MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
देवास में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन की मौत, पुलिस ने फैक्टरी मालिक को दबोचा
देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह 11:30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे तीन लोगों की मौत होने की खबर है। धमाके के बाद फैक्ट्री के परिसर में अफरातफरी मच गई और वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंच गई है। घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जा गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अंतिम सुनवाई से जगी उम्मीद पर फिर लगा ब्रेक, अब 16 जून को होगी ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई
मध्यप्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में चल रही अंतिम सुनवाई एक बार फिर टल गई है। यह सुनवाई पहले 13, 14 और 15 मई को तय थी। हाईकोर्ट की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों और चीफ जस्टिस के प्रमोशन के कारण अब यह मामला 16 जून 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। हाईकोर्ट की छुट्टियों और चीफ जस्टिस के संभावित सुप्रीम कोर्ट प्रमोशन के बीच मामले के और लंबा खिंचने की आशंका बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
धार भोजशाला पर शुक्रवार को आएगा फैसला, सभी की नजरें; मंदिर, मस्जिद या फिर पाठशाला
धार भोजशाला पर मंगलवार 12 मई को सुनवाई पूरी हो गई है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 6 अप्रैल से लगातार 23 दिन सुनवाई हुई। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी ने पूरी सुनवाई की। अब इसमें शुक्रवार 14 मई को लंबा विस्तृत आदेश आने की संभावना है। इंदौर हाईकोर्ट ने अपनी वेबसाइट में पर जजमेंट डिलीवर होने की सूचना जारी कर दी है। वहीं इसे देखते हुए कानून व्यवस्था के लिए अधिकारी भी सतर्क हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जस्टिस को फोन लगाने के मामले में विधायक संजय पाठक की सुनवाई बढ़ी, अब 15 जुलाई को होगी
मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक संजय पाठक के जस्टिस से फोन कॉल विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल यह मामला एक सितंबर 2025 को शुरू हुआ था। जस्टिस विशाल मिश्रा ने ओपन कोर्ट में बताया कि एक विधायक ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। जस्टिस मिश्रा उस समय खनन कंपनियों से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहे थे। यह मामला संजय पाठक से जुड़ा था, जिनके परिवार पर खनन कंपनियों से संबंधित आरोप थे। जस्टिस मिश्रा ने न्यायिक निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए खुद को इस मामले से अलग कर लिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नरसिंहपुर में भ्रष्टाचार का खेल: तेंदूखेड़ा SDM का स्टेनो 30,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आई है । ईओडब्ल्यू. (EOW) जबलपुर की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में तैनात 26 साल के स्टेनो सौरभ यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा। यह कार्रवाई गुरुवार 14 मई 2026 को दोपहर में की गई। आरोपी स्टेनो एक कालोनाइजर से काम के बदले पैसे मांग रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
श्योपुर नगर पालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग पर HC सख्त, लगाया, एक लाख का जुर्माना, जानें पूरा विवाद
श्योपुर नगर पालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनपर बड़ा जुर्माना लगाया है। साथ ही उनकी ओर से कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। इसके अलावा कोर्ट ने सरकार के विरोधाभासी रवैये पर भी सवाल उठाए हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर का रिजल्ट लंबा अटकने की आशंका, हाईकोर्ट में दो मामलों में याचिकाएं
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी में 17 साल बाद फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) की भर्ती निकली थी। परीक्षा और इंटरव्यू सब हो चुके हैं, लेकिन 123 पदों के लिए 450 से ज्यादा उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हाईकोर्ट में दो मामलों पर याचिकाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से रिजल्ट में देरी हो रही है। अप्रैल के अंत से रिजल्ट का इंतजार और बढ़ गया है, और अब ये उम्मीद की जा रही है कि मामला जुलाई तक खिंच सकता है। इसके अलावा, हाईकोर्ट में समर वेकेशन भी जल्दी शुरू होने वाले हैं। अगर जल्दी राहत नहीं मिली तो ये मामला फिर जून तक भी बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
वीरेंद्र गोयल बने सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, आखिरकार सरकार ने जारी किया आदेश
12 मई 2026 को मध्यप्रदेश सरकार ने वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त करने का औपचारिक आदेश जारी किया। यह निर्णय पूर्व अध्यक्ष को हटाने के बाद लिया गया। सरकार इस नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर नियुक्ति पर चला आ रहा सस्पेंस भी खत्म कर दिया है। इससे पहले 8 मई को सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र गोयल की नियुक्ति का फर्जी आदेश सोशल मीडिया सहित कई जगह वायरल हुआ था। मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने बधाई भी दे दी थी। इस पत्र को लेकर द सूत्र ने पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में कैसे रुकेंगे मंत्री और वीवीआईपी, PWD के एक आदेश ने बदली व्यवस्था
मध्यप्रदेश शासन में हर जिले में कलेक्टर के पास प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी होती है। वह प्रोटोकॉल का दायित्व संभालता है। इसके तहत मंत्री से लेकर सभी वीवीआईपी और उनके साथ आए सदस्यों के रुकने, सुरक्षा और अन्य इंतजाम किए जाते हैं। वहीं, अब इसमें बदलाव हो गया है। इसकी वजह पीडब्ल्यूडी विभाग का एक आदेश बना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भीम आर्मी नेता के रिजॉर्ट में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़का-लड़की
एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने अवैध धंधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के टेकनपुर इलाके में स्थित एक नामी रिजॉर्ट पर पुलिस ने दबिश दी। यह कार्रवाई हाईवे पर स्थित बॉर्डर रिजॉर्ट में की गई। पुलिस को काफी समय से यहां गलत काम होने की सूचना मिल रही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में लॉरेंस गैंग की टूटी वसूली चैन, एक सदस्य के पास मिले बिल्डर को धमकाने के सबूत
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: इंदौर में फरवरी से अप्रैल तक लॉरेंस गैंग और हैरी बॉक्सर गैंग का जमकर कहर रहा है। इंदौर में चुन-चुनकर लोगों को पांच से लेकर 15 करोड़ की वसूली के धमकी भरे फोन पहुंचे हैं। कुछ बिल्डर और कारोबारियों द्वारा दिखाई गई हिम्मत और एफआईआर कराने से इस गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...