MP पुलिस में 699 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, 37 थानों के 30 SI, 56 ASI इधर से उधर

Rohit Sahu | Jun 17, 2025, 08:00 IST
Police transfer bhopal
मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में 699 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी हुआ है। लंबे समय से एक ही थाने में जमे रहने और शिकायतों के बाद यह कार्रवाई हुई।

भोपाल पुलिस महानिदेशालय (DGP Office) ने सोमवार देर रात एक विशाल ट्रांसफर लिस्ट जारी की। लिस्ट में भोपाल के 699 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनमें 30 उप‌निरीक्षक (SI), 56 सहायक उपनिरीक्षक (ASI), 313 प्रधान आरक्षक और 301 आरक्षक शामिल हैं। यह कार्रवाई सरकार के निर्देशों के साथ की गई है। दरअसल सरकार ने लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाने की बात कही थी।



37 थानों में नए नियम के अनुसार फेरबदल

रूल्स-रेगुलेशन का पालन करने के सख्त निर्देश

पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा पुलिसिंग से जुड़े नियमों के पालन को लेकर सख्त आदेश जारी किए गए थे। इनमें यह स्पष्ट किया गया था कि किसी भी पुलिसकर्मी की पोस्टिंग एक ही थाने में कितने समय तक की जा सकती है, इसकी एक तय समय-सीमा होगी। साथ ही, पूर्व में किसी थाने में तैनात रहे पुलिसकर्मियों को दोबारा उसी थाने में पोस्ट नहीं किया जाएगा, जब तक कि कोई विशेष कारण न हो।



यह भी पढ़ें...पुलिस कांस्टेबल निलंबित, ड्यूटी के दौरान नशे में झूमते वीडियो हुआ वायरल



प्रदेश भर में लागू की जा रही है नई व्यवस्था

यह समस्या सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं रही। प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसी स्थिति देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस पर राज्य स्तर पर नीति लागू की। नई व्यवस्था के तहत अब हर थाने में नई नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएंगी।



यह भी पढ़ें...एमपी पुलिस ट्रांसफर : आईपीएस शशांक बने भोपाल पुलिस उपायुक्त, कानून व्यवस्था में नया युग



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Police transfer | एमपी पुलिस ट्रांसफर | Bhopal Police | एमपी पुलिस तबादला | MP News



Tags:
  • MP News
  • Bhopal Police
  • DGP
  • एमपी पुलिस ट्रांसफर
  • Police transfer
  • एमपी पुलिस तबादला