अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे MP के कपिल परमार और रुबीना फ्रांसिस
मध्य प्रदेश के दो पैरालंपिक खिलाड़ियों, रुबीना फ्रांसिस और कपिल परमार, को भारत के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है, और उनके समर्पण और मेहनत ने उन्हें यह सम्मान दिलवाया है।
रुबीना और कपिल का योगदान
विश्व दिव्यांग दिवस: दिव्यांगता को नहीं बनने दें जीवन की कमजोरी
खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की है। पुरस्कारों की घोषणा के बाद, 17 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। अर्जुन अवार्ड उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने पिछले चार वर्षों में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल कौशल, और अनुशासन दिखाया हो।
आवेदन प्रक्रिया और चयन समिति
अर्जुन अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, और खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थाओं को पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका चयन न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वी. रामसुब्रमण्यम की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने किया। इस समिति में प्रख्यात खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता में अनुभव रखने वाले व्यक्ति, और खेल प्रशासक शामिल थे।
इन खिलाड़ियों को भी किया जाएगा सम्मान
ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा। 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड, जिसमें 2 को लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए सम्मानित किया जाएगा। 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा, जिनमें 17 पैरा-एथलीट शामिल हैं। अवॉर्ड सेरेमनी 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में होगी।
किसे कितनी राशि मिलेगी?
द्रोणाचार्य पुरस्कार जीतने वालों को दी जाती है 15 लाख रुपए
द्रोणाचार्य पुरस्कार कोचों की मेहनत और उनके योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। नियमित श्रेणी में पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रुपए मिलते हैं, जबकि आजीवन श्रेणी में विजेताओं को 15 लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक