इंदौर के DAVV के IET में रैगिंग, कमोड में मुंह डुबोया और फ्लश कर दिया चालू, 6 सीनियर्स बाहर

Sanjay Gupta | Aug 30, 2025, 13:27 IST
DAVV-IET
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हॉस्टल में सीनियर्स ने जूनियर्स के साथ काफी हैरान कर देने वाली रैगिंग की।

इंदौर और मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के हॉस्टल में सनसनीखेज रैगिंग का मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में यूनिवर्सिटी को कोई जानकारी नहीं थी और जिम्मेदार विभाग पूरी तरह से लापरवाह थे। मामला सीधे यूजीसी (यूनीवर्सिटी ग्रांट कमीशन) नई दिल्ली तक पहुंचा। इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।



इस तरह कमोड में मुंह रखकर किया प्रताड़ित

ये भी पढ़िए... गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक भर्ती विवाद, हाईकोर्ट ने नए विज्ञापन पर लगाई रोक



इसलिए कमोड में मुंह डाला

जानकारी के अनुसार, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में नए एडमिशन हुए थे और जूनियर्स हॉस्टल में रह रहे थे। यूनिवर्सिटी के IET के ए हॉस्टल में रात के समय सीनियर पहुंचे और परिचय लेने लगे। इसके बाद मारपीट की गई। जब कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया, तो सीनियर उन्हें बाथरूम में ले गए, उनका मुंह कमोड में डाल दिया और फ्लश चालू कर दिया। इस पर जूनियर्स ने रैगिंग हेल्पलाइन पर यूजीसी को शिकायत की। इसके बाद यूजीसी ने IET को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच की और दोषी छात्रों को हॉस्टल से बाहर कर दिया। वहीं एक और घटना रैगिंग की शिकायत की गई थी।



ये भी पढ़िए... एमपी में BJP विधायक प्रियंका पेंची पर युवक ने किया अश्लील कमेंट, गला काटने की दी धमकी



आईईटी के डायरेक्टर प्रत्योष बंसल ने इस घटना को रैगिंग मानने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि यह बदसलूकी का मामला था और दोषियों को हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢



🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧 सीनियर्स छात्र | जूनियर्स छात्र | देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर



Tags:
  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर
  • जूनियर्स छात्र
  • सीनियर्स छात्र
  • रैगिंग
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी