केंद्रीय सूचना आयोग पर एमपी हाईकोर्ट सख्त, ये काम नहीं करने पर लगाया 25 हजार जुर्माना

Rohit Sahu | Apr 12, 2025, 15:46 IST
mp news cic
एमपी हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने आरटीआई के तहत जानकारी न देने पर केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने CIC के आदेश को रद्द करते हुए 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और याचिकाकर्ता को 15 दिन में जानकारी देने का निर्देश दिया।

एमपी हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) द्वारा आरटीआई जानकारी देने से इंकार करने को गलत बताया है। कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि CIC का आदेश गलत लोगों को बचाने का प्रयास है और इससे आरोग्य को बढ़ावा मिलता है। कोर्ट ने आयोग के आदेश को रद्द कर दिया और इसे न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ करार दिया।



ladli behna update


CIC पर लगा 25 हजार का जुर्माना

15 दिन में याचिकाकर्ता को दें पूरी जानकारी

हाईकोर्ट ने मामले में याचिकाकर्ता जयश्री दुबे के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आदेश दिया कि उन्हें 15 दिनों के भीतर मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराई जाए। कोर्ट ने कहा कि सूचना देने से मना करना गलत और असंवैधानिक है, और यह सूचना के अधिकार के मूल उद्देश्य के खिलाफ है।



फॉरेस्ट इंस्टीट्यूट से जुड़ा था नियुक्तियों का मामला

यह मामला भोपाल स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ा हुआ था। याचिकाकर्ता जयश्री दुबे इस संस्था में कार्यरत हैं और उन्होंने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पद की नियुक्तियों को लेकर जानकारी मांगी थी। केंद्रीय सूचना आयोग ने उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया था, जिसके बाद वे हाईकोर्ट पहुंचीं।



हाईकोर्ट ने CIC को दी चेतावनी

कोर्ट ने माना कि याचिकाकर्ता को सूचना देने से रोकना अनुचित था। न्यायालय ने सूचना आयोग को चेतावनी दी कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है। कोर्ट के इस फैसले को सूचना के अधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के रूप में देखा जा रहा है।



यह भी पढ़ें: सूचना आयुक्त पर 40 हजार का जुर्माना, अपीलकर्ता को मुफ्त मिलेगी 2.38 लाख रुपए की जानकारी



यह भी पढ़ें: एमपी सूचना आयोग कमिश्नर की मांग सरकार को नामंजूर, बिजली बिल नहीं होगा माफ



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • MP High Court
  • सूचना आयोग
  • CIC
  • Information Commissioner
  • Chief Information Commissioner