एमपी में एक हजार से ज्यादा सरकारी पदों पर निकली भर्ती, एक सितंबर तक करें अप्लाई
MPPEB Recruitment 2026:मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने ग्रुप-3 के तहत एक हजार 40 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
अगर आप सब इंजीनियर या लैब टेक्नीशियन बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार एक सितंबर तक अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
एमपी में 1040 पदों पर निकली भर्ती
| विभाग/कार्यालय/संस्था | कुल पद |
| संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, म.प्र., भोपाल | 18 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सिवनी | 2 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, खण्डवा | 6 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उमरिया | 1 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, मंडला | 3 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, अशोकनगर | 7 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, छिंदवाड़ा | 1 |
| इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर | 44 |
| प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोपाल | 293 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, मनावर/संबंधित कार्यालय | 6 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय/संबंधित कार्यालय | 3 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित कार्यालय | 9 |
| म.प्र. अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, भोपाल | 49 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित कार्यालय | 8 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सतना | 1 |
| कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, भोपाल | 12 |
| संबंधित निगम/निर्माण विभाग | 14 |
| संबंधित तकनीकी/विकास विभाग | 8 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित जिला | 5 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, धार | 1 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, ग्वालियर क्षेत्र | 8 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उज्जैन | 2 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, मऊगंज | 2 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित जिला | 4 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, इटारसी | 1 |
| म.प्र. के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित जिला | 4 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, नीमच/मंदसौर क्षेत्र | 14 |
| शासकीय विज्ञान एवं विकास/तकनीकी संस्थान | 1 |
| म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ/संबंधित कार्यालय | 12 |
| संबंधित विकास प्राधिकरण | 11 |
| म.प्र. गृह/तकनीकी विकास से संबंधित कार्यालय | 13 |
| विज्ञान एवं तकनीकी विकास विभाग | 5 |
| नर्मदा/विकास परियोजना संबंधी कार्यालय | 64 |
| म.प्र. राज्य कृषि/विकास विभाग, भोपाल | 48 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित जिला | 1 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित कार्यालय | 4 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित कार्यालय | 10 |
| शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, साँची | 2 |
| भोपाल विकास प्राधिकरण, भोपाल | 36 |
| संबंधित शासकीय इंजीनियरिंग/तकनीकी महाविद्यालय एवं कार्यालय | 10 |
| इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सागर | 3 |
| प्रमुख अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मध्यप्रदेश, भोपाल | 290 |
इस भर्ती में अलग-अलग विभागों के कई महत्वपूर्ण पद शामिल किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मांग सब इंजीनियर भर्ती और ड्राफ्ट्समैन के पदों की है।
इसके अलावा प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों पर भी सीधी भर्ती की जाएगी। भोपाल विकास प्राधिकरण में सब इंजीनियर के 36 पद भरे जाएंगे। वहीं इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी में सब इंजीनियर के 44 पद रखे गए हैं।
यहां सबसे अधिक रिक्त पद
| कार्यालय | पद |
| प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोपाल | 293 |
| प्रमुख अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, भोपाल | 290 |
| नर्मदा घाटी विकास परियोजना | 64 |
| मप्र अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, भोपाल | 49 |
| संबंधित राज्य कृषि/विकास विभाग | 48 |
| इंदौर विकास प्राधिकरण | 44 |
| भोपाल विकास प्राधिकरण | 36 |
कितनी होगी एप्लीकेशन फीस
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 500 रुपए रखा गया है।
- इसके अलावा राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एप्लीकेशन फी 250 रुपए है।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी 250 रुपए फीस देनी होगी।
- अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों के लिए भी फीस 250 रुपए है।
- दिव्यांग उम्मीदवारों को भी एप्लीकेशन फी में 250 रुपए की छूट मिलेगी।
कैटेगरी मुताबिक रिजर्वेशन
| कैटेगरी | पद |
| UR | 381 |
| EWS | 90 |
| OBC | 156 |
| SC | 141 |
| ST | 272 |
| कुल | 1,040 |
आयु सीमा और छूट के नियम
इस भर्ती (esb vacancy) के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल तय की गई है। मैक्सिमम एज लिमिट 40 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज में पांच साल की छूट मिलेगी। राज्य के नियमानुसार एज की कैलकुलेशन तय तारीख के आधार पर होगी। सभी केटेगरी के एलिजिबल कैंडिडेट समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें।
6 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल मेंभर्ती परीक्षा का आयोजन छह अक्टूबर से किया जाएगा। परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड पर दर्ज होगी। उम्मीदवार कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। परीक्षा की तारीख में बदलाव से जुड़ा अपडेट वेबसाइट पर ही मिलेगा।
एडमिट कार्ड परीक्षा (mppeb) से कुछ दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। एमपी ईएसबी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पूरा डिटेल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और अपने सिलेबस को ध्यान से देखें।
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास अपना आधार कार्ड होना अनिवार्य है। आधार कार्ड का यूआईडीएआई से वेरीफाई होना बेहद जरूरी है।
इसके अलावा पहचान के लिए वोटर आईडी या पैन कार्ड रख सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट का इस्तेमाल भी पहचान पत्र के रूप में होगा। उम्मीदवार फॉर्म भरते समय अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेज पास में रखें।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन
परीक्षा केंद्र पर सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। बायोमेट्रिक प्रक्रिया के समय अपना आधार कार्ड हमेशा अनलॉक रखें।
परीक्षा हॉल में देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी। सेंटर के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर और डिजिटल वॉच पूरी तरह बैन हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड और काला बॉल पेन लाना होगा।
एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन कराना है जरूरी
इस भर्ती में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में एक्टिव रजिस्ट्रेशन जरूरी है। बिना एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन के आपका आवेदन रद्द माना जा सकता है।
विशेष पिछड़ी जनजातियों को इस परीक्षा से कोई छूट नहीं दी गई है। बैगा, सहरिया और भारिया जनजाति के अभ्यर्थी एसटी वर्ग में ही आवेदन करेंगे। प्रमाण पत्रों की जांच केवल अंतिम नियुक्ति के समय की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 900 के ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन
एमपी के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने तैयार किया मास्टर प्लान
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती शुरू
AI Future Jobs: 40% कंपनियों को डिग्री के साथ चाहिए AI स्किल्स, जानें कैसे बचेगी नौकरी