MP Super 100 Result 2026: एमपी सुपर 100 परीक्षा रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

Manya Jain | Apr 17, 2026, 14:15 IST
MP Super 100 Result 2026
MP Super 100 Result 2026 जारी! 22 मार्च को हुई परीक्षा के नतीजे अब MPSOS की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। चयनित छात्रों को JEE और NEET की फ्री कोचिंग और हॉस्टल सुविधा मिलेगी।

MP Super 100 Result 2026 Out: मध्यप्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने सुपर 100 योजना प्रवेश परीक्षा 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। अगर आपने भी 22 मार्च को आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था तो अब इंतजार खत्म हो गया। ये परीक्षा राज्य के उन होनहार छात्रों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसी वजह से JEE (Engineering) या NEET (Medical) की तैयारी नहीं कर पाते।



हम आपको बताएंगे कि आप अपना रिजल्ट कैसे देख सकते हैं, चयनित छात्रों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और आगे की प्रक्रिया क्या होगी।



क्या है MP Super 100 Yojana?

मध्य प्रदेश सरकार की सुपर 100 योजना राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ये योजना चलाई जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) के लिए तैयार करना है।



इन छात्रों को मिलता है मौका

यह परीक्षा केवल उन छात्रों के लिए होती है जो शासकीय विद्यालयों (Government Schools) में कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रहे होते हैं। बोर्ड हर साल प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें मेरिट के आधार पर 100-100 छात्रों का चयन विभिन्न स्ट्रीम्स (Maths, Biology, Commerce) के लिए किया जाता है।



चयनित छात्रों को मिलने वाली विशेष सुविधाएं

सुपर 100 परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाती है। चयनित छात्रों को निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:



  • शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल
  • शासकीय मल्हार आश्रम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंदौर
  • शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल
  • शासकीय मल्हार आश्रम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंदौर
  • फ्री हॉस्टल और भोजन: छात्रों के रहने और खाने का पूरा खर्च सरकार वहन करती है।
  • कोचिंग की सुविधा: सबसे अहम बात यह है कि इन छात्रों को JEE, NEET और CA-CPT जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाती है।
  • स्कॉलरशिप और गाइडेंस: पढ़ाई के दौरान छात्रों को हर संभव शैक्षणिक सहायता दी जाती है।

ऐसे चेक करें MP Super 100 Result 2026 ?

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर विजिट करें।
  • Student Corner: होमपेज पर आपको 'Student Corner' या 'Result' का सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • लिंक का चयन करें: अब वहां आपको "Super 100 Entrance Exam 2026-2027 Result" का लिंक मिलेगा।
  • डिटेल्स दर्ज करें: अपनी स्ट्रीम (Maths/Bio/Commerce) का चुनाव करें और यदि रोल नंबर मांगा जाए तो उसे भरें।
  • लिस्ट डाउनलोड करें: स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF फाइल खुलेगी। इसमें अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।
  • प्रिंटआउट लें: भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

क्या होगा अगला कदम?

रिजल्ट घोषित होने के बाद, जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।



  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): छात्रों को अपनी मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र तैयार रखने चाहिए।
  • स्कूल अलॉटमेंट: आपकी रैंक के आधार पर आपको भोपाल या इंदौर के स्कूल में सीट अलॉट की जाएगी।
  • सेशन की शुरुआत: जून-जुलाई से नियमित कक्षाएं और कोचिंग शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें...



पीएम विद्यालक्ष्मी योजना से मिलेगा बिना गारंटी एजुकेशन लोन, यहां जानें पूरी डिटेल्स



पीएम सूर्यघर योजना से घर बैठे करें सोलर प्लांट के लिए ऑनलाइन आवेदन



इंदिरा गांधी पेंशन योजना से गरीब बुजुर्गों को हर महीने मिलती है पेंशन, घर बैठे करें आवेदन



सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी की शादी और पढ़ाई की नहीं होगी टेंशन, ऐसे करें आवेदन





Tags:
  • competitive exams
  • NEET
  • engineering
  • JEE
  • Entrance Exam
  • government schools
  • super 100 yojana