MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: सज्जन वर्मा बोले, MP को चारागाह न बनाए BJP
राज्यसभा चुनाव 2026: सज्जन सिंह वर्मा बोले, MP को चारागाह न बनाए BJP
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा (Rajya Sabha) एक पवित्र सदन है। इसका चुनाव पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। वर्मा ने भाजपा पर 'हॉर्स ट्रेडिंग' यानी विधायकों की खरीद-फरोख्त का सीधा आरोप लगाया। उनका कहना था कि भाजपा को इस गंदी राजनीति की आदत पड़ गई है। और मध्य प्रदेश को वह एक 'चारागाह' की तरह इस्तेमाल कर रही है, जहां जो चाहे चरा लो। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP के सरकारी कॉलेजों में AI कोर्स: आईआईटी दिल्ली सिखाएगा कोडिंग
मध्य प्रदेश के 68 सरकारी कॉलेजों में नए सत्र 2026-27 से एआई और फिनटेक के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो रहे हैं। आईआईटी दिल्ली के सहयोग से चलने वाले इन ऑनलाइन कोर्सेज से दो हजार छात्रों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मौत के 12 दिन बाद ट्विशा शर्मा का भोपाल में अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि
भोपाल में ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार हुआ। भाभी ने लाल जोड़ा पहनाया और मां हाथ जोड़कर बेटी को विदा किया। समर्थ के वकील ने कहा कि परिवार को कोई आपत्ति नहीं है। शव का सेकंड पोस्टमार्टम हुआ और फॉरेंसिक टीम ससुराल में सबूत जुटा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पेट्रोल-डीजल पर तंज कसकर फंसीं वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा, विपक्ष ने घेरा तो ले लिया यू-टर्न
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा आजकल सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। शनिवार, 23 मई की सुबह उन्होंने बढ़ती महंगाई और तेल के दामों पर एक तंज कसा था। इसे लोगों ने अपनी ही सरकार पर निशाना मान लिया। इसके बाद जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई तो विपक्ष ने इस पर हंगामा शुरू किया। वहीं स्तुति मिश्रा ने इस पोस्ट को लेकर तुरंत पलटी मार दी और एक लंबी-चौड़ी सफाई दे डाली। अब उन्होंने इस पूरे मामले को प्रधानमंत्री की बात मानने और देशवासियों की जिम्मेदारी से जोड़ते हुए उल्टा विरोधियों को ही घेर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
फोटो में नहीं जमीन पर काम हो, बांदा में बढ़ती गर्मी पर आईपीएस राजाबाबू सिंह की CM योगी से की मांग
एडीजी रेल राजाबाबू सिंह ने अपने होमटाउन यानी गृह जनपद बांदा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम आज नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। बता दें कि मूल रूप से बांदा के रहने वाले IPS राजाबाबू इस समय जिले के पर्यावरणीय हालातों को लेकर परेशान हैं। एडीजी राजाबाबू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि वह पिछले कई दिनों से खबरों में देख रहे हैं कि बांदा दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शामिल होता जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
महाकाल मंदिर प्रोजेक्ट में नियमों की अनदेखी, सरकारी खाते के बजाय पर्सनल अकाउंट में भेजे करोड़ों
उज्जैन महाकाल मंदिर के विस्तार और बड़ा गणेश मंदिर के रास्ते व चौड़ीकरण के अन्य कामों के लिए 2021 से 2023 के बीच कई जमीनें खरीदी गई थीं। इस पर सरकार ने मालिकों को मुआवजे के तौर पर 97 करोड़ रुपए दिए। असल में ये पैसा सीधे जिला के सरकारी पीडी (पर्सनल डिपॉजिट) अकाउंट में जाना चाहिए था, ताकि सरकार को साफ पता रहे कि पैसा कब और किसको जा रहा है। लेकिन अफसरों ने इसे नियम के अनुसार नहीं रखा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आदिवासी जिलों में टेंडर और ठेके सीधे मंजूर कर सकेंगे कलेक्टर्स, फाइलों की लेटलतीफी होगी खत्म
मध्यप्रदेश सरकार ने आदिवासी जिलों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कलेक्टर्स को टेंडर और अनुबंध मंजूर करने के सीधे वित्तीय अधिकार दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
हनी ट्रैप पार्ट टू की रेशू चौधरी का एक और कांड, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट बुलाकर डिलीवरी बॉय से धोखाधड़ी
एमपी टॉप न्यूज: हनी ट्रैप पार्ट 2 की मुख्य आरोपी और मिस्ट्री गर्ल रेशू चौधरी के पुराने कांड भी सामने आने लगे हैं। रेशू के बारे में सागर में यह जगजाहिर है कि वह धड़ल्ले से झूठ बोलती है और बेहद शातिर है। वह पहले ही अपने ससुराल पक्ष और पति पर केस करा चुकी है। अब 16 फरवरी 2026 का एक मामला सामने आया है, जिसमें उस पर एक डिलीवरी बॉय के साथ 16750 रुपए की अनूठी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: बिजली विभाग (mpez bharti) ने विभिन्न ट्रेड और इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 222 पदों को भरा जाएगा, जिसमें आईटीआई, डिप्लोमा और डिग्री धारक शामिल हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू होगी और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 तय की गई है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर होगी। इसमें कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है, यह पूरी तरह निशुल्क है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस : आरोपी पति के वकील बोले- समर्थ ने खुद ट्विशा को फंदे से उतारा, अस्पताल ले गए
ट्विशा केस में गिरफ्तार आरोपी पति समर्थ सिंह से भोपाल में पुलिस की पूछताछ चल रही है। इस केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सोमवार को सुनवाई संभावित है। वहीं समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। ट्विशा के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में समर्थ सिंह के वकील ज्ञानेंद्र शर्मा ने रविवार को इंदौर में मीडिया से चर्चा कर सफाई दी। साथ ही कहा कि हम भी जांच चाहते हैं कि ताकि सभी बातें साफ हो। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...