MP के सरकारी शिक्षकों का होगा ट्रांसफर, नए जिले में 1 जुलाई से मिलेगी नियुक्ति

Rohit Sahu | May 09, 2025, 13:48 IST
teachers transfer
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का ब्लॉक और जिला स्तर पर तबादला किया जाएगा। 6 जून 2025 को जारी आदेश के अनुसार, विभाग ने अपनी तबादला नीति-2022 में संशोधन किया है।

मध्य प्रदेश में कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों के लिए बड़े स्तर पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब शिक्षक ब्लॉक और जिला स्तर पर अपनी जगह बदल सकेंगे। विभाग ने 6 जून 2025 को जारी आदेश में अनुसार तबादला नीति-2022 में संशोधन किया है। अब ट्रांसफर प्रोसेस Education Portal 3.0 के माध्यम से ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है।



16 मई से 21 मई तक बढ़ाई गई थी डेट

खाली पदों के अनुसार ही मिलेंगे स्थान

शिक्षकों को उसी ब्लॉक या जिले में स्थान मिल सकेगा जहां रिक्त पद होंगे। राज्य शिक्षा केन्द्र के निदेशक हरजिंदर सिंह द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन उन्हीं स्कूलों के लिए किया जा सकेगा जहां पद खाली हैं और वे पोर्टल पर शो हो रहे हैं। पति पत्नी को एक ही जगह पोस्टिंग दी जाएगी।



यह भी पढ़ें...पुलिस प्रशिक्षण केंद्र PTS आने वाले TI और SI का दो साल तक नहीं होगा ट्रांसफर



नई तबादला नीति में ये खास बातें

शिक्षकों के तबादले के लिए अब ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। तबादला आदेश एजुकेशन पोर्टल 3.0 (sederp.educationportal3.in) से जारी होंगे। जिला कलेक्टर के अनुमोदन के बाद DEO द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ आदेश जारी किए जाएंगे।



शिक्षक अपनी यूनिक आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, 7 से 16 जून 2025 तक होने वाले प्रशासनिक तबादलों के लिए प्रभारी मंत्री की स्वीकृति आवश्यक होगी, जिससे जिला स्तर पर निर्णय प्रक्रिया त्वरित और अधिक उत्तरदायी होगी।



यह भी पढ़ें...EPFO में 5 बड़े बदलाव, कर्मचारियों को मिलेगी ज्यादा पेंशन, कर सकेंगे PF ट्रांसफर



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



mp transfer | mp transfer news | शिक्षकों के पदों पर पूर्ति | राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल | Mp teachers



Tags:
  • शिक्षकों के पदों पर पूर्ति
  • राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल
  • mp transfer
  • mp transfer news
  • Mp teachers