जिन IPS पर है महादेव सट्टा एप से जुड़े होने का आरोप, उनमें 4 करोड़पति और एक के पास कौड़ी भी नहीं

Arun Tiwari | Mar 11, 2026, 19:39 IST
Share
mahadev-satta-app-6-ips-property-details-chhattisgarh
mahadev-satta-app-6-ips-property-details-chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में चर्चित हुए महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में 6 आईपीएस का नाम जुड़ा था। जांच एजेंसी ने इनके घर छापा भी मारा था। इनमें आईपीएस आनंद छाबड़ा,अजय यादव,आरिफ शेख,प्रशांत अग्रवाल, अभिषेक पल्लव और ओपी पाल का नाम शामिल है।

NEWS IN SHORT

  • महादेव सट्टा एप से जुड़े आरोप में 6 आईपीएस का नाम
  • इन आईपीएस में चार करोड़पति
  • एक आईपीएस के पास कोई संपत्ति नहीं
  • एक आईपीएस के पास महज 16 लाख की संपत्ति

NEWS IN DETAIL

महादेव सट्टा एप में घिरे 4 आईपीएस करोड़पति

छत्तीसगढ़ में चर्चित रहे महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में छह आईपीएस अधिकारियों के नाम सामने आए थे। जांच एजेंसियों ने इन अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। जिन अधिकारियों के नाम इस मामले से जुड़े बताए गए हैं।

उनमें आईपीएस आनंद छाबड़ा, अजय यादव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल, अभिषेक पल्लव और ओपी पाल शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ ईओडब्ल्यू में अपराध क्रमांक 06/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि इन अधिकारियों ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर्स को संरक्षण दिया और उनसे अवैध रूप से रकम वसूली। इस मामले में नाम आने वाले छह आईपीएस अधिकारियों में से चार करोड़पति हैं, जबकि एक अधिकारी के पास संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें... Mahadev Satta App : छत्तीसगढ़ में छापे पड़े तो दुबई भागा... मामले में अब तक 400 आरोपी गिरफ्तार

इन आईपीएस की इतनी संपत्ति :

आईपीएस आनंद छाबड़ा :
कुल संपत्ति - 8 करोड़ 89 लाख रुपए
गुड़गांव में रहवासी बिल्डिंग में फ्लैट - 2 करोड़ 42 लाख रुपए, पत्नी शालिनी छाबड़ा के साथ संयुक्त
रायपुर में रहवासी प्लॉट - 16.39 लाख रुपए, पत्नी शालिनी छाबड़ा के साथ संयुक्त
गुड़गांव में फ्लैट - 6 करोड़ 30 लाख रुपए,पत्नी शालिनी छाबड़ा के साथ संयुक्त

आईपीएस अजय यादव :
कुल संपत्ति - 1 करोड़ 15 लाख रुपए
उत्तरप्रदेश में एक एकड़ कृषि भूमि - पैत्रिक संपत्ति
रायपुर में रहवासी प्लॉट - 5.50 लाख रुपए
बस्तर में 4 एकड़ कृषि भूमि - 3.21 लाख रुपए
नवा रायपुर में घर - 41 लाख लाख रुपए
रायपुर में घर - 31 लाख रुपए
रायपुर के धरमपुरा में लैंड - 15 लाख 40 हजार रुपए, पत्नी अंजू यादव के नाम
बस्तर में एग्रीकल्चर लैंड - 4 लाख रुपए
कोंडागांव में लैंड - 15 लाख रुपए

ये खबर भी पढ़ें... Mahadev Satta App : अब विदेशी अपराधी भी होंगे गिरफ्तार... अब तक 70 मामले दर्ज

आईपीएस आरिफ शेख :
कुल संपत्ति - 2 करोड़ 8 लाख रुपए
नवा रायपुर में घर - 85 लाख रुपए,पत्नी के साथ संयुक्त
धमतरी में लैंड - 10 लाख रुपए
रायपुर के आरंग में लैंड - 3 लाख रुपए, पत्नी के साथ संयुक्त
आरंग में लैंड - 60 लाख रुपए,पत्नी की आधी हिस्सेदारी
बिलासपुर में लैंड - 50 लाख रुपए

आईपीएस ओपी पाल :
कुल संपत्ति - 2 करोड़ 25 लाख रुपए
उत्तरप्रदेश में 10 एकड़ पैत्रिक जमीन - 1 करोड़ रुपए, यह जमीन पिताजी के नाम पर
उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में घर - 70 लाख रुपए, यह भी पिताजी के नाम पर
रायपुर के धरमपुरा में प्लॉट - 30 लाख रुपए
उत्तरप्रदेश में लैंड - 25 लाख रुपए

ये खबर भी पढ़ें... Mahadev Betting App : वायरल हुआ ऐप के प्रमोटर का अनोखा नोटिस, अब एक भी स्टॉफ छत्तीसगढ़ का नहीं होगा

आईपीएस प्रशांत अग्रवाल :
सूरजपुर में पिता ने घर खरीदकर दिया
सूरजपुर में 3200 वर्गफीट का घर माता के नाम
सूरजपुर में लैंड जो पिता ने खरीदी
रायपुर में प्लॉट - 16 लाख 39 हजार रुपए

आईपीएस अभिषेक पल्लव :
2013 बैच के आईपीएस अभिषेक पल्लव के पास संपत्ति के नाम पर कुछ नहीं है।
उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी डीटेल निल लिखा है।

ये खबर भी पढ़ें... Mahadev Satta App Scam: भिलाई में ACB की ताबड़तोड़ छापेमारी... 2 को किया गिरफ्तार, जारी है कार्रवाई

Sootr knowledge :

केंद्र सरकार ने आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अफसरों की संपत्ति की जानकारी का खुलासा करना जरुरी किया है। पारदर्शिता की नजर में यह बड़ा कदम माना जा सकता है। हर साल जनवरी में ये अफसर अपनी संपत्ति का खुलासा करते हैं। इसी संपत्ति विवरण के आधार पर द सूत्र ने यह जानकारी साझा की है।

निष्कर्ष :

आईपीएस अफसरों की घोषित संपत्ति थोड़ी हैरानी में डालने वाली भी है। एक ही सर्विस के अधिकारी में से कोई करोड़पति है तो किसी के पास संपत्ति ही नहीं है। किसी के पास कछ लाख की ही संपत्ति है।

आईपीएस अधिकारियों को हर साल अपनी संपत्ति घोषित करनी होती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी सार्वजनिक रिकॉर्ड में आती है। इससे कम से कम आम आदमी को अफसरों की संपत्ति का तो पता चलता है।

Tags:
  • महादेव सट्टा एप
  • छत्तीसगढ़
  • Mahadev Betting App
  • महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप
  • Mahadev Satta
  • अफसरों की संपत्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच