जिसे मरा समझ कर सालों तक किया पिंडदान, अचानक लौट आई सामने, परिवारवाले रह गए दंग

Rohit Sahu | Apr 11, 2025, 13:52 IST
rajgarh news
राजगढ़ जिले की 70 वर्षीय गीता बाई सेन, जो 35 साल पहले मायके से लापता हो गई थीं, अब नागपुर से जिंदा वापस लौटी हैं। परिवार उन्हें मृत मान चुका था और प्रयागराज में पिंडदान तक कर चुका था।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 70 वर्षीय गीता बाई सेन, जो करीब 35 साल पहले लापता हो गई थीं, अब लौट आई हैं। परिजन उन्हें मृत मान चुके थे और प्रयागराज जाकर पिंडदान तक कर चुके थे। महिला की घर वापसी से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।



नागपुर के मानसिक अस्पताल से आया फोन

19 महीने की खोज के बाद मिली महिला की पहचान

नागपुर क्षेत्रीय मानसिक अस्पताल की समाजसेवा अधीक्षक कुंडा बिडकर ने बताया कि महिला को कोर्ट के आदेश पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें खुद के बारे में कुछ याद नहीं था। अस्पताल प्रबंधन ने महिला की पहचान के लिए 19 महीनों तक लगातार प्रयास किए। कई गांव, थाने, सरपंच और दुकानदारों से संपर्क किया गया। आखिरकार ब्यावरा की जानकारी मिलने पर राजगढ़ पुलिस के सहयोग से परिवार से संपर्क हुआ।



35 साल बाद लौटने पर भावुक हुआ परिवार

राजगढ़ पुलिस, कालापीपल पुलिस और नागपुर मानसिक अस्पताल के समन्वय से महिला को उसके परिवार तक पहुंचाया गया। महिला के पति गोपाल सेन, बेटा-बेटी और अन्य परिजन नागपुर पहुंचे और गीता बाई को सकुशल वापस घर लाए। गीता बाई की घर वापसी पर परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। पति गोपाल सेन और अन्य परिजनों ने फूल-मालाएं पहनाकर गीता बाई का स्वागत किया। इस भावुक पल में पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाकर सालों बाद फिर से मिलन का दृश्य रचा।



यह भी पढ़ें: राजगढ़ में मछली कारोबार के नाम पर रिश्वतखोरी का भांडा फूटा, एक लाख रुपए बरामद



यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में इतने पाकिस्तानी परिवार, नागरिकता का मामला लंबित



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Rajgarh
  • मध्य प्रदेश
  • गुना
  • राजगढ़
  • women missing
  • guna news