लिया गया। किसी के नाम से गबन किया गया, लेकिन ये मामला थोड़ा हटकर है। जी हां, मध्यप्रदेश में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। सूबे में करीब 50 हजार कर्मचारी ऐसे मिले हैं, जो सरकारी रिकॉर्ड में तो दर्ज हैं, लेकिन ट्रेजरी से उनका वेतन नहीं निकल रहा था। अब इस मामले की जांच की जा रही है। जिला स्तर पर भी टीमों को काम में जुटाया गया है। इसे लेकर मीडिया में अलग अलग खबरें चल रही हैं। इसे लेकर द सूत्र ने जिम्मेदारी अधिकारियों से बात की। पूरा मामला समझा है।



आखिर माजरा क्या है?

खबर यह भी...तबादलों को लेकर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बड़ा बयान, हजारों कर्मचारियों को मिलेगी सीधी राहत



अब क्या कर रही है सरकार?

इस मामले को गंभीर मानते हुए कमिश्नर ने सभी जिलों के DDO यानी Drawing & Disbursing Officers को पत्र लिखा है। उनसे 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है कि उनके दफ्तरों में कोई ऐसा कर्मचारी तो नहीं, जो रिकॉर्ड में है लेकिन काम पर नहीं। इसके अलावा सभी DDO को सर्टिफिकेट भी देना होगा कि उनके यहां कोई अनधिकृत कर्मचारी काम नहीं कर रहा।



कैसे हुआ खुलासा?

खबर यह भी...प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर 19 राजनीतिक केस, भाई नाना पर 9 गंभीर केस, इसमें महिला अपराध भी



कांग्रेस ने उठाए सवाल

अब इस पर सवाल भी उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कहीं ये फर्जीवाड़ा तो नहीं? क्या कुछ लोग सिस्टम में बने रहकर किसी और लाभ का फायदा तो नहीं उठा रहे या फिर सिस्टम की गड़बड़ी है? कांग्रेस ने इस संबंध में सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, प्रदेश में 50 हजार कर्मचारी 'गुम' हो गए हैं। करीब 250 करोड़ रुपए का उनका वेतन निकाला नहीं गया है। सरकार ने इसके लिए जांच समिति बनाकर कर्मचारियों को तलाशने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रदेश में 4 लाख 50 हजार कर्मचारी हैं, उनमें से 50 हजार को तलाशना पड़े तो ये कितनी बड़ी आर्थिक और प्रशासनिक अराजकता है।विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में भूत भी सरकारी कर्मचारी!



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



आईएएस भास्कर लक्षकार | MP News | एमपी के सरकारी कर्मचारी



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • द सूत्र
  • उमंग सिंघार
  • एमपी के सरकारी कर्मचारी
  • आईएएस भास्कर लक्षकार