MP में फिर सर्दी का जोर, सक्रिय होगा नया सिस्टम, इन जिलों में होगी बारिश

Pratibha Rana | Mar 05, 2024, 07:54 IST
MP का मौसम फिर बदल गया है।
मध्य प्रदेश में अब फिर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कई हिस्सों में बादलों का डेरा है, जिसके चलते गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। बीते दो दिन से भी कई जिलों में वर्षा का सिलसिला जारी है तो कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के कई जिलों ( Weather Of MP ) में ओले- बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि मंगलवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश का मौसम साफ होने का अनुमान है। मौसन विभाग के मुताबिक फिलहाल 10 मार्च तक मौसम ठंडा - गर्म बना रहेगा। इसके बाद दिन-रात के तापमान में वृद्धि ( MP Weather Forecast ) देखने को मिलेगी।



ये खबर भी पढ़िए...बाबा बागेश्वर से शादी पर Jaya Kishori ने किया खुलासा, जानें क्या कहा



आज से एक नया सिस्टम फिर सक्रिय


10 मार्च तक प्रदेश ( MP temperature ) में बादलों की आवाजाही और तापमान में उतार - चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।



इन जिलों में बारिश की चेतावनी


मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक ( MP weather today ) आज डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। कहीं- कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।



ये खबर भी पढ़िए...BSP नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सरेराह की फायरिंग



आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश के मौसम का हाल


  • 5 मार्च को मध्य प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
  • कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
  • हवाएं दक्षिण-पश्चिम से 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है।

तापमान:


  • अधिकतम तापमान 27°C से 32°C तक रहने की संभावना है।
  • न्यूनतम तापमान 13°C से 18°C तक रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए...Owaisi को टक्कर देने वाली कौन हैं कट्टर हिंदू नेता Madhavi Lata, जानिए



ये खबर भी पढ़िए..आदित्य 1 की लॉन्चिंग के दिन ISRO Chief को पता चला कैंसर, जज्बा ऐसा कि काम में जुटे रहे



अंचलों में कैसा रहेगा मौसम


  • ग्वालियर और चंबल संभाग में अधिकतम तापमान 30°C से 35°C तक रहने की संभावना है।
  • विंध्य और बुंदेलखंड संभाग में अधिकतम तापमान 27°C से 32°C तक रहेगा।
  • नर्मदा और महाकौशल संभाग में अधिकतम तापमान 28°C से 33°C तक रहेगा।
Tags:
  • MP weather today
  • MP weather Forecast
  • weather of MP
  • MP temperature
  • मप्र का मौसम