MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2026 शुरू, 90 फीसदी उपस्थिति, बारिश देखते हुए केंद्र पर जल्द पहुंचने की अपील
Sanjay Gupta | Sept 07, 2026, 20:49 IST
राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2026 शुरू
मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 की शुरूआत सोमवार 7 सितंबर से हो गई है। यह 12 सितंबर तक चलेगी। प्रदेश के 12 केंद्रों पर यह परीक्षा हो रही है। वहीं परीक्षा को लेकर फिर आयोग ने अहम अपील की है।
Indore. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मेंस 2026 शुरू हो गई है। यह सोमवार 7 सितंबर से 12 सितंबर तक चलेगी। कुल 156 पदों के लिए हो रही परीक्षा के लिए 3700 से ज्यादा उम्मीदवार है। पहले दिन पेपर में 90 फीसदी उपस्थिति रही है।
वहीं बारिश को देखते हुए आयोग ने अपील की है कि सभी उम्मीदवार परीक्षा के लिए केंद्र पर समय पर पहुंचें। पहले से ही नियम है कि 90 मिनट पहले पहुंचना है क्योंकि त्रिस्तरीय जांच हो रही है।
अब आयोग ने बारिश को देखते हुए अपील की है कि समय से थोड़ा पहले वह केंद्र के लिए निकलें, क्योंकि बारिश के चलते ट्रैफिक जाम या अन्य समस्या में उन्हें देरी नहीं हो जाए। इसलिए पर्याप्त समय लेकर वह केंद्र के लिए निकलें।
वहीं पहले दिन के पेपर को उम्मदीवार ने ठीक बताया और यह अधिक कठिन नहीं लगा। बीते परीक्षा की तुलना में इस बार पेपर कुछ सरल रहा, हालांकि कुछ सवाल ऐसे थे, जिनके बेहतर उत्तर के लिए विषय की गहरी जानकारी जरूरी थी।
पेपर में राज्यों की रैंकिंग समेत कई तथ्यों से जुड़े सवाल पूछे गए। प्राचीन इतिहास से पूछे जाने वाले सवालों का पैटर्न भी इस बार कुछ अलग रहा। उम्मीद है कि इस बार करीब 50 से 60% अभ्यर्थियों का अटेंप्ट अच्छा रहा होगा।
वहीं कुछ उम्मीदवारों ने कहा कि पेपर का स्तर एवरेज और मॉडरेट था। बहुत ज्यादा कठिन सवाल नहीं थे, लेकिन कुछ टॉपिक ऐसे थे, जिनके बारे में परीक्षार्थी को कम जानकारी थी।
वहीं कुछ ऐसे सवालों का दो पेज में उत्तर लिखना मुश्किल रहा। अभ्यर्थियों ने बताया कि तीन घंटे का समय पेपर के लिए काफी था। हालांकि, ज्यादा लंबा जवाब लिखने वाले विद्यार्थियों को समय कम पड़ने लगा।
एमपी में UPSC-MPPSC फ्री कोचिंग हिंदी भवन में आज से शुरू
MPPSC को नहीं मिल रहे योग्य दिव्यांग, अब स्टेट इंजीनियरिंग में 19 पद रह गए खाली
MPPSC राज्य सेवा मेंस के लिए निर्देश जारी, 90 मिनट पहले पहुंचना होगा, सतना में बारिश से चिंता
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस की कॉपियां देखने में लग जाएंगे 8 माह
आयोग ने की अहम अपीलSA
अब आयोग ने बारिश को देखते हुए अपील की है कि समय से थोड़ा पहले वह केंद्र के लिए निकलें, क्योंकि बारिश के चलते ट्रैफिक जाम या अन्य समस्या में उन्हें देरी नहीं हो जाए। इसलिए पर्याप्त समय लेकर वह केंद्र के लिए निकलें।
किस तरह रहा पहला दिन
पेपर में राज्यों की रैंकिंग समेत कई तथ्यों से जुड़े सवाल पूछे गए। प्राचीन इतिहास से पूछे जाने वाले सवालों का पैटर्न भी इस बार कुछ अलग रहा। उम्मीद है कि इस बार करीब 50 से 60% अभ्यर्थियों का अटेंप्ट अच्छा रहा होगा।
कुछ सवालों का जवाब लिखने में जगह कम लगी
वहीं कुछ ऐसे सवालों का दो पेज में उत्तर लिखना मुश्किल रहा। अभ्यर्थियों ने बताया कि तीन घंटे का समय पेपर के लिए काफी था। हालांकि, ज्यादा लंबा जवाब लिखने वाले विद्यार्थियों को समय कम पड़ने लगा।
ये भी पढ़ें...
MPPSC को नहीं मिल रहे योग्य दिव्यांग, अब स्टेट इंजीनियरिंग में 19 पद रह गए खाली
MPPSC राज्य सेवा मेंस के लिए निर्देश जारी, 90 मिनट पहले पहुंचना होगा, सतना में बारिश से चिंता
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस की कॉपियां देखने में लग जाएंगे 8 माह
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA