MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें ... दतिया में उपचुनाव, 30 जुलाई को वोटिंग

Sandeep Kumar | Jul 02, 2026, 21:31 IST
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
नमस्कार, दतिया में उपचुनाव, 30 जुलाई को वोटिंग, प्रोबेशन में 70%, 80% और 90% वेतन देने की शर्त पर फिर चला हाईकोर्ट का डंडा, मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026: 2548 पदों पर निकली भर्ती । साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर....

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

दतिया सीट से 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र भारती जीते थे। अप्रैल 2026 में अदालत के एक फैसले के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। चुनाव प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इस दिन राजपत्र में अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी। उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 3 अगस्त को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



प्रोबेशन में 70%, 80% और 90% वेतन देने की शर्त पर फिर चला हाईकोर्ट का डंडा

हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने प्रोबेशन के दौरान कर्मचारियों को केवल 70%, 80% और 90% वेतन देने की शर्त को लेकर बड़ा आदेश दिया है। जस्टिस विशाल धगत ने पुराने फैसले का हवाला दिया। देरी के आधार पर लाभ नहीं रोका जा सकता। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी पुलिस में ई-लीव सिस्टम लागू: पुलिसकर्मी रियल टाइम देख सकेंगे ऑनलाइन प्रोसेस

मध्य प्रदेश पुलिस में अब अवकाश ऑनलाइन मंजूर होंगे। इसके लिए eHRMS पोर्टल और मोबाइल एप शुरू किया गया है। यह सुविधा प्रदेश की 120 पुलिस यूनिट में लागू हो चुकी है। करीब एक लाख से ज्यादा पुलिसकर्मी इससे जुड़े हैं। यह सिस्टम 1 जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश में लागू हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जबलपुर क्रूज हादसा: जांच आयोग ने इंजन-जनरेटर सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

जबलपुर बरगी क्रूज हादसे में जांच आयोग ने इंजन और जनरेटर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। जलस्तर बढ़ने से साक्ष्य को खतरा बताया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



दतिया उपचुनाव: कांग्रेस बोली, जल्दबाजी कर रहा आयोग, उमंग सिंघार ने बीजेपी पर लगाए आरोप

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग पर जल्दबाजी का आरोप लगाया और कांग्रेस की जीत का दावा किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



उम्रकैद का फैसला सुनाने वाली जज को धमकी; HC ने ACS और DGP से सुरक्षा पर मांगा जवाब

गौहत्या मामले में उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को धमकियां मिल रही हैं। जबलपुर हाईकोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने गृह विभाग के ACS और DGP से सुरक्षा को लेकर हलफनामा मांगा है। अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



विंध्य में कांग्रेस की गुटबाजी! दीपक बावरिया के बाद प्रवक्ता डॉ. विनोद शर्मा से हाथापाई, विवाद पहुंचा भोपाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। विंध्य क्षेत्र एक बार फिर पार्टी के लिए विवाद का केंद्र बन गया है। सीधी कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और सीधी विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा के साथ कथित धक्का-मुक्की हुई। हाथापाई के बाद पार्टी ने दो नेताओं को तत्काल प्रभाव से आजीवन निष्कासित कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल से नोएडा की सीधी फ्लाइट आज से शुरू, सफर हुआ और आसान

भोपाल नोएडा सीधी फ्लाइट बुधवार से शुरू हो गई। पहली उड़ान में नोएडा से 41 यात्री भोपाल पहुंचे। भोपाल से 12 यात्रियों ने सफर किया। 72 सीटों वाले विमान का एकतरफा किराया करीब 4,600 रुपए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राज्यपाल ने सीएम को लिखा पत्र, शिक्षा विभाग में मर्ज न करें आदिवासी स्कूल

मध्य प्रदेश में आदिवासी स्कूलों को स्कूल शिक्षा विभाग में मर्ज करने की प्रक्रिया पर नया मोड़ आ गया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आदिवासी स्कूलों को जनजातीय कार्य विभाग के तहत ही संचालित रखने की सलाह दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026: 2548 पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन

एमपी टॉप न्यूज:मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की बंपर भर्ती निकली है। महिला एवं बाल विकास विभाग कुल 2548 पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक चलेंगे। केवल स्थानीय वार्ड या ग्राम पंचायत की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के सीधे 100 अंकों की मेरिट से होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



CM के VIP प्रोटोकॉल पर उठे सवाल; पत्रकार ने मुख्यमंत्री को पोस्ट लिख बयां किया दर्द

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:जबलपुर के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक भावुक पोस्ट लिखा है। यह पोस्ट एक निजी घटना से शुरू होता है, लेकिन आगे चलकर सरकारी प्रोटोकॉल पर बड़ा सवाल बन जाता है। सिन्हा ने बताया कि उनकी पत्नी को शाम की फ्लाइट से दिल्ली जाना था। वे उसे छोड़ने जबलपुर एयरपोर्ट गए थे। वहीं, उस दिन एयरपोर्ट पर हालात कुछ और ही थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • उमंग सिंघार
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
  • राजेंद्र भारती
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • दतिया उपचुनाव
  • जबलपुर क्रूज हादसा