भक्तों को अब नई पैकिंग में मिलेगा खजराना गणेश मंदिर का लड्डू प्रसाद

Sanjay Gupta | Nov 11, 2024, 17:54 IST
MP Indore Khajrana Mandir Prasad Packing Box Design Change
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के लड्डू प्रसाद के पैकेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब पैकिंग बॉक्स पर भगवान गणेश की फोटो नहीं होगी। साथ ही नया बॉक्स भी प्लॉस्टिक मुक्त होगा।

INDORE. उज्जैन के महाकाल मंदिर की तरह अब इंदौर के खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Mandir) के प्रसाद पैकिंग का बॉक्स बदल गया है। नई व्यवस्था में पैकिंग बॉक्स पर भगवान गणेश की फोटो नहीं होगी। पैकिंग भी अब आकर्षक बॉक्स में की गई है। खास बात यह कि प्रसाद का बॉक्स प्लॉस्टिक मुक्त होगा।



इस तरह होगा बॉक्स

खजराना गणेश मंदिर का प्रसाद बॉक्स आकर्षक पैकिंग में होगा। इसमें प्रसादी के बेसन के लड्‌डू होंगे। बॉक्स के ऊपर श्री गणपति मंदिर, खजराना प्रबंध समिति द्वारा संचालित लड्‌डू प्रसादी मात्र सेवा सहायता शुल्क द्वारा विक्रित लिखा होगा।



इतनी होगी कीमत

इससे पहले महाकाल मंदिर में बदली थी पैकिंग

उल्लेखनीय है कि पहले भगवान महाकाल के प्रसादी पैकिंग बॉक्स में मंदिर की फोटो रहती थी। इस पर याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में अपील की जिसमें आपत्ति ली गई और कहा गया कि प्रसाद खाने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा बॉक्स फेंक दिया जाता है और इसमें भगवान की फोटो होती है, जो पैरों में आती है, यह गलत है। इसके बाद मंदिर समिति ने इस मामले में विचार किया और पैकिंग बॉक्स से मंदिर व भगवान की फोटो हटा दी गई।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • Indore Collector Ashish Singh
  • मध्य प्रदेश
  • खजराना गणेश मंदिर इंदौर
  • प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर
  • khajrana mandir
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • उज्जैन लड्डू प्रसाद
  • प्रसाद पैकेट
  • लड्डू प्रसाद पैकेट डिजाइन