मध्यप्रदेश में 7 सीनियर IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे संभागों की कमान

Amresh Kushwaha | Apr 09, 2026, 13:13 IST
mp ips officers division law and order responsibility
मध्यप्रदेश सरकार ने की कानून व्यवस्था (Law and Order) को मजबूत करने के लिए 8 अप्रैल 2026 को 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न संभागों की कमान सौंपी है।

मध्यप्रदेश गृह विभाग ने कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग संभागों की जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठकों को और भी प्रभावी बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। अब हर संभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी सीधे तौर पर कानून व्यवस्था और पुलिस के कामकाज की निगरानी करेगा।



देखें, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

  • DG जेल वरुण कपूर को भोपाल संभाग
  • DG EOW उपेन्द्र कुमार जैन को उज्जैन संभाग
  • स्पेशल DG जेल जी अखेतो सेमा को चंबल संभाग
  • स्पेशल DG CID पंकज कुमार श्रीवास्तव को जबलपुर संभाग
  • स्पेशल DG रेल रवि कुमार गुप्ता को नर्मदापुरम संभाग
  • पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के स्पेशल DG अनंत कुमार सिंह को सागर संभाग
  • ADG (प्रशिक्षण) राजाबाबू सिंह को शहडोल संभाग
054328b7-b6a


वहीं, पहले से ग्वालियर, रीवा और इंदौर संभाग में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से कानून व्यवस्था की निगरानी और मजबूत होगी और जमीनी स्तर पर पुलिसिंग में सुधार देखने को मिलेगा।



ये खबर भी पढ़िए...



मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट



देर रात हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्यप्रदेश में ढाई सौ से अधिक जजों के तबादले



मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में 64 अधिकारियों के तबादले, देखिए सूची



खाड़ी में जंग, भारत में मुसीबत: एमपी में फार्मा और खेती पर मार, राजस्थान का चावल फंसा, मसालों के बाजार टूटे





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश गृह विभाग