शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला: दोषी अधिकारियों पर FIR के निर्देश
मध्य प्रदेश के गुना के चांचौड़ा इलाके में शिक्षा विभाग में 1 करोड़ 43 लाख 42 हजार 224 रुपए का घोटाला सामने आया था। इस मामले में दोषियों से 82 लाख 4 हजार 224 रुपए की रिकवरी हो गई है। वहीं 60 लाख 90 हजार 797 रुपए की राशि अभी भी बाकी है। जिसकी जांच जारी है। वहीं जांच में दोषी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर भी FIR के निर्देश दिए गए है। बता दें कि जांच में दोषी पाए गए कर्मचारियों पर पहले निलंबन और एफआईआर की कार्रवाई की जा चुकी है।
ये भी देखें...
PM मोदी का दावा- गांधी फिल्म से मशहूर हुए महात्मा गांधी
DEO सीएस सिसोदिया ने क्या कहा
DEO सीएस सिसोदिया ने बताया कि चांचौड़ा विकासखंड में BEO कार्यालय में कोष और लेखा संयुक्त संचालक ग्वालियर की टीम द्वारा 1 करोड़ 43 लाख 42 हजार 224 रुपए का गबन निर्धारित किया गया था। इस दौरान दोषी पाए गए भृत्य और लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई गई है। वहीं दो BEO अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई को लेकर भोपाल लोक शिक्षण संचालनालय को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसमे FIR के निर्देश दे दिए गए है। आगे इस पर कार्रवाई जारी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

MP GUNA CRORES RUPEES SCAM | CRORES RUPEES SCAM EDUCATION DEPARTMENT | FIR AGAINST GUILTY OFFICIALS | चांचौड़ा इलाके में शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला