पीएम सूर्यघर योजना से घर बैठे करें सोलर प्लांट के लिए ऑनलाइन आवेदन, पाएं 40% तक सब्सिडी
Kaushiki | Jun 02, 2025, 09:57 IST
PM Surya Ghar Yojana
पीएम सूर्यघर योजना के तहत छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी मिल रही है। आप pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
PM Surya Ghar Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्यघर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अब आप अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय जाने या लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको केवल ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन जमा करें.....
सरकार सोलर प्लांट की कुल लागत का लगभग 40% तक सब्सिडी देती है। उदाहरण के लिए, 1 किलोवाट क्षमता वाले सोलर प्लांट पर लगभग 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती है।
यदि आप 3 किलोवाट तक का प्लांट लगाते हैं तो आपको अधिकतम 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी। इससे आपके बिजली के बिलों में जरूरी कमी आएगी और आप स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देंगे।
आपको वेबसाइट पर 400 से अधिक रजिस्टर्ड डीलरों की सूची भी मिलेगी, जिनमें से आप अपनी पसंद का डीलर चुन सकते हैं। आवेदन के बाद डीलर आपके घर आकर छत का निरीक्षण करेगा।
निरीक्षण में यह देखा जाता है कि छत पर पर्याप्त धूप आती है या नहीं, आसपास पेड़ या अन्य बाधाएं तो नहीं हैं और आपके घर की बिजली लोड कैसा है। यह सुनिश्चित करता है कि सोलर प्लांट की स्थापना सही और प्रभावी तरीके से हो।
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अब तक 13 हजार पांच सौ लोगों को कुल 90 करोड़ रुपए की सब्सिडी दे चुकी है। वहीं इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में 400 से अधिक रजिस्टर्ड डीलर्स उपलब्ध हैं।
सब्सिडी पाने की प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी है। अधिकांश कार्य ऑनलाइन होते हैं और आवेदन से लेकर मंजूरी तक की प्रक्रिया स्थानीय वितरण केंद्रों एवं बिजली कंपनी के कार्यालयों के माध्यम से पूरी होती है।
यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए समान रूप से लागू है। आप इसके लिए ऑफिसियल वेबसाइट www.pmsuryaghar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन के लिए बिजली कनेक्शन का IVRS नंबर दर्ज करना जरूरी है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) के तहत सरकार ने सोलर पैनल लगाने का एक बेहतरीन मौका दिया है, जिससे लोग महंगे बिजली बिल से राहत पा सकते हैं।
इस योजना के तहत, सरकार 300 यूनिट तक फ्री बिजली देती है और सोलर पैनल इंस्टाल करने पर भारी सब्सिडी भी देती है। एक साल में 10 लाख से ज्यादा घरों पर सोलर पैनल लग चुके हैं और सरकार का लक्ष्य 2027 तक 1 करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाने का है।
इसके माध्यम से लोग सालाना औसतन 12 हजार रुपए बचा सकते हैं। साथ ही, सरकार 2 किलोवाट तक सोलर पैनल पर 30 हजार रुपए प्रति किलोवाट, 3 किलोवाट तक 48 हजार रुपए और उससे ज्यादा पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी देती है।
पीएम सूर्य घर योजना (मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी) के तहत, जहां 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिलती है, वहीं सोलर पैनल लगाने पर सरकार भारी सब्सिडी भी प्रदान करती है।
कम नंबर आए या हुए फेल? घबराएं नहीं, आ लौट चलें योजना देगी आपको दूसरा मौका
एमपी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से गरीब और वृद्धजनों को मिलती है छह सौ रुपए की पेंशन
सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी की शादी और पढ़ाई की नहीं होगी टेंशन, ऐसे करें आवेदन
इंदिरा गांधी पेंशन योजना से गरीब बुजुर्गों को हर महीने मिलती है पेंशन, घर बैठे करें आवेदन
इसके लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय जाने या लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको केवल ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन जमा करें.....
सब्सिडी का प्रॉफिट
यदि आप 3 किलोवाट तक का प्लांट लगाते हैं तो आपको अधिकतम 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी। इससे आपके बिजली के बिलों में जरूरी कमी आएगी और आप स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देंगे।
रजिस्टर्ड डीलर और छत निरीक्षण
निरीक्षण में यह देखा जाता है कि छत पर पर्याप्त धूप आती है या नहीं, आसपास पेड़ या अन्य बाधाएं तो नहीं हैं और आपके घर की बिजली लोड कैसा है। यह सुनिश्चित करता है कि सोलर प्लांट की स्थापना सही और प्रभावी तरीके से हो।
आवेदन प्रक्रिया में तेजी और सुविधा
सब्सिडी पाने की प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी है। अधिकांश कार्य ऑनलाइन होते हैं और आवेदन से लेकर मंजूरी तक की प्रक्रिया स्थानीय वितरण केंद्रों एवं बिजली कंपनी के कार्यालयों के माध्यम से पूरी होती है।
यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए समान रूप से लागू है। आप इसके लिए ऑफिसियल वेबसाइट www.pmsuryaghar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन के लिए बिजली कनेक्शन का IVRS नंबर दर्ज करना जरूरी है।
पीएम सूर्यघर योजना के अन्य लाभ
- योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर नेट मीटर संयंत्र से अतिरिक्त बिजली भी ग्रिड में भेजी जा सकती है।
- इससे उपभोक्ता को अतिरिक्त आय का स्रोत भी मिलता है।
- योजना से बिजली की लागत कम होती है और पर्यावरण प्रदूषण घटता है।
- देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होती है
क्या है प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना
इस योजना के तहत, सरकार 300 यूनिट तक फ्री बिजली देती है और सोलर पैनल इंस्टाल करने पर भारी सब्सिडी भी देती है। एक साल में 10 लाख से ज्यादा घरों पर सोलर पैनल लग चुके हैं और सरकार का लक्ष्य 2027 तक 1 करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाने का है।
इसके माध्यम से लोग सालाना औसतन 12 हजार रुपए बचा सकते हैं। साथ ही, सरकार 2 किलोवाट तक सोलर पैनल पर 30 हजार रुपए प्रति किलोवाट, 3 किलोवाट तक 48 हजार रुपए और उससे ज्यादा पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी देती है।
सरकार देती है शानदार सब्सिडी
- 1-2 किलोवाट सोलर पैनल पर 30 हजार से 60 हजार रुपए की सब्सिडी।
- 2-3 किलोवाट सोलर पैनल पर 60 हजार से 78 हजार रुपए की सब्सिडी।
- 3 किलोवाट से ज्यादा सोलर पैनल पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी।
- 0-150 यूनिट: 1-2 किलोवाट सोलर पैनल (30 हजार - 60 हजार रुपए)
- 150-300 यूनिट: 2-3 किलोवाट सोलर पैनल (60 हजार - 78 हजार रुपए)
- 300 यूनिट से ज्यादा: 3 किलोवाट से अधिक सोलर पैनल (78 हजार रुपए)
5 मिनट में घर बैठे ऐसे करें आवेदन
- ऑफिसियल वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Apply for Rooftop Solar" ऑप्शन पर क्लिक करें।
- राज्य और बिजली वितरण कंपनी का चयन करें, और अपना बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
- फिर नए पेज पर कंज्यूमर नंबर और मोबाइल से लॉगिन करें।
- फॉर्म में दिए गए निर्देशों के मुताबिक, रूफटॉप सोलर पैनल के लिए आवेदन करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा।
- इसके बाद आप अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल इंस्टॉल करा सकते हैं।
- इंस्टॉलेशन के बाद, सोलर पैनल के विवरण के साथ नेट मीटर के लिए आवेदन करें।
- मीटर इंस्टॉल होने के बाद, DISCOM द्वारा जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
- सर्टिफिकेट मिलने पर, पोर्टल से बैंक अकाउंट डीटेल और कैंसिल चेक सबमिट करें, जहां सब्सिडी आएगी।
FAQ
- पीएम सूर्यघर योजना क्या है?
पीएम सूर्यघर योजना केंद्र सरकार की पहल है जो घरों पर सोलर प्लांट लगाने पर 40% तक की सब्सिडी देती है। इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और बिजली खर्च कम करना है। आवेदन ऑनलाइन किया जाता है। - पीएम सूर्यघर योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
पीएम सूर्यघर योजना के लिए आवेदन आप घर बैठे ऑनलाइन www.pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्टर्ड डीलर चुनें, आवेदन फॉर्म भरें और अपने बिजली कनेक्शन का IVRS नंबर दर्ज करें।
कम नंबर आए या हुए फेल? घबराएं नहीं, आ लौट चलें योजना देगी आपको दूसरा मौका
एमपी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से गरीब और वृद्धजनों को मिलती है छह सौ रुपए की पेंशन
सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी की शादी और पढ़ाई की नहीं होगी टेंशन, ऐसे करें आवेदन
इंदिरा गांधी पेंशन योजना से गरीब बुजुर्गों को हर महीने मिलती है पेंशन, घर बैठे करें आवेदन
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
By Ashish Bhardwaj
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
By Umeshwari Baghel
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
By Aman Vaishnav
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया
By Aman Vaishnav