उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को डिंडौरी आएंगे, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम में शामिल होंगे

Aparajita Priyadarshini | Jun 18, 2024, 12:39 IST
ौैा2ौ
19 जून को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ डिंडौरी आएंगे। वह जिला मुख्यालय में होने वाले सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज देर शाम तक उप राष्ट्रपति कार्यालय से अधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

लोगों को सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ डिंडौरी आएंगे। 19 जून बुधवार को सुबह लगभग ढाई घंटे का कार्यक्रम तय हुआ है।



कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान स्वास्थ्य, आयुष, महिला और बाल विकास, आदिवासी विकास और पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।





डिंडोरी के चंद्र विजय महाविद्यालय मैदान में होगा कार्यक्रम


कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम चंद्र विजय महाविद्यालय मैदान होगा। वायु सेना के हेलीकाप्टर कार्यक्रम स्थल की निगरानी कर रहे हैं।



ये भी पढ़ें...



बस नाम आम है, वरना खूबियों से भरा है फल, पुर्तगाली करते थे कारोबार... MP में खास वैरायटी



आज देर शाम तक उप राष्ट्रपति कार्यालय से अधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मैदान में ही हैलीपेड बनाए गए हैं।



सिकल सेल से पीड़ित मरीजों का होगा इलाज


कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि जिले की जनसंख्या 8 लाख 69 हजार 595 है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 2 लाख 2 हजार 178 लोगों का परीक्षण किया है। जिनमें से सिकल सेल के 11,559 वाहक है। जिनमें से 1963 मरीज चिह्नित किए गए है। जिनका जल्द ही इलाज होगा।sickle cell treatment in DINDORI



a3b5879f10394dec127a996c3a2837f2059c57c149c949876c73d364f290b472


क्या है सिकल सेल एनीमिया


सिकल सेल एनीमिया वंशानुगत रोग का एक रूप है। सिकल सेल एनीमिया आपके लाल रक्त कोशिकाओं ( red blood cells) के आकार को बदल देता है। गोल लचीली डिस्क को कठोर और चिपचिपी सिकल कोशिकाओं ( sickle cell ) में बदल देता है जो रक्त प्रवाह को अवरुद्ध करती हैं। शुरुआती पहचान और नए उपचारों की बदौलत, सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लगभग आधे लोग 50 की उम्र तक जीवित रहते हैं।



Sickle Cell Anemia: सिकल सेल ...


thesootr links






Tags:
  • उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  • sickle cell anemia
  • डिंडोरी के चंद्र विजय महाविद्यालय मैदान
  • सिकल सेल एनीमिया
  • sickle cell treatment in DINDORI