पूर्व अग्निवीरों को CAPF भर्ती में 50% आरक्षण, परीक्षा और PET से मिलेगी छूट

Kaushiki | Jul 22, 2026, 16:00 IST
Share
ex agniveer 50 percent
ex agniveer 50 percent

केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सीएपीएफ और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल पदों पर 50% सीटें एक्स अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी। इन्हें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट से छूट और उम्र सीमा में भी राहत दी जाएगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सीएपीएफ और असम राइफल्स में पूर्व अग्निवीरों को 50% आरक्षण मिलेगा।
  • गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने संसद में यह अहम जानकारी साझा की।
  • एक्स अग्निवीरों को लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा।
  • उम्र सीमा में भी उम्मीदवारों को 3 से 5 साल की छूट मिलेगी।
  • बीएसएफ में यह नया नियम सबसे पहले लागू कर दिया गया है।

पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा

केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और राइफलमैन पदों पर 50% सीटें एक्स अग्निवीरों के लिए आरक्षित की जाएंगी।

यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी। आइए जानते हैं कि इस नए नियम में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।

ex-Agniveer reservation
ex-Agniveer reservation


किन बलों पर लागू होगा ये नियम

यह नया आरक्षण नियम बीएसएफ (BSF), सीआरपीएफ (CRPF), सीआईएसएफ (CISF), आईटीबीपी (ITBP), एसएसबी (SSB) और असम राइफल्स (agniveer bharti) पर लागू होगा। सरकार ने इसके लिए खासतौर पर एक्स-अग्निवीर नाम से एक नई श्रेणी बनाई है।

बीएसएफ में सबसे पहले हुआ लागू

यह बदलाव (agniveer age) सबसे पहले बीएसएफ में लागू किया गया है। दिसंबर 2025 में जारी अधिसूचना के जरिए बीएसएफ में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर एक्स अग्निवीरों का कोटा 10% से बढ़ाकर सीधे 50% कर दिया गया है। बाकी बलों में यह नियम चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

कैसे होगी रिक्रूटमेंट प्रोसेस

नई रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में संबंधित नोडल सीएपीएफ 50% वैकेंसी के लिए सीधे एक्स अग्निवीरों की भर्ती करेगा।

दूसरे चरण में बाकी बची सीटों को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी एससी (SSC) के जरिए सामान्य प्रक्रिया से भरा जाएगा। इसमें पूर्व सैनिकों के लिए 10% कोटा भी शामिल रहेगा।

एज लिमिट में मिलेगी बड़ी राहत

एक्स अग्निवीरों को उम्र सीमा में भी खास छूट दी जाएगी। सामान्य तौर पर उन्हें अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। वहीं साल 2022 में भर्ती हुए अग्निवीरों के पहले बैच को पांच साल तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा बीएसएफ में कॉम्बेटाइज्ड कॉन्स्टेबल पद पर अब्सॉर्प्शन के लिए एज लिमिट 30 से बढ़ाकर 35 साल कर दी गई है।

सबसे बड़ी राहत यह है कि एक्स अग्निवीरों को लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से भी छूट दी जाएगी। इससे उनकी भर्ती प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।

एक्स अग्निवीरों के लिए अलग विंग

सरकार ने बताया है कि एक्स अग्निवीरों के आगे के करियर को लेकर तालमेल बिठाने के लिए गृह मंत्रालय के अंतर्गत एक अलग एक्स-अग्निवीर विंग भी बनाया गया है। हालांकि मंत्री ने ये भी साफ किया कि अभी तक अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है।

पहले क्या था नियम

इससे पहले बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और एसएसबी में एक्स अग्निवीरों के लिए सिर्फ 10% आरक्षण का प्रावधान था। कई राज्य सरकारों ने भी अपने स्तर पर पहले से 10% आरक्षण देने का ऐलान किया हुआ है। अब केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर सीधे 50% कर दिया है।

रेलवे में भी मिलेगा मौका

केंद्र सरकार ने यह भी बताया कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और भारतीय रेलवे में भी पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों पर एक्स अग्निवीरों को अवसर देने की घोषणा की गई है।

अग्निपथ योजना का बैकग्राउंड

अग्निपथ योजना के तहत चुने गए युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाता है। इस दौरान उन्हें पहले साल 30 हजार रुपए और चौथे साल तक 40 हजार रुपए प्रति माह वेतन मिलता है।

सर्विस पीरियड के समय 48 लाख रुपए तक का जीवन बीमा कवर भी दिया जाता है। परफॉरमेंस के बेस पर हर बैच के करीब 25% अग्निवीरों को स्थायी सेवा में शामिल किया जाता है। जबकि बाकी अग्निवीरों को सेवा से बाहर होने पर पेंशन या ग्रेच्युटी नहीं मिलती।

FAQ

  1. एक्स अग्निवीरों को कितना आरक्षण मिलेगा?
    सरकार ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल और राइफलमैन पदों पर एक्स अग्निवीरों के लिए 50% आरक्षण देने का फैसला किया है। पहले यह कोटा सिर्फ 10% था।
  2. क्या एक्स अग्निवीरों को परीक्षा देनी होगी?
    नहीं, एक्स अग्निवीरों को लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से छूट दी जाएगी। इससे उनकी भर्ती प्रक्रिया आसान होगी।
  3. यह नियम किन बलों में लागू होगा?
    यह नियम बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल्स में लागू होगा। बीएसएफ में यह पहले ही लागू किया जा चुका है।
ये खबरें भी पढ़ें....

RRB JE Vacancy: चार हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 14 अगस्त से करें आवेदन

अग्निवीर भर्ती में बड़े बदलाव की तैयारी, 25% से ज्यादा अग्निवीर हो सकते हैं स्थायी

अग्निवीरवायु भर्ती नोटिफिकेशन जारी: महिला-पुरुषों के लिए मौका, करें अप्लाई

अग्निवीर भर्ती परीक्षा : ग्रामीण युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग शुरू

Tags:
  • Agniveer
  • अग्निवीर
  • agniveer age
  • पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा
  • agniveer bharti
  • अग्निवीर भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान