मध्यप्रदेश में IFS अफसर ने बताई अपनी संपत्तियां, कई ने भोपाल में ही लगाया दाम

Aman Vaishnav | Mar 16, 2026, 15:15 IST
mp ifs officer manoj agarwal richest
मध्यप्रदेश में IFS अफसरों की संपत्ति सार्वजनिक हुई है। PCCF मनोज अग्रवाल 12.61 करोड़ के साथ सबसे धनी हैं। अर्चना शुक्ला के पास 2.50 करोड़ और बिंदु शर्मा के पास 3.60 करोड़ की संपत्ति है।

News In Short

  • मध्यप्रदेश में IAS और IPS के बाद अब IFS अफसरों की संपत्ति भी सार्वजनिक हो गई है।
  • PCCF मनोज अग्रवाल 12.61 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे धनी IFS अफसर हैं।
  • IFS अर्चना शुक्ला IAS अफसर शिवशेखर शुक्ला की पत्नी हैं। उनके पास 2.50 करोड़ की संपत्ति है।
  • IFS बिंदु शर्मा और उनके IPS पति के नाम दिल्ली में 3.60 करोड़ का फ्लैट है।
  • वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन ने सिर्फ 42 लाख की संपत्ति घोषित की है।

News In detail

IFS संपत्ति ब्योरा सार्वजनिक

मध्यप्रदेश में पहले IAS फिर IPS और अब IFS अफसरों की संपत्ति का ब्योरा सामने आ गया है। इस बार कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। प्रदेश के कई बड़े वन अफसरों ने भोपाल, दिल्ली, गाजियाबाद और दूसरे शहरों में संपत्तियां खरीदी हैं। इनमें से कुछ संपत्तियां किराए पर भी दी गई हैं।



आईएफएस मनोज अग्रवाल सबसे अमीर अफसर

PCCF मनोज अग्रवाल मध्यप्रदेश के सबसे धनी IFS अफसर हैं। उनके पास कुल 12 करोड़ 61 लाख की संपत्ति है। उनकी संपत्ति दिल्ली, गाजियाबाद, भोपाल और कटनी के झिन्ना गांव में है। इन संपत्तियों से उन्हें सालाना 5 लाख 50 हजार रुपए की कमाई होती है।



  • गाजियाबाद की शिप्रा सन सिटी में 50 लाख का फ्लैट है। इसमें पत्नी भी हिस्सेदार हैं। यह सालाना 2 लाख 50 हजार रुपए कमाता है।
  • लखनऊ के अलीगंज में एक मकान है जो विरासत में मिला है। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-11 में पत्नी के नाम 60 लाख का फ्लैट है जो सालाना 3 लाख रुपए देता है।
  • भोपाल के बरखेड़ा और खजूरी कला में भी पत्नी के नाम जमीनें हैं। कटनी के झिन्ना गांव में भी 20 लाख की जमीन है।

आईएफएस बिंदु शर्मा के पास 3.60 करोड़ का फ्लैट

PCCF बिंदु शर्मा और उनके IPS पति ए. साईं मनोहर के नाम दिल्ली के जंगपुरा में 3 करोड़ 60 लाख का फ्लैट है। यह फ्लैट सालाना 17 लाख 13 हजार रुपए की कमाई देता है।



  • ए. साईं मनोहर मध्यप्रदेश कैडर के IPS अफसर और ADG इंटेलीजेंस हैं। दंपती का यह फ्लैट दिल्ली की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में से एक है।

आईएफएस अर्चना शुक्ला की 2.50 करोड़ की संपत्ति

आईएफएस अर्चना शुक्ला एपीसीसीएफ हैं। साथ ही IAS शिवशेखर शुक्ला की पत्नी हैं। शिवशेखर शुक्ला मध्यप्रदेश के एसीएस गृह हैं। अर्चना शुक्ला के पास भोपाल के बागसेवनिया में 1 करोड़ 25 लाख का डुप्लेक्स है। इससे सालाना 1लाख 84 हजार रुपए किराया मिलता है।



  • भोपाल के टीटी नगर की तुलसी टॉवर में 2019 में तीन BHK फ्लैट खरीदा था। उस समय कीमत 1 करोड़ थी जो अब 1 करोड़ 25 लाख हो गई है। इससे सालाना 1 लाख 92 हजार रुपए किराया आता है।

आईएफएस शुभरंजन सेन ने सबसे कम संपत्ति घोषित की

वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन ने हाल ही में यह पद संभाला है। उन्होंने सिर्फ 42 लाख रुपए की संपत्ति घोषित की है।


भोपाल के दामखेड़ा में पत्नी और खुद के नाम एक मकान है। इसके अलावा उन्होंने कोई और जानकारी नहीं दी है।



एचयू खान के पास 2.25 करोड़ की संपत्ति

वन विकास निगम के PCCF एचयू खान के पास 2 करोड़ 25 लाख की संपत्ति है। गुना के सैय्यदपुरा में विरासत में मिला मकान है जिसकी कीमत 1 करोड़ 25 लाख है। इससे सालाना 2 लाख रुपए की कमाई होती है।



  • भोपाल की इंदिरा विहार कॉलोनी में 85 लाख का प्लॉट भी है। गुना के गुलाबगंज में 15 लाख का एक और प्लॉट विरासत में मिला है।

अन्य IFS अफसरों की संपत्ति

PCCF बिभाष कुमार ठाकुर के पास 1 करोड़ 45 लाख की संपत्ति है। इससे सालाना 3 लाख 03 हजार रुपए की कमाई होती है। भोपाल के फंदा में 50 लाख की जमीन और सागर विलास में 50 लाख का मकान है।



PCCF पुरुषोत्तम धीमान के पास 1 करोड़ 76 लाख की संपत्ति (अफसर संपत्ति) है। हिमाचल प्रदेश, नोएडा और भोपाल में उनकी प्रॉपर्टी है। इससे सालाना महज 37 हजार 200 रुपए की कमाई है।



PCCF बीएस अन्निगिरी के पास सबसे कम 23 लाख 5 हजार की संपत्ति है। उनकी सारी प्रॉपर्टी इंदौर में है।



ज्यादातर ने भोपाल में खरीदी जमीन

IFS अफसरों में बीएस अन्निगिरी को छोड़कर लगभग सभी ने भोपाल में जमीनें खरीदी हैं। इन प्रॉपर्टी से उन्हें नियमित किराया भी मिल रहा है।



कई अफसरों ने संपत्तियां पत्नी के नाम या संयुक्त खाते में ली हैं। कुछ को विरासत में भी मिली हैं।



FAQ

  1. Q1.मध्यप्रदेश के सबसे अमीर IFS अफसर कौन हैं और उनके पास कितनी संपत्ति है?
    मध्यप्रदेश कैडर के IFS अफसर और PCCF मनोज अग्रवाल सबसे धनी IFS अधिकारी हैं। उनके पास दिल्ली, गाजियाबाद, भोपाल और कटनी सहित कई शहरों में मकान, फ्लैट, दुकान और जमीनें हैं। इन सभी की कुल कीमत 12.61 करोड़ रुपए है। इन संपत्तियों से वे सालाना 5.50 लाख रुपए की कमाई भी करते हैं। उनकी आधे से ज्यादा संपत्तियां पत्नी के नाम हैं और कुछ विरासत में मिली हैं।

tag आईएफएस मनोज अग्रवाल आईएफएस बिंदु शर्मा



स्रोत और संदर्भ



मध्यप्रदेश सरकार का IFS संपत्ति ब्योरा, 2025-26



कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT), भारत सरकार



ये खबरें भी पढ़िए...



मध्यप्रदेश IAS अधिकारियों की अचल संपत्ति: कौन है सबसे अमीर IAS, किसकी संपत्ति से हो रही लाखों की कमाई?



फरार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल की संपत्ति होगी अटैच, 15 दिन में स्टैंडिंग वारंट की तैयारी



IAS अमित कटारिया के पास 50 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी,रेणु की 4 राज्यों में संपत्ति



जिन IPS पर है महादेव सट्टा एप से जुड़े होने का आरोप, उनमें 4 करोड़पति और एक के पास कौड़ी भी नहीं



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • दिल्ली
  • IAS
  • गाजियाबाद
  • आईएफएस
  • ips
  • PCCF
  • अफसरों की संपत्ति