एमपी बोर्ड कराएगा शिक्षक पात्रता परीक्षा, 10वीं-12वीं की तर्ज पर होगा आयोजन

Manya Jain | Sept 10, 2026, 12:23 IST
mp tet offline exam mpbse december 2026
मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा अब माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) 10वीं-12वीं की तर्ज पर ऑफलाइन कराएगा। परीक्षा दिसंबर 2026 में दो बार में होने की संभावना है और ब्लॉक स्तर पर केंद्र बनाए जाएंगे।


मध्यप्रदेश मेंसरकार के लिए मुश्किलबन चुकी शिक्षकपात्रता परीक्षा अबस्कूल शिक्षा विभागमाध्यमिक शिक्षा मंडलयानी माशिमं से करवानेजा रहा है। जानकारी केमुताबिक एमपी बोर्ड इसपरीक्षा को कक्षा10वीं और 12वीं कीतर्ज पर यानी ऑफलाइनकरवाएगा।



शिक्षकों केलिए पेपर तैयार किएजाएंगे और उन्हेंप्रश्नों के उत्तरलिखने होंगे। इसके लिएब्लॉक स्तर पर परीक्षाकेंद्र तैयार किएजाएंगे। इस तरह के एकफॉर्मेट पर पहले हीचर्चा हो चुकी है औरअब सिर्फ इस संबंध मेंऔपचारिक आदेश होनाबाकी है।



लोक शिक्षणऔर मध्यप्रदेशमाध्यमिक शिक्षा मंडलके बीच अनुबंध होने केबाद अगले सप्ताहअफसरों के बीच बैठकहोगी, जिसमें परीक्षाकी तारीख और पैटर्न कोअंतिम रूप दिया जाएगा।जानकारी के अनुसार यहपरीक्षा दिसंबर 2026में दो बार आयोजितहोगी।



किन स्कूलों को बनाया जा सकता है केंद्र

परीक्षा केलिए ब्लॉक के बड़ेस्कूलों, जैसेएक्सीलेंस या सांदीपनीस्कूलों को केंद्रबनाया जा सकता है।इससे पहले कर्मचारीचयन मंडल यानी ईएसबीकी तरफ से शिक्षकपात्रता परीक्षा कीतारीख 12 अक्टूबर तयकी गई थी। इसके लिएआवेदन की अंतिम तारीख4 सितंबर रखी गई थी।



जिसे बाद में बढ़ाकर18 सितंबर कर दियागया। इस प्रक्रिया केतहत अभी आवेदन जारीहैं। लोक शिक्षणआयुक्त अभिषेक सिंह केमुताबिक फिलहाल यहप्रक्रिया चल रही है।



नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी क्यों

लोकशिक्षण आयुक्त सेमुलाकात के बाद भीशिक्षक संगठनों कीनाराजगी खत्म नहीं हुईहै। संगठनों केमुताबिक प्रदेश मेंवर्ष 1998 से जुलाई2018 के बीच अलग-अलगनियमों और संवर्गों केतहत शिक्षकों कीनियुक्तियां हुई थीं।



इनमें से कईनियुक्तियां सुप्रीमकोर्ट के आदेशों केआधार पर हुई थीं,जिसके बाद 2008 मेंसंविलियन और 2018 मेंराज्य शिक्षा सेवा मेंनियुक्ति दी गई।शिक्षक संगठनों काकहना है कि विभाग यहस्पष्ट करे कि जब इनशिक्षकों को विधिवतराज्य शिक्षा सेवा मेंशामिल किया जा चुकाहै, तो अब लगभग 8 सालबाद टीईटी कीअनिवार्यता किस कानूनीप्रावधान के तहत लागूकी जा रही है।



शिक्षक नेताओं ने की लिखित स्पष्टीकरण की मांग

शिक्षक नेताउपेंद्र कौशल केमुताबिक स्कूल शिक्षाविभाग से मांग की गईहै कि टीईटी से पहलेवर्षवार और संवर्गवारसूची जारी की जाए।इसमें यह स्पष्ट होनाचाहिए कि किन शिक्षकोंके लिए परीक्षाअनिवार्य है और किसेछूट मिलेगी। साथ ही यहभी बताया जाए किपरीक्षा के लिएविभागीय अनुमति जरूरीहै या नहीं।



शिक्षकसंगठनों ने यह भी मांगकी है कि लिखित गारंटीदी जाए कि टीईटी पासकरने से वरिष्ठता,वेतन, पेंशन और अन्यसेवा लाभ प्रभावितनहीं होंगे। साथ हीपात्रता और छूट सेजुड़े दिशा-निर्देश भीपहले ही जारी किएजाएं।



एक्सपर्ट कोट्स

लोक शिक्षण आयुक्तअभिषेक सिंह ने बतायाकि शिक्षक पात्रतापरीक्षा से जुड़ीप्रक्रिया अभी जारीहै। शिक्षक नेताउपेंद्र कौशल ने कहाकि स्कूल शिक्षा विभागसे मांग की गई है किटीईटी से पहले वर्षवारऔर संवर्गवार सूचीजारी की जाए, ताकि यहस्पष्ट हो सके कि किनशिक्षकों के लिएपरीक्षा अनिवार्य हैऔर किसे छूट मिलेगी।



FAQ

  1. अब शिक्षक पात्रता परीक्षा कौन कराएगा और कैसे होगी?
    यह परीक्षा अब माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी माशिमं कराएगा और यह 10वीं-12वीं की तर्ज पर ऑफलाइन होगी। शिक्षकों को पेपर पर लिखित उत्तर देने होंगे और परीक्षा केंद्र ब्लॉक स्तर पर बनाए जाएंगे।
  2. यह परीक्षा कब आयोजित होने की संभावना है?
    जानकारी के मुताबिक यह परीक्षा दिसंबर 2026 में दो बार आयोजित होगी। इससे पहले ईएसबी ने परीक्षा की तारीख 12 अक्टूबर तय की थी, जिसके लिए आवेदन अभी चल रहे हैं।
  3. शिक्षक संगठन टीईटी अनिवार्यता पर क्या सवाल उठा रहे हैं?
    शिक्षक संगठनों का कहना है कि 1998 से 2018 के बीच नियुक्त और बाद में राज्य शिक्षा सेवा में शामिल हो चुके शिक्षकों पर अब टीईटी अनिवार्य करने का कानूनी आधार स्पष्ट नहीं है। उन्होंने वर्षवार सूची और लिखित गारंटी की मांग की है।

ये भी पढ़ें...



TET नहीं देने पर शिक्षक के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई, ग्वालियर HC का बड़ा आदेश



MP में डेढ़ लाख शिक्षकों की TET परीक्षा अटकी, ESB का इनकार, अब सीएम करेंगे फैसला



एमपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा 12 अक्टूबर से, 21 अगस्त से लिए जाएंगे आवेदन



एमपी टीईटी विवाद: 70 हजार शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से बचाने सरकार जाएगी SC



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • टीईटी
  • ईएसबी