MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, SC के आदेश के बाद भी TET परीक्षा अटकी
केन-बेतवा परियोजना : आंदोलन के समर्थन में राहुल बोले- सत्याग्रह से डरती है सरकार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केन-बेतवा परियोजना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आंदोलन से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सरकार सत्य और सत्याग्रह से डरती है। राहुल ने कहा कि प्रभावित लोगों की आवाज दबाई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
किसान कल्याण योजना: सीएम ने किसानों के खाते में ट्रांसफर की 3300 करोड़ की राशि
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव सोमवार को खंडवा पहुंचे थे। वहाँ वे बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने 82 लाख से ज्यादा किसानों को बड़ी राहत दी। उनके खातों में 3300 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पीएससी का बड़ा फैसला, राज्य सेवा परीक्षा में 87 फीसदी कैटेगरी की कापियां दिखाएंगे
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बहुत बड़ा फैसला किया है। इसकी सालों से मांग हो रही थी। अब राज्य सेवा परीक्षा की लिखित परीक्षा की कापियां दिखाई जाएंगी। सबसे पहले राज्य सेवा परीक्षा 2019 की कापियां दिखाई जाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जबलपुर डिस्ट्रिक्ट बार चुनाव विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, सारे रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के आदेश
जबलपुर जिला बार एसोसिएशन चुनाव का विवाद अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहुंच गया है। चुनाव में गड़बड़ियों के आरोप पहले से चर्चा में थे। अब इस मामले ने कानूनी मोड़ ले लिया है। हाई कोर्ट ने चुनाव से जुड़े सभी अहम रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के स्पष्ट आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा कि जांच के लिए हर जरूरी साक्ष्य सुरक्षित रहना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
SC के आदेश के बाद भी TET परीक्षा अटकी, हाईकोर्ट ने केंद्र और MP सरकार से मांगा जवाब
मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा फिर चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी तैयारी अधूरी दिख रही है। 31 दिसंबर से पहले दो परीक्षाएं होनी हैं। लेकिन अब तक एक परीक्षा का भी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ। इसी बीच मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भागीरथपुरा कांड के बाद जागी सरकार: अब हर कुएं,बावड़ी, बोरिंग का बनेगा हेल्थकार्ड
भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 35 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में यह जल-जनित महामारी पाई गई। एनजीटी के निर्देश पर अब सभी 55 जिलों के पर्यावरण प्लान बदले गए हैं। इंदौर में जल स्रोतों की सेहत जांचने के लिए नई मॉनिटरिंग सेल बनी है। हर कुएं, तालाब और नदी का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
IAS मीशा सिंह को लेकर फंस गया बड़ा पेच, ज्वाइनिंग से पहले ही बदल जाएंगी शहडोल कलेक्टर
आईएएस मीशा सिंह ने निजी कारणों से शहडोल कलेक्टर के तौर पर ज्वाइन करने से इंकार कर दिया। इससे अजय कटेसरिया की रतलाम पोस्टिंग भी अटक गई है। सामान्य प्रशासन विभाग शहडोल के लिए अब नया कलेक्टर तय होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ESB के ITI TO रिजल्ट कठघरे में, पटवारी भर्ती जैसा बताया जा रहा घोटाला, जांच की मांग
ईएसबी के आईटीआई टीओ के 1120 पदों के लिए फरवरी-मार्च में परीक्षा हुई थी। लंबे इंतजार के बाद ईएसबी ने शुक्रवार को इसका रिजल्ट जारी किया। इसमें एक लाख 65 हजार उम्मीदवार थे। करीब 30 विविध ट्रेडों (विभाग व पदों के लिए) परीक्षा हुई थी।
रिजल्ट आने के बाद फिर आरोप लग रहे हैं। द सूत्र द्वारा 25 जुलाई को दी गई खबर के बाद इसकी जांच की मांग उठ रही है। इस घोटाले से साल 2023 के पटवारी भर्ती जैसे घोटाले की बात उठ रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी के खनन फंड से 346 करोड़ का हिसाब गायब, विधानसभा में उठा सवाल
मध्यप्रदेश में जिला खनिज प्रतिष्ठान के 346 करोड़ रुपए का कोई हिसाब सरकार के पास दर्ज नहीं है। पूर्व मंत्री और विधायक सचिन यादव द्वारा विधानसभा में पूछे गए सवाल पर विभाग ने लिखित में यह जवाब दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल कंज्यूमर कोर्ट का फैसला, फ्लैट न देने पर बिल्डर ब्याज सहित लौटाएगा 44 लाख
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:सेवानिवृत्त कर्नल विजय कुमार सहगल ने भोपाल में एक फ्लैट बुक किया था। उन्होंने बिल्डर को पूरी कीमत, यानी 44 लाख 72 हजार रुपए चुका दिए थे। इसके बावजूद तय समय पर उन्हें फ्लैट का पजेशन नहीं मिला। आरोप है कि बिल्डर ने बीच में निर्माण कार्य भी रोक दिया। लंबे इंतजार के बाद भी जब पजेशन नहीं मिला तो कर्नल सहगल ने जिला उपभोक्ता आयोग भोपाल का रुख किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
DAVV में नया विवाद: हॉस्टल टाइमिंग को लेकर छात्रा पहुंची सीएम हेल्पलाइन
एमपी टॉप न्यूज:इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) में हॉस्टल के नियमों पर विवाद खड़ा हो गया है। कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल की एक छात्रा ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया कि लड़कियों को शाम 8 बजे तक हॉस्टल लौटना होता है, जबकि लड़कों को रात 10 बजे तक की छूट मिलती है। छात्रा ने हॉस्टल की सफाई, खाने की क्वालिटी और पानी की समस्या का भी जिक्र किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और जांच का भरोसा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...