MP को मिलने जा रहा एक और एक्सप्रेस-वे, 15 हजार करोड़ का बजट हुआ मंजूर

Siddhi Tamrakar | Nov 19, 2024, 16:45 IST
lakhnadaon to raipur
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच एक नया एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना को हरी झंडी मिल गई है। यह 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे लखनादौन से रायपुर तक बनेगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें लेख।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच एक नया एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना को हरी झंडी मिल गई है। यह 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे लखनादौन से रायपुर तक बनेगा, जिसकी कुल लंबाई लगभग 300 किलोमीटर होगी और इसका अनुमानित खर्च 15 हजार करोड़ रुपए के आसपास रहेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसके लिए सर्वे कार्य पूरा कर लिया है और अब रिपोर्ट को दिल्ली भेजा जाएगा। इस परियोजना से दोनों राज्यों के बीच यात्रा में सुगमता आएगी और कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।



जबलपुर से मंडला यात्रा होगी आसान

जबलपुर के लोगों के लिए भी यह परियोजना लाभकारी साबित होगी, क्योंकि इससे जबलपुर से मंडला तक यात्रा में सुविधा होगी। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण में यह ध्यान रखा जाएगा कि जितना संभव हो सके कम से कम जंगलों की जमीन का अधिग्रहण किया जाए और अधिकतर सरकारी भूमि का उपयोग किया जाए, ताकि किसी भी निजी संपत्ति को नुकसान न हो।



यातायात व्यवस्था में होगा सुधार

यह परियोजना लगभग पांच साल में पूरी हो सकती है। जब यह एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार होगा, तो यह विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था में और अधिक सुधार होगा। छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी (Regional Officer) ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनादौन से रायपुर तक नया एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है। लखनादौन से रायपुर के बीच 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का सर्वे कार्य चल रहा है। इसकी सर्वे रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जाएगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Chattisgarh News
  • NHAI
  • latest news
  • ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे