MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सागर में जहरीली शराब से अबतक 22 मौतें
एमपी में जहरीली शराब से 22 मौतें: 112 अस्पताल में भर्ती, शराब ठेकेदार समेत 30 पर केस, 10 गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। बंडा क्षेत्र में सामने आए इस हादसे में 22 से लोगों की जान जाने की बात सामने आ रही है। कई परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए। किसी ने पिता खोया तो किसी ने बेटा।
अस्पतालों में 112 लोग जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल सिर्फ जहरीली शराब बनाने वालों पर नहीं है। सवाल उस सिस्टम पर भी है, जिसकी जिम्मेदारी अवैध शराब के कारोबार को रोकने की है। हालांकि इस मामले में अबतक शराब ठेकेदार समेत 30 पर केस दर्ज किया गया है। जबकि 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सागर शराब कांड: जीतू पटवारी का दावा 50 मौतें हुईं, बोले-SP को जेल भेजो
सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से कई मौतें हुई हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बमूरा पहुंचे और परिजनों से मिले। उन्होंने प्रशासन पर मौतों का आंकड़ा छुपाने का आरोप लगाया। पटवारी ने दावा किया कि करीब 50 लोगों की जान गई है। उन्होंने SP अनुराग सुजानिया को निलंबित कर जेल भेजने की मांग की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां का निधन, तीन घायल
इंदौर में सोमवार को बारिश के दौरान डीआरपी लाइन में पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां का निधन हो गया। तीन अन्य को बचा लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
30 साल पुराने शिक्षक बेहाल, MP में 5 महीने से नहीं मिला वेतन
मध्यप्रदेश में इस वक्त अगर किसी विभाग की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो है स्कूल शिक्षा विभाग। विभाग के स्कूलों की हालात कैसी है, ये UDISE की रिपोर्ट वक्त वक्त पर बताती ही रहती है। लेकिन अब तो आलम ये हो गया है कि विभाग शिक्षकों की सैलरी तक नहीं दे रहा है। आरोप लग रहे हैं कि मध्यप्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग लगभग 5 महीने से शिक्षकों की सैलरी दबाए बैठा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पूर्व CSP नेहा की संपत्ति कुर्क करने कोर्ट पहुंचा आवेदन, फरार हैं पच्चीसिया
कटनी के चर्चित जमीन सौदे में नया मोड़ आया है। निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया और अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं। इसी बीच फरियादी आकाश लोधी के वकील अवनीश तिवारी ने जिला कोर्ट में आवेदन दिया है। आवेदन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इसके साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की गई है। वकील ने कहा कि आरोपियों की अग्रिम जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है। इसके बावजूद वे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंटर्न डॉक्टर्स का प्रदर्शन: CM हाउस घेरने से पहले पुलिस से झड़प
भोपाल में इंटर्न डॉक्टर्स ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। CM हाउस मार्च के दौरान पुलिस ने रोका। छात्रों ने लाठीचार्ज का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2026 शुरू, 90 फीसदी उपस्थिति, बारिश देखते हुए केंद्र पर जल्द पहुंचने की अपील
मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 की शुरूआत सोमवार 7 सितंबर से हो गई है। यह 12 सितंबर तक चलेगी। प्रदेश के 12 केंद्रों पर यह परीक्षा हो रही है। वहीं परीक्षा को लेकर फिर आयोग ने अहम अपील की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कलेक्टर के नाम वाली श्रीराम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान, 36 लाख किराया ले रहे विधायक के रिश्तेदार
इंदौर में सिरपुर इलाके में करीब 20 साल से सरकारी शराब दुकान संचालित हो रही है। यह जगह तहसील मल्हारगंज और इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र में आती है। जिस जमीन पर यह दुकान चल रही है, उसका सर्वे नंबर 394 है और यह जमीन श्रीराम मंदिर के नाम दर्ज है। इस जमीन के दो हिस्से हैं। इनमें से एक हिस्से पर कुछ लोगों ने 1991 में कोर्ट की डिक्री के जरिए अपना नाम दर्ज करा लिया था। वहीं दूसरा हिस्सा अभी भी श्रीराम मंदिर व्यवस्थापक यानी कलेक्टर इंदौर के नाम पर दर्ज है। इसी हिस्से पर लंबे समय से शराब दुकान संचालित हो रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP में एक पते से बने 20 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट, पहचान छिपाने बौद्ध धर्म का लिया सहारा
मध्य प्रदेश में 20 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनाए गए। इन विदेशी नागरिकों के लिए स्थानीय स्तर पर आधार, वोटर कार्ड और अंकसूची जैसे फर्जी कागज तैयार किए गए थ। फर्जी पासपोर्ट से इन लोगों ने थाईलैंड, चीन और भूटान जैसे देशों की यात्राएं भी की हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
करोंद से मिसाइल छोड़ो और काजी कैंप में गिरा दो: विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल
एमपी टॉप न्यूज:हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। राजधानी भोपाल करोंद में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंच से कहा कि करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे।
बयान सामने आने के बाद विपक्ष ने इसे भोपाल के काजी कैंप इलाके से जोड़ते हुए सवाल उठाए। विवाद बढ़ने पर रामेश्वर शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की तरफ नहीं, बल्कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के काजी कैंप की ओर था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल बीजेपी जिला कार्यसमिति घोषित, सुरेश पचौरी समेत 90 नेताओं को मिली जगह
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की घोषणा रविवार देर रात हुई। सूची रात करीब डेढ़ बजे जारी की गई। नई कार्यसमिति में जिला कार्यकारिणी सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।
संगठन ने अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोड़ा है। बीजेपी ने इस टीम के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों में इन सदस्यों की भूमिका अहम होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...