कैबिनेट में घिरे डिप्टी सीएम देवड़ा, आर्थिक मोर्चे पर सवालों की बौछार

Amresh Kushwaha | Nov 26, 2025, 07:56 IST
mp-gst-collection-issue-mohan-cabinet-deputy-cm-deora
मंगलवार को मोहन कैबिनेट बैठक में जीएसटी वसूली पर गर्म बहस का मंच बन गई। सीनियर मंत्रियों ने कलेक्शन में गिरावट पर कड़े सवाल उठाए। डिप्टी सीएम देवड़ा ने स्पष्टीकरण दिया, लेकिन माहौल शांत नहीं हुआ।

BHOPAL. मोहन कैबिनेट में मंगलवार, 25 को मध्यप्रदेश सरकार की खराब होती आर्थिक स्थिति पर चर्चा की गई। इस दौरान डिप्टी सीएम और वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा पर सवालों की बौछार हो गई।



मुख्यमंत्री मोहन यादव की समीक्षा के दौरान जीएसटी वसूली कम होने पर नाराजगी खुलकर सामने आई। कई मंत्रियों ने आर्थिक मोर्चे पर विभाग की कार्यशैली पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराईं।



सीनियर मंत्रियों का सीधा निशाना

ये खबर भी पढ़िए...अब एमपी में जनता ही चुनेगी नगरीय निकाय के अध्यक्ष, मोहन कैबिनेट से मिली मंजूरी



देशभर में GST बढ़ रहा, MP में क्यों नहीं - विजयवर्गीय

मोहन कैबिनेट में चर्चा की शुरुआत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की। उन्होंने कहा कि सरकार से कोई विरोध नहीं है, लेकिन सच यह है कि जीएसटी कलेक्शन लगातार घट रहा है। उन्होंने पूछा कि जब देशभर में जीएसटी बढ़ रहा है तो मध्यप्रदेश में गिरावट क्यों है। उनका कहना था कि वित्त विभाग को साफ बताना चाहिए कि कमी का असली कारण क्या है। साथ ही यह भी बताना चाहिए कि इसे ठीक करने की क्या योजना है।



डिप्टी सीएम देवड़ा ने जवाब दिया कि नए सिस्टम की वजह से कलेक्शन पर अस्थायी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ डेटा अपडेट नहीं हुए हैं। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि यह समस्या तकनीकी नहीं, बल्कि प्रशासनिक कमजोरी लगती है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है, लेकिन राजस्व लीकेज रोकना जरूरी है।



ये खबर भी पढ़िए...मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : वात्सल्य योजना में अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार, किसानों को भी बड़ी सौगात



मध्यप्रदेश में जीएसटी वसूली की खबर पर एक नजर



  • कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश की कमजोर आर्थिक स्थिति और कम होती GST वसूली पर तीखी चर्चा हुई।
  • कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल ने वित्त विभाग की कार्यशैली पर सीधे सवाल उठाए।
  • देवड़ा ने कहा कि नए सिस्टम और डेटा अपडेट की वजह से वसूली पर अस्थायी असर पड़ा है, लेकिन मंत्रियों ने इसे प्रशासनिक कमजोरी माना।
  • सरकार के आंकड़ों में इस साल GST कलेक्शन 61 हजार करोड़ से बढ़कर 63 हजार करोड़ हुआ, पर ग्रोथ 10 के बजाय 6 से 6.5 प्रतिशत पर अटकी रही।
  • बैठक के बाद डिप्टी सीएम देवड़ा ने अधिकारियों के साथ अलग बैठक कर राजस्व बढ़ाने और बजट तैयारी पर विस्तृत समीक्षा की।

जिलों से रिपोर्ट आ रही हैं, वसूली कमजोर - प्रहलाद पटेल

मंत्री प्रहलाद पटेल ने विजयवर्गीय का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिलों से लगातार रिपोर्ट मिल रही हैं। इन रिपोर्टों में बताया गया है कि फील्ड में वसूली कमजोर है। उनका कहना था कि बजट से पहले इस मुद्दे पर गहराई से बात जरूरी है। पटेल ने सुझाव दिया कि जिन विभागों से राजस्व आता है, उनके मंत्रियों से भी पहले से चर्चा होनी चाहिए।



सीएम मोहन यादव ने जवाब दिया कि इस पर पहले भी कुछ बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर डिप्टी सीएम से अलग से बात की जाएगी।



ये खबर भी पढ़िए...MP News: जल जीवन मिशन की 280 एजेंसियों समेत 22 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 141 अफसरों को नोटिस, जानें वजह



फाइनेंशियल डेटा सामने आया, लेकिन सवाल बरकरार

अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी ने बताया कि इस साल जीएसटी कलेक्शन थोड़ा बढ़ा है। पिछले साल 61 हजार करोड़ वसूले गए थे। इस बार यह आंकड़ा 63 हजार करोड़ तक पहुंचा है।



उन्होंने कहा कि दरें कम होने पर भी 2000 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, ग्रोथ 10 प्रतिशत के बजाय केवल 6 से 6.5 प्रतिशत पर रुकी है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट में सिर्फ एजेंडा से जुड़े मुद्दों पर ही चर्चा होनी चाहिए।



ये खबर भी पढ़िए...नक्सली हथियार छोड़ने को तैयार! केंद्रीय कमेटी का बड़ा फैसला, MP-CG-महाराष्ट्र सरकारों को लिखा पत्र



कैबिनेट के तुरंत बाद देवड़ा एक्शन मोड में

कैबिनेट बैठक खत्म होते ही उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने फिर बैठक बुला ली। यह बैठक मंत्रालय में हुई। इसमें एसीएस मनीष रस्तोगी समेत सभी बड़े अफसर मौजूद थे। बैठक में राज्य की आर्थिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।



साथ ही, बजट की तैयारी और राजस्व बढ़ाने के उपायों पर भी बात हुई। साथ ही वसूली बढ़ाने के लिए नए सुझाव लिए गए। विभाग से एक साफ और मजबूत रोडमैप भी मांगा गया है।



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • मोहन कैबिनेट
  • डिप्टी सीएम देवड़ा
  • मंत्री प्रहलाद पटेल
  • उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
  • जीएसटी वसूली