ओंकारेश्वर बांध प्रभावितों के मुआवजा विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, ACS राजेश राजौरा को नोटिस

Rohit Sahu | Jul 11, 2025, 09:55 IST
mp high court
हाईकोर्ट ने ओंकारेश्वर बांध प्रभावित किसानों के बच्चों को मुआवजा न देने को लेकर एक याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले में एसीएस राजेश राजौरा से जवाब मांगा है।

ओंकारेश्वर डैम की वजह से विस्थापित किसानों के परिवारों को लेकर एक बार फिर मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पहुंचा है। नर्मदा बचाओ आंदोलन की ओर से दायर अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट ने ACS राजेश राजौरा को नोटिस जारी किया है।



हाईकोर्ट ने एसीएस को क्यों भेजा नोटिस?

सरकारी आदेश के बाद भी नहीं मिला लाभ

नर्मदा बचाओ आंदोलन की ओर से दायर याचिका में आरोप है कि बार-बार मांग के बावजूद अब तक कई प्रभावित परिवारों के बच्चों को यह लाभ नहीं मिला। इसके चलते आंदोलनकारियों ने न्याय की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की।



ऐसे समझिए पूरी खबर

  • 7 जून 2013 के सरकारी आदेश के अनुसार बच्चों को ₹2.5 लाख मुआवजा मिलना था।
  • अब तक लाभ नहीं मिलने पर नर्मदा बचाओ आंदोलन ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई।
  • 29 जुलाई 2024 को कोर्ट ने 8 हफ्तों में निर्णय लेने को कहा था।
  • आदेश लागू न होने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई।
  • कोर्ट ने एसीएस राजेश राजौरा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को भेजा अवमानना का नोटिस, जानें पूरा मामला



हाईकोर्ट का पुराना आदेश भी नहीं हुआ लागू

29 जुलाई 2024 को हाईकोर्ट ने इस विषय में आदेश दिया था कि अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, आंदोलनकारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर 8 हफ्तों के भीतर निर्णय लें। लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे नाराज होकर अब अवमानना याचिका दायर की गई है।



यह भी पढ़ें....मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को भेजा अवमानना का नोटिस, जानें पूरा मामला



अब हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल

नर्मदा आंदोलन की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए हाईकोर्ट ने पूछा है कि जब आदेश पहले ही दिया जा चुका था, तो निर्धारित समय सीमा में निर्णय क्यों नहीं लिया गया? इस मामले में अब राज्य सरकार को लिखित जवाब देना होगा।



अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि राज्य सरकार और नर्मदा घाटी विकास विभाग अदालत के निर्देशों का पालन कब और कैसे करेंगे। इस मुद्दे पर सरकारी चुप्पी और टालमटोल की नीति को लेकर प्रभावित परिवारों में रोष है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



MP News | MP High Court | ACS डॉ. राजेश राजौरा



Tags:
  • MP News
  • MP High Court
  • ओंकारेश्वर
  • नर्मदा बचाओ आंदोलन
  • ओंकारेश्वर बांध
  • ACS डॉ. राजेश राजौरा
  • नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण