MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, 20 हजार तक बढ़ेगी शिक्षकों की सैलरी

Sandeep Kumar | Sept 24, 2026, 21:16 IST
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं मध्‍य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें... MP में 20 हजार तक बढ़ेगी शिक्षकों की सैलरी; जीएडी पर भड़के सीएम, पूछा- खाली पदों का हिसाब अब तक क्यों नहीं तैयार? अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर...

बीजेपी में बड़ा फेरबदल, चंद्रशेखर बने मध्य प्रदेश के संगठन महामंत्री

भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं, देशभर में कुल 24 पदाधिकारियों की नई नियुक्ति हुई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP में 20 हजार तक बढ़ेगी शिक्षकों की सैलरी: पहली नियुक्ति से मिलेगा सर्विस का लाभ

जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों के लिए सरकार को आदेश दिया है। इसे 4 सप्ताह में लागू करना हैं। इसमें शिक्षकों की पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने पर वेतन, एरियर और दूसरे लाभ मिल सकते हैं। मध्य प्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए यह मामला अहम है। शिक्षकों का कहना है कि पुरानी सेवा को नहीं जोड़ा गया। इससे उन्हें कई सेवा लाभ कम मिलने की बात सामने आई। मामले में 497 शिक्षकों ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। इनमें राजेश कुमार पांडेय समेत अन्य शिक्षक शामिल थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जीएडी पर भड़के सीएम मोहन यादव, पूछा- खाली पदों का हिसाब अब तक क्यों नहीं तैयार? कितनी होगी भर्ती?

सीएम डॉ. मोहन यादव ढाई लाख सरकारी पदों की भर्ती की बात कह चुके हैं। लेकिन इस काम में हो रही देरी पर सीएम सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) पर भड़क गए। अभी तक रिक्त पदों की जानकारी नहीं बनी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, चुनाव आयोग समेत सभी कलेक्टर ऑफिसों का करेंगे घेराव

जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग पर SIR में गड़बड़ी का आरोप लगाया। 28-29 सितंबर को भोपाल सहित सभी जिलों में घेराव होगा। बीजेपी ने आरोपों को खारिज किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बिना वारंट के नहीं आएंगे... कहते हुए HC ने पूर्व प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अवमानना मामले में पूर्व प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जस्टिस विवेक जैन की सिंगल बेंच ने यह आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



शिक्षक वर्ग दो,तीन वालों की बढ़ी मुश्किलें! शिक्षामंत्री बोले नियमों से बाहर भर्ती संभव नहीं

मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती वर्ग 2, 3 के वेटिंग अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर हैं। पद बढ़ाने की मांग पर शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा, नियमों से बाहर भर्ती संभव नहीं। अभ्यर्थियों को नई भर्ती का इंतजार करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: कोर्ट ने कहा 27 मृत बच्चों के अभिभावकों को जोड़ें, डॉक्टर ने वापस ली याचिका

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में अब नया कानूनी मोड़ आया है।।आरोपी डॉक्टर प्रवीण कुमार सोनी ने अपनी याचिका वापस ले ली। यह मामला परासिया थाने के अपराध क्रमांक 296/2025 से जुड़ा है। डॉक्टर ने हाई कोर्ट में इस मामले को चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान 27 बच्चों की मौत का मुद्दा सामने आया। सरकार ने बताया कि बच्चों के अभिभावक सीधे प्रभावित हैं। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें पक्षकार बनाने का निर्देश दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती विवाद में हाईकोर्ट इंदौर ने कहा गड़बड़ी के सबूत नहीं, याचिका खारिज

एमपी टॉप न्यूज:मध्य प्रदेश में लंबे समय बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा हर जिले में पुलिस बैंड की स्थापना की प्रक्रिया की गई। अप्रैल 2026 में इसके लिए 679 पदों की भर्ती निकाली गई। इसमें तीन स्टेज होते हैं। अगस्त में दूसरी स्टेज का रिजल्ट जारी कर इंटरव्यू की प्रकिया शुरू करने की घोषणा हुई। लेकिन भर्ती में गड़बड़ी के आरोप के साथ इंदौर और जबलपुर हाईकोर्ट में याचिकाएं लगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



लाड़ली बहना योजना को बंद कराना चाहती है कांग्रेस, देवास में बोले सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:देवास में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर बहनों के अपमान का आरोप लगाया। सीएम ने शिक्षा बजट और स्कूल छोड़ने वाले बच्चों के आंकड़े भी गिनाए। लाड़ली बहना योजना को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। इसी कार्यक्रम में सीएम मंच से एक विधायक का नाम भूल गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सड़क चौड़ीकरण में टूटेगा CM मोहन यादव का घर, पुश्तैनी मकान पर लगा लाल निशान

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक 730 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस योजना की जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अब्दालपुरा स्थित पुश्तैनी मकान भी आ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • लाड़ली बहना योजना
  • जीतू पटवारी
  • चुनाव आयोग
  • मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती
  • सिंहस्थ 2028
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती