ग्वालियर ESIC में बिना परीक्षा पाएं नौकरी, आज वॉक-इन इंटरव्यू
ईएसआईसी अस्पताल ग्वालियर ने डॉक्टरों के 40 पदों पर भर्ती निकाली है। यह नई भर्ती सीनियर रेजिडेंट और स्पेशलिस्ट के पदों के लिए की जा रही है।
उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे वॉक-इन इंटरव्यू से होगा। इंटरव्यू 29 जुलाई 2026 को ग्वालियर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में आयोजित होगा।
एमबीबीएस के साथ पीजी डिग्री या डिप्लोमा वाले डॉक्टर इसके लिए पात्र हैं।
किस पद पर कितनी सीटें खाली हैं?
अस्पताल प्रशासन ने अलग-अलग विभागों के लिए पदों की संख्या तय कर दी है।
सबसे पहले फुल टाइम और पार्ट टाइम स्पेशलिस्ट के 17 पद निकाले गए हैं। सीनियर रेजिडेंट (3 साल) के लिए कुल 14 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं सीनियर रेजिडेंट (1 साल) के लिए 9 पद रखे गए हैं। सर्जरी, मेडिसिन, बच्चों के डॉक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ जैसे विभागों में ये सीटें भरी जाएंगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए डॉक्टरों को तय योग्यता पूरी करनी होगी।
सीनियर रेजिडेंट पद के लिए एमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में पीजी डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। स्पेशलिस्ट पद के लिए डिग्री के बाद 3 साल का अनुभव चाहिए। डिप्लोमा वालों के पास 5 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का नेशनल मेडिकल कमीशन या मप्र मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
आवेदन फीस
ईएसआईसी ग्वालियर ने अलग-अलग वर्गों के लिए आवेदन फीस तय की है। सामान्य (UR) और ओबीसी वर्ग के पुरुषों को ₹500 की फीस देनी होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है।
सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए यह फॉर्म पूरी तरह निशुल्क है। दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों को भी कोई फीस नहीं देनी होगी। फीस का भुगतान 'ESI Fund Account No. 1' के नाम डिमांड ड्राफ्ट से होगा।
कैसे होगा चयन और कहां जाना होगा इंटरव्यू देने?
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
इंटरव्यू का आयोजन 29 जुलाई 2026 को सुबह 9:00 बजे से किया जाएगा। सुबह 9:00 से 11:00 बजे के बीच रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है। इंटरव्यू का पता 'मेडिकल सुपरिटेंडेंट ऑफिस, रूम नंबर 1, ईएसआईसी अस्पताल, तानसेन रोड, ग्वालियर' है।
इंटरव्यू की तारीखें
इंटरव्यू में शामिल होने से पहले सभी जरूरी कागजात तैयार कर लें।
अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट साथ लाएं। 10वीं की मार्कशीट, एमबीबीएस और पीजी की डिग्री साथ रखें। मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और अनुभव प्रमाण पत्र बेहद जरूरी है। जाति प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी साथ ले जाना न भूलें।
ये भी पढ़ें...
इसरो में सरकारी नौकरी का मौका: असिस्टेंट और स्टेनो के 242 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
भोपाल मैनिट में प्रोफेसर भर्ती, 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन
Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 900 के ज्यादा पदों पर भर्ती
पूर्व अग्निवीरों को CAPF भर्ती में 50% आरक्षण, परीक्षा और PET से मिलेगी छूट