MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP वक्फ बोर्ड गठन पर गंभीर सवाल
जातिवाद और छुआछूत हिंदू समाज पर कलंक, घर से खत्म करें: दत्तात्रेय होसबाले
आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भोपाल में सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने जातिवाद और छुआछूत को हिंदू समाज पर कलंक बताया। होसबाले ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी नहीं है। संकट के समय प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों पर भी जोर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
IAS विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के गिरफ्तारी वारंट HC ने लिए वापस
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने आईएएस विवेक पोरवाल और IAS संदीप जीआर के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट वापस ले लिए। कोर्ट ने आदेश का पर्याप्त पालन होने पर राहत दी। याचिकाकर्ता को वेतनमान का लाभ मिल गया है। अब 30 दिन में बकाया भुगतान करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र अब होगा LIVE: जनता सीधे देख सकेगी अपने विधायकों के सवाल-जवाब
मध्यप्रदेश विधानसभा नवंबर के शीतकालीन सत्र से प्रश्नकाल का लाइव प्रसारण शुरू करेगी। जनता एक लिंक के जरिए सीधे कार्यवाही देख सकेगी। यह बदलाव ई-विधान प्रोजेक्ट और नेवा प्रणाली के तहत हो रहा है। विधानसभा वन नेशन वन प्लेटफॉर्म से भी जुड़ेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के बाद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी का क्यों किया धन्यवाद?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में हुआ। कांग्रेस इसे अपना अब तक का सबसे सफल और बड़ा आयोजन बता रही है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की एक फेसबुक पोस्ट चर्चा में आ गई। इसमें उन्होंने बीजेपी नेताओं और प्रशासन का धन्यवाद किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी वक्फ बोर्ड गठन पर गंभीर सवाल, राजपत्र जारी होने की दिनांक पर भी विवाद
मध्यप्रदेश में नए वक्फ बोर्ड के गठन का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंच गया है। बशारत हुसैन और अन्य ने 4 जुलाई 2026 के आदेश को चुनौती दी है। याचिका चीफ जस्टिस अल्पेश वाई कोगजे और जस्टिस विवेक रूसिया की बेंच में है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने शासन से जवाब मांगा है। शासन को जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर 2026 को होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कैलाश विजयवर्गीय बोले- अंधभक्त का नैरेटिव चला रहे ये, हम देशभक्त छात्र खड़ा कर रहे
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को लेकर एक बार फिर बीजेपी हमलावर हुई है। खासकर मां के नाम पर हुई मिमिक्री को लेकर बीजेपी आक्रामक है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर राहुल को घेरा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अतिथि विद्वानों को मंत्री का चैलेंज स्वीकार, नई पार्टी बनाने का ऐलान
मध्यप्रदेश के अतिथि विद्वानों का आंदोलन राजनीतिक मोड़ पर पहुंचा है। शिक्षकों ने विद्वान जनता पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह फैसला मंत्री इंदर सिंह परमार की कथित चुनौती के बाद आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP के कई DSP पर लटकी डिमोशन की तलवार, PHQ खंगालेगा 250 अफसरों के पुराने रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश पुलिस में हाल ही में हुई पदोन्नतियों पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। निरीक्षक से डीएसपी बनाए गए अधिकारियों की पात्रता की दोबारा जांच होने जा रही है। यह जांच विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के जरिए की जाएगी। करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दिग्विजय सिंह का क्यों गया पुलिस कमिश्नर के पास फोन, चिंटू ने कैसे राहुल को खतरे में डाला
एमपी टॉप न्यूज: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा है। उनकी सुरक्षा सीआरपीएफ संभालती है। इसी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध किसी और ने नहीं बल्कि खुद शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने लगा दी। आखिरकार पुलिस को उन्हें धक्के मारने की नौबत आई। वहीं आयोजन स्थल पर भी विवाद हुआ जिसके लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को फोन करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रायसेन के दादा धूनी दरबार में सोने की बरसात! भक्त ने चढ़ाया डेढ़ किलो सोना
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: रायसेन के उदयपुरा में दादा धूनी दरबार में 51 दिन का धार्मिक आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने डेढ़ किलो सोना और 4 से 5 किलो चांदी के आभूषण धूनी में चढ़ाए। लाखों किलो फल-फूल और मिठाइयां भी अर्पित की गईं। संत शिवानंद जी महाराज को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र मिला। आयोजन 29 जुलाई से 17 सितंबर तक चला, नर्मदा संकीर्तन 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...