MP पुलिस में IPS की कमी, DGP मकवाना, CID स्पेशल DG समेत ये अफसर इस साल होंगे रिटायर
मध्य प्रदेश पुलिस में इस साल फिर से IPS की कमी हो जाएगी। इस समय 79 आईपीएस अधिकारियों की कमी है, और यह संख्या साल के अंत तक बढ़कर 90 हो जाएगी। इसका कारण यह है कि इस साल 11 और आईपीएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं। इस साल डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) और सीबीआई स्पेशल डीजी भी रिटायर होने वाले हैं।
एमपी में फिलहाल 240 IPS अधिकारी तैनात
साल के अंत तक 90 पद हो सकते हैं खाली
गृह विभाग (Home minitery MP) की सूची के अनुसार, 2024 के अंत तक 11 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के रिटायर होने से रिक्त पदों की संख्या 90 तक पहुंचने की संभावना है। इसमें डीजीपी कैलाश मकवाना और सीआईडी के स्पेशल डीजी पवन श्रीवास्तव (DG Pawan Shrivastav) के नाम प्रमुख हैं।
जानिए कब-कब रिटायर होंगे अधिकारी
- अप्रैल: डीआईजी डालूराम तेनीवार (एजेके)
- मई: डीजी अरविंद कुमार (होमगार्ड), डिप्टी कमिश्नर संजय कुमार सिंह
- जून: एडीजी डीसी सागर (शिकायत विभाग, पुलिस मुख्यालय)
- जुलाई: डीजी गोविंद प्रताप सिंह (जेल)
- अगस्त: आईजी जेएस राजपूत (प्लानिंग), एडीजी योगेश मुदगल (टेक्नीकल सर्विस), आईजी अशोक कुमार गोयल (ह्यूमन राइट्स)
- सितंबर: आईजी अनुराग शर्मा (शहडोल जोन)
- नवंबर: कमांडेंट भगत सिंह विरदे (34वीं बटालियन धार)
- दिसंबर: डीजीपी कैलाश मकवाना, स्पेशल डीजी पवन श्रीवास्तव (सीआईडी)
यह भी पढ़ें: MP पुलिस की अच्छी पहल : भोपाल में पुलिसकर्मियों की बेटियों के लिए सुरक्षित हॉस्टल
प्रशासनिक चुनौतियों की आशंका
इतनी बड़ी संख्या में वरिष्ठ अफसरों के रिटायरमेंट से पुलिस विभाग की कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। नई पदस्थापन और भर्ती की प्रक्रिया में देरी से फील्ड और मुख्यालय दोनों ही स्तरों पर दबाव बढ़ सकता है। सूत्रों के अनुसार, गृह विभाग इन रिक्तियों को भरने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त कैडर स्वीकृति की मांग कर सकता है। साथ ही प्रोन्नति और सीधी भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने की योजना बनाई जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक