MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, मैंने भी संघ की चड्डी पहनी है...
सीएम मोहन यादव ने 860 MSME को 225 और बड़े उद्योगों को दिए 1274 करोड़ रुपए
रवींद्र भवन में हुए इस समिट में प्रदेशभर से 2000 से अधिक उद्यमी, स्टार्टअप प्रतिनिधि, बैंक और वित्तीय संस्थानों के अधिकारी, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और महिला स्व-सहायता समूह शामिल हुए। करीब 60 स्टॉल लगाए गए जहां सरकारी योजनाओं और नए उत्पादों की जानकारी दी गई। तीन अलग-अलग सत्रों में नए बाजार, फंडिंग और उत्पाद गुणवत्ता जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
यशवंत क्लब में वोटिंग कल, चुनावी AGM में हर साल 10 और नए सदस्य बनाने के प्रस्ताव से विवाद
इंदौर यशवंत क्लब में चुनाव के एक दिन पहले वर्तमान चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी ने नया दाव चल दिया। चुनावी एजीएम में हर साल 10 नए सदस्य बनाने का प्रस्ताव रख दिया। ऐसा एक-दो नहीं पूरे दस साल होगा। यानी दस साल में दस और नए सदस्य बनाए जाएंगे। चुनाव के लिए वोटिंग रविवार 28 जून को सुबह साढ़े नौ से चार बजे तक होगी। इसके बाद पांच बजे से काउंटिंग होगी। रिजल्ट रात साढ़े दस बजे करीब संभव है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस गांव-गांव, घर-घर ले जाएगी मुद्दा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है। दिग्विजय ने कहा कि मंदिर में चांदी की ईंट, जेवर और नकदी की चोरी हुई है। कांग्रेस इस मुद्दे को उज्जैन जिले की 609 पंचायतों तक ले जाएगी। उन्होंने महाकाल मंदिर की जमीन पर आरएसएस के कब्जे का भी आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दो करोड़ की नकली ड्रग्स केस में पुलिसकर्मी ने IPS मीणा, करणदीप के साथ 16 पुलिसकर्मियों पर लगाया परिवाद
इंदौर में कनाडिया थाना एरिया में नशेडियों द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटाई का मामला ठंडा भी नहीं हुआ और नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। फरवरी 2025 में इंदौर इंदौर पुलिस तेजाजीनगर में 198 ग्राम एमडी ड्रग्स (दो करोड़) के पकड़ाने का केस बनाया था। लेकिन बाद में यह भोपाल और हैदराबाद की लैब में यूरिया साबित हुई। जबकि इसी केस में कुछ आरोपियों को पैडलर बताकर गिरफ्तार किया गया। साथ ही आजाद नगर थाना आरक्षक लखन गुप्ता को इनका साथी बताकर गिरफ्तार किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
फाइल पास कराने बीजेपी नेता ने इंजीनियर को दी धमकी, मेरा काम कर नहीं तो...
राजगढ़ के खिलचीपुर में जनपद अध्यक्ष के पति सुनील नैनावद ने उपयंत्री विनय कुशवाह को जान से मारने की धमकी दी। ये धमकी सड़क की फाइल पास कराने के लिए दी है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जीतू पटवारी बोले- Gen-Z साइक्लोथॉन के जरिए युवाओं को जोड़ेगी एमपी कांग्रेस
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश में पेपर लीक और बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताया है। साथ ही कहा है कि कांग्रेस 14-15 जुलाई को Gen-Z साइक्लोथॉन के जरिए युवाओं को जोड़ने की तैयारी में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP के छात्रों के लिए बड़ी राहत: अब 35 हजार में होगी इंजीनियरिंग, FRC करेगी फैसला
मध्यप्रदेश में निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों की हालत पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं है। एक दशक में 58 कॉलेज बंद हो गए। इस दौरान सिर्फ एक नया सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खुला। हालत यह है कि निजी कॉलेजों की औसतन 45 से 55 प्रतिशत सीटों पर ही प्रवेश हो पाते हैं। सरकारी कॉलेजों में 80 से 90 प्रतिशत सीटें भर जाती हैं। यह अंतर बताता है कि निजी कॉलेज छात्रों को आकर्षित करने में पिछड़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सिंहस्थ 2028: 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए सीएम मोहन यादव ने गिनाई सुविधाएं
सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए उज्जैन में कार्यशाला हुई। CM मोहन यादव ने 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं, 22 नए पुल और पड़ोसी राज्यों से समन्वय की बात कही। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में सोसाइटी जमीन के जादूगरों को रेरा का झटका, शिवालिका रियलटीज के एड्रेस प्रोजेक्ट पर बड़ा फैसला
एमपी टॉप न्यूज:इंदौर में हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी की जमीन पर खेल करने वाले जमीन के जादूगरों को रेरा ने बड़ा झटका दिया है। शिवालिक रियलटीज कंपनी के एड्रेस टू फेज 3 के प्रोजेक्ट का मंजूरी आवेदन खारिज कर दिया है और इसी मामले में एक बड़ा फैसला दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP की राजधानी समेत 15 जिलों में बन रहे आतंकवादियों के आधार, UIDAI ने खोला राज
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:देश की सुरक्षा के लिए यह एक बड़ी चेतावनी है। मध्य प्रदेश में BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) की क्लोन आधार मशीनों से आतंकवादियों के आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। यह बात अब खुद UIDAI (Unique Identification Authority of India) यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने मानी है। BSNL के रिकॉर्ड में यह दर्ज है कि उसकी आधार मशीनों का अवैध इस्तेमाल कर आतंकवादियों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस जानकारी का इनपुट BSNL को दिसंबर 2023 में UIDAI ने एक खत के जरिए दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...