प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर 19 राजनीतिक केस, भाई नाना पर 9 गंभीर केस, इसमें महिला अपराध भी
Sanjay Gupta | Jun 04, 2025, 12:29 IST
political-cases-jitu-patwari-nana-brother-crimes-indore
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और उनके भाई नाना पटवारी पर कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। जीतू पटवारी पर इंदौर जिले के विभिन्न थानों में 19 राजनीतिक केस हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना और भरत पर हाल ही में इंदौर के तेजाजी नगर थाने में केस दर्ज हुआ है। उनपर जमीन धोखाधड़ी और वसूली के गंभीर आरोप हैं। इस मामले में पुलिस उन दोनों को पुलिस ढूंढ रही है।
इस केस को लेकर कांग्रेस आंदोलित है और आरोप लगा रही है कि बेवजह यह केस किया गया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी बोले कि केस राजनीतिक है, नाना पर कोई गंभीर केस नहीं है। आखिर जीतू पटवारी और उनके भाइयों पर कितने केस हैं, द सूत्र ने इसकी जानकारी निकाली है।
![362a8a39-7ef]()
यह भी पढ़ें...News Strike : अपने ही पायलट प्रोजेक्ट देखने नहीं पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी? क्या ऐसे मजबूत होगा कांग्रेस का संगठन?
![e4c9f2f9-35b]()
नाना पटवारी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। उन पर अभी तक नौ केस थे, लेकिन तेजाजी नगर के हाल के जमीन धोखाधड़ी को जोड़कर 10 केस हो गए हैं। नवंबर 2018 में एक केस उन पर महिला संबंधी अपराध में धारा 354 (क) में भी हुआ है।
![4c7c4d39-796]()
पटवारी बंधुओं में सबसे कम केस छोटे भाई भरत पटवारी पर हैं। उन पर पांच केस एक साथ हुए थे, जो साल 2017 में दर्ज किए गए। अब यह ताजा तेजाजी नगर थाने का केस है। यह मारपीट जैसी धाराओं, शासकीय काम में बाधा जैसे मामले हैं। इन केस में भरत और नाना पटवारी की बीते विधानसभा चुनाव के दौरान गिरफ्तारी हुई थी और जेल भी गए थे, हालांकि दो दिन के भीतर ही दोनों की जमानत हो गई थी। बाद में फिर भंवरकुआं थाने पर विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस-बीजेपी समर्थकों में विवाद हो गया और फिर नाना पर केस दर्ज हो गया था।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
इस केस को लेकर कांग्रेस आंदोलित है और आरोप लगा रही है कि बेवजह यह केस किया गया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी बोले कि केस राजनीतिक है, नाना पर कोई गंभीर केस नहीं है। आखिर जीतू पटवारी और उनके भाइयों पर कितने केस हैं, द सूत्र ने इसकी जानकारी निकाली है।
पहले बड़े भाई जीतू पटवारी पर केस
362a8a39-7ef
जीतू पटवारी पर इंदौर के अलग-अलग थानों में 19 केस दर्ज हैं। यह केवल इंदौर जिले में दर्ज केस की संख्या है। यह केस मोटे तौर पर राजनीतिक आंदोलन से जुड़े हुए हैं जिसमें प्रतिबंधात्मक धाराओं के उल्लंघन, शासकीय काम में बाधा जैसी धाराएं हैं। यह केस इंदौर में साल 2007 से 2023 के दौरान लगे हैं। केस खुड़ैल थाना, जूनी इंदौर, राजेंद्रनगर, महू, सराफा, छोटी ग्वालटोली, रावजी बाजार व अन्य थानों में दर्ज हैं।
नाना पटवारी पर गंभीर केस, महिला अपराध भी किया
e4c9f2f9-35b
नाना पटवारी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। उन पर अभी तक नौ केस थे, लेकिन तेजाजी नगर के हाल के जमीन धोखाधड़ी को जोड़कर 10 केस हो गए हैं। नवंबर 2018 में एक केस उन पर महिला संबंधी अपराध में धारा 354 (क) में भी हुआ है।
- महिला ने नाना पर आरोप लगाए हैं कि नाना के साथ क्रुणाल पटवारी, चेतन, सुदील चौधरी, चेतन पटवारी, गब्बू पटवारी व अन्य 40-50 कार, बाइक से मेरे घर के अंदर घुस आए। नाना के हाथ में पिस्टल थी, बाकी के हाथ में चाकू और तलवार थी। नाना पटवारी ने मेरा हाथ बुरी नीयत से पकड़ा था।
भरत पटवारी पर इतने केस
4c7c4d39-796
पटवारी बंधुओं में सबसे कम केस छोटे भाई भरत पटवारी पर हैं। उन पर पांच केस एक साथ हुए थे, जो साल 2017 में दर्ज किए गए। अब यह ताजा तेजाजी नगर थाने का केस है। यह मारपीट जैसी धाराओं, शासकीय काम में बाधा जैसे मामले हैं। इन केस में भरत और नाना पटवारी की बीते विधानसभा चुनाव के दौरान गिरफ्तारी हुई थी और जेल भी गए थे, हालांकि दो दिन के भीतर ही दोनों की जमानत हो गई थी। बाद में फिर भंवरकुआं थाने पर विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस-बीजेपी समर्थकों में विवाद हो गया और फिर नाना पर केस दर्ज हो गया था।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava