पेट्रोल-डीजल पर तंज कसकर फंसीं वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा, विपक्ष ने घेरा तो ले लिया यू-टर्न

Aman Vaishnav | May 24, 2026, 12:06 IST
Share
vdo-sharma-wife-stuti-mishra-facebook-post-petrol-diesel
vdo-sharma-wife-stuti-mishra-facebook-post-petrol-diesel

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी डॉ. स्तुति मिश्रा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट से बवाल मचते ही उन्होंने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि कई लोगों ने मेरी बात का गलत मतलब निकाला है।

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा आजकल सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। शनिवार, 23 मई की सुबह उन्होंने बढ़ती महंगाई और तेल के दामों पर एक तंज कसा था। इसे लोगों ने अपनी ही सरकार पर निशाना मान लिया।

इसके बाद जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई तो विपक्ष ने इस पर हंगामा शुरू किया। वहीं स्तुति मिश्रा ने इस पोस्ट को लेकर तुरंत पलटी मार दी और एक लंबी-चौड़ी सफाई दे डाली।

अब उन्होंने इस पूरे मामले को प्रधानमंत्री की बात मानने और देशवासियों की जिम्मेदारी से जोड़ते हुए उल्टा विरोधियों को ही घेर लिया है।

vd-sharma-wife-stuti-mishra
vd-sharma-wife-stuti-mishra

क्या पेट्रोल-डीजल के लिए बैंक देंगे लोन? सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा का तंज

स्तुति मिश्रा ने सफाई में क्या कहा?

डॉ. स्तुति मिश्रा ने पोस्ट में लिखा किअंतराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे युद्ध के चलते तेल आपूर्ति में कमी और सभी तेल पदार्थों के दाम बढ़ने का कारण हम सब है। मेरी पोस्ट उन सभी लोगों के लिए थी जो इस राष्ट्रीय समस्या को दरकिनार करके माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर नहीं चल रहे हैं।

स्तुति मिश्रा ने आगे कहा किहम सब देश वासियों की ये नैतिक जिम्मेदारी है की हम सभी उन नियमों को पूर्ण रूप से पालन करें जो तेल की खपत को कम करें। साथ हीा इस समस्या के समय राष्ट्रीय सहभागिता दें।

निसंदेह यदि हम सब मिलकर उन नियमों को ध्यान से पालन करें तो कीमत में वृद्धि नहीं होगी। ना करने पर स्थितियां बिगड़ सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि मेरी पोस्ट सभी के लिए एक आगामी समस्या के विषय में चेतावनी थी। इसे कई लोगों ने गलत नजरिए से पेश किया। और जिन्होंने इसे समझा उन सबको साधुवाद।

माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिए गए निर्देशों पर चलना हमारा कर्तव्य है। जो लोग नहीं निभा रहे वही उस पोस्ट को गलत समझ रहे है। हम सबको एक साथ होकर इस कठिन समय को निकालना है।

साथ ही स्तुति मिश्रा ने कहा किकिसी व्यक्ति या संस्था या सरकार का इससे कोई सरोकार नहीं है। इसे हम सभी देश के नागरिकों की पूर्ण निस्वार्थ भूमिका का प्रश्न है। हम सभी को इसे निभाना है और निभायेंगे। मेरा सभी से आग्रह है की हम इस समय को धीरज से निकालें।

828b73e2-cb7
828b73e2-cb7

किस पोस्ट पर हुआ था हंगामा

शनिवार की सुबह स्तुति मिश्रा ने फेसबुक पर लिखा था कि हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां वो दिन दूर नहीं जब बैंक होम लोन, कार लोन और बिजनेस लोन की तरह पेट्रोल-डीजल के लिए भी 10% ईएमआई वाला लोन देने लगेंगे।

इतिहास का यह बहुत बुरा दौर है। लड़ाई किसी और की है। युद्ध कोई और लड़ रहा है लेकिन भुगतना आम जनता को पड़ रहा है।"

b357aa17-df5
b357aa17-df5

ये खबरें भी पढ़िए...

वायरल पोस्ट से मचा बवाल, अब चैट से दी सफाई: क्यों भड़कीं भोपाल की महिला अफसर?

वायरल गर्ल ने इंदौर हाईकोर्ट में लगाई याचिका, खुद को बताया बालिग, लगाया ये आरोप

विधायक अशोक चांदना ने दी अधिकारी को धमकी, कहा- परेशान किया तो दौड़ा-दौड़ा कर मारूंगा

भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, 80 यात्रियों ने टिकट कैंसिल किए, जानें कारण

Tags:
  • वीडी शर्मा
  • स्तुति मिश्रा
  • डॉ. स्तुति मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच