MP नवोदय विद्यालय में भर्ती: इंदौर में बिना परीक्षा सरकारी स्कूल में पाएं नौकरी
पीएम श्री स्कूल भर्ती:पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मानपुर, इंदौर ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है। इसके तहत शिक्षक, स्पोर्ट्स कोच और लैब अटेंडेंट के कुल 13 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू 25 जून 2026 को सुबह 9 बजे से स्कूल परिसर में शुरू होगा।
पद और सैलरी
- मल्टी स्किल फाउंडेशन टीचर: कुल 01 पद (सैलरी: 30 हजार रुपए )।
- योग शिक्षक (Yoga Teacher): कुल 01 पद (सैलरी: 30 हजार रुपए )।
- एटीएल फैसिलिटेटर (ATL Facilitator): कुल 01 पद (सैलरी: 30 हजार रुपए)।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टीचर: कुल 01 पद (सैलरी: 30 हजार रुपए )।
- स्पोर्ट्स कोच (Sports Coach): कुल 02 पद (सैलरी: 20 हजार रुपए)।
- डांस और म्यूजिक एक्सपर्ट: 01-01 पद (सैलरी: 25 हजार रुपए)।
- योग इंस्ट्रक्टर और सेल्फ डिफेंस ट्रेनर: 01-01 पद (सैलरी: 12 हजार 500 रुपए)।
- आईकेएस इंस्ट्रक्टर (IKS Instructor): कुल 01 पद (सैलरी: 12 हजार रुपए)।
- मैट्रन और लैब अटेंडेंट: 01-01 पद (वेतन सरकारी नियमों के अनुसार न्यूनतम मजदूरी दर पर)।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. तकनीकी और कंप्यूटर शिक्षक पद
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टीचर: कंप्यूटर साइंस या आईटी में बीई, बीटेक, बीएससी या एमएससी की डिग्री के साथ पीजीडीसीए होना जरूरी है।
- एटीएल फैसिलिटेटर: साइंस, इंजीनियरिंग या मैथ्स में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ रोबोटिक्स या स्टेम (STEM) में 2 साल का अनुभव अनिवार्य है।
- मल्टी स्किल टीचर: मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल में बीई, डिप्लोमा या आईटीआई के साथ 2 साल का कार्य अनुभव आवश्यक है।
2. खेल, कला और अन्य सहायक पद
- स्पोर्ट्स कोच: जूडो, कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स या वॉलीबॉल में विशेषज्ञता के साथ बीपीएड (B.P.Ed) होना चाहिए।
- सेल्फ डिफेंस ट्रेनर (केवल महिला): किसी भी मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट होना अनिवार्य है।
- लैब अटेंडेंट: 10वीं पास के साथ लैब तकनीक में डिप्लोमा या साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है।
- मैट्रन (महिला): न्यूनतम 10वीं पास। उम्र 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा या एकल महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।
वॉक-इन इंटरव्यू
इस भर्ती (MP JNV Recruitment Apply) के लिए उम्मीदवारों को डाक से कोई फॉर्म नहीं भेजना है। न ही किसी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है। यह पूरी तरह से एक सीधी भर्ती प्रक्रिया है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को 25 जून 2026 को सुबह ठीक 9 बजे स्कूल परिसर में पहुँचना होगा। आपको अपने साथ अपने सभी मूल प्रमाण पत्र (Original Documents) लेकर जाने होंगे। इसके साथ ही सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट और नई पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें।
साक्षात्कार के समय ही आपका आवेदन फॉर्म वहीं जमा कराया जाएगा। इंटरव्यू में आपके प्रदर्शन और शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार होगी।
ये भी पढ़ें...
एमपी में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती में करें आवेदन
RRB चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: अब TBT मोड में होगी भर्ती परीक्षा, जानें क्यों
बिजली कंपनी में भर्ती, जूनियर इंजीनियर 183 पदों के लिए आवेदन शुरू
यूपी में नौकरियों की बौछार: प्राइमरी स्कूलों में होगी 60 हजार शिक्षकों की भर्ती