MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, इंदौर में बोले राहुल गांधी, सिस्टम को छात्र नहीं अंधभक्त चाहिए
राहुल गांधी ने मोदी, शाह, भागवत, डोभाल सब को घेरा, कहा सिस्टम को छात्र नहीं अंधभक्त चाहिए
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 19 सितंबर को भारत जोड़ो मैदान पर छात्रों की गूंज को संबोधित किया। इसमें डोम में 20 हजार से ज्यादा छात्र थे तो बाहर सड़कों पर स्क्रीन पर सुनने वाले इससे कहीं ज्यादा थे। शासन, प्रशासन की उम्मीद के परे युवा पहुंचे थे। राहुल ने मंच पर छात्रों को बुलाया और मप्र की समस्याएं पूंछी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी एसआई भर्ती में गजट के खिलाफ तय हुई उम्र सीमा, द सूत्र के मुद्दे पर HC से राहत
'द सूत्र' ने मध्य प्रदेश की सब इंस्पेक्टर भर्ती में उम्र सीमा का जो मुद्दा उठाया था वह विवाद जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा है। जस्टिस विशाल धगत की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत दी है। उन्हें 1 जनवरी 2026 के आधार पर उम्र गिनकर फॉर्म भरने की छूट मिली है। कोर्ट ने सरकार और संबंधित पक्षों को नोटिस भी जारी किया है। उनसे इस मामले में जवाब मांगा गया है। फिलहाल यह राहत याचिकाकर्ताओं को मिली है। उनकी उम्मीदवारी मामले के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मिली स्कूटी, CM मोहन ने भी की सवारी
भोपाल में आज 19 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सीएम के साथ मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और मंत्री कृष्णा गौर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के 7 हजार 400 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में वाहन खरीदने के लिए राशि ट्रांसफर की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आगर मालवा में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत, मां बग्लामुखी के दर्शन करने आया था परिवार
आगर मालवा के नलखेड़ा में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में कार बहने से एक ही परिवार के 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी, 21 को हाईकोर्ट में सुनवाई
कटनी की निलंबित नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले में पुलिस कार्रवाई से जुड़े कुछ दस्तावेज सामने आए हैं, जिनमें नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने की जानकारी है। दस्तावेजों के मुताबिक नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ हनफी के नाम से अलग-अलग वारंट जारी किए गए हैं। इन दस्तावेजों पर 18 सितंबर 2026 की तारीख दर्ज है। वारंट में आरोपियों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
वोट नहीं देंगे...सुनते ही बदले ज्योतिरादित्य सिंधिया के तेवर, फरियादी की लगा दी क्लास
केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवक की बात पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर ईडी का बड़ा एक्शन: 70 करोड़ के एमडी ड्रग केस में आरोपियों की संपत्तियां कीं अटैच
इंदौर ईडी ने एक और संपत्ति अटैचमेंट की कार्रवाई की है। हाल ही में ईडी ने 300 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में करीब चार करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। अब नई कार्रवाई 70 करोड़ के ड्रग केस में की गई है। ये संपत्तियां केस के आरोपियों की हैं। आरोप है कि इस अवैध धंधे से कमाई कर संपत्तियां ली गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भागवत के अहंकार वाले बयान पर दिग्विजय सिंह का समर्थन, बोले-धर्म जोड़ता है, राजनीति बांटती है
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर राजनीति शुरू हुई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनकी बात का समर्थन किया। भागवत ने उज्जैन में युवाओं को अहंकार से बचने की सलाह दी। दिग्विजय ने कहा कि धर्म लोगों को जोड़ता है। राजनीति समाज को बांटने का काम करती है। उन्होंने भागवत से अपने विचारों का समर्थन भी मांगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
उच्च शिक्षा में खत्म होगी लेटलतीफी: डिग्री और टीसी 7 दिन में, 10 दिन में सुधरेगी मार्कशीट की गड़बड़ी
एमपी टॉप न्यूज मध्यप्रदेश सरकार ने लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम, 2010 के तहत छात्रों से जुड़ी सेवाओं की समय सीमा तय कर दी है। अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सभी काम तय दिनों के भीतर पूरे किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- नहीं चलेगी झूठ की गूंज, DUSU रिजल्ट ने बता दिया युवाओं का मूड
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने DUSU चुनाव नतीजों का हवाला देते हुए एक बार फिर इस पर निशाना साधा है। आगे की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...