MP Weather Update: श्योपुर-शिवपुरी में रेड अलर्ट, उफान पर सीप नदी, झरने से बढ़ी मुसीबत

Rohit Sahu | Jun 24, 2025, 13:41 IST
mp weather
मध्य प्रदेश में इस समय मानसून पूरी तरह सक्रिय है और कई जिलों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। शिवपुरी और श्योपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

MP Monsoon Meter: मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही बारिश का दौर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। भोपाल में मंगलवार को दोपहर से बारिश का दौर शुरू हुआ। चंबल अंचल के श्योपुर और शिवपुरी जिलों में हालात गंभीर हो गए हैं, जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और प्रशासन को कई स्थानों पर यातायात बंद करना पड़ा है।



शिवपुरी में पवा झरने की उफनती धाराएं

शिवपुरी जिले में पवा जलप्रपात पूरी ऊंचाई के साथ बह रहा है। लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी खतरनाक बहाव के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा भदैया कुंड भी तेजी से बह रहा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिले के सभी झरनों और जलस्रोतों पर प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।



श्योपुर की सीप नदी ने दिखाया विकराल रूप

श्योपुर में भी तेज बारिश के कारण सीप नदी उफान पर आ गई है। मानपुर और ढोढर के बीच की पुलिया पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने यहां यातायात पर पूरी तरह रोक लगा दी है। लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है।



गुना में 10 इंच बारिश, स्कूलों पर ताला

गुना जिले के बमोरी क्षेत्र में 10 इंच यानी 255 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भौंरा और कांसल की पुलिया पानी में बह चुकी हैं, जिससे कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। फतेहगढ़ का सीएम राइज स्कूल आधा जलमग्न हो गया है और जिले के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अत्यधिक बारिश के कारण श्योपुर सीमा में पार्वती नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।



यह भी पढ़ें..MP Weather Alert: एमपी के शिवपुरी में भारी बारिश, पार्वती नदी उफान पर



MP में कहां कितनी बारिश

मध्य प्रदेश के बड़े शहर भी इस तेज बारिश से अछूते नहीं रहे। शिवपुरी में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश दर्ज हुई है। नौगांव (छतरपुर) में 1.25 इंच और नरसिंहपुर व खरगोन में लगभग 0.75 इंच बारिश हुई है। भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, दमोह, सतना, सागर, बालाघाट, मंडला, रायसेन और अशोकनगर समेत 20 से अधिक जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं सामने आई हैं।



यह भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 27 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम



बारिश के पीछे सक्रिय टर्फ लाइन जिम्मेदार

मौसम विभाग के अनुसार इस तेज बारिश की मुख्य वजह प्रदेश के ऊपर से गुजर रही टर्फ लाइन है। इसके कारण प्रदेश में एक स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे लगातार और भारी बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



MP weather | आफत की बारिश | एमपी में बारिश | मध्य प्रदेश मौसम | एमपी में भारी बारिश | MP weather



Tags:
  • MP weather
  • एमपी में बारिश
  • एमपी में भारी बारिश
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • आफत की बारिश
  • मध्य प्रदेश में मानसून