CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Updated:
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में आज कई बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं। कांग्रेस में बाप तो बाप होता है’ बयान से सियासी बवाल मचा है, तो दुर्ग में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की फिरौती मांगी गई। कांकेर में महिला GST अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार हुईं। वहीं RTE एडमिशन, कॉलेजों में AI से पढ़ाई और विदेशी शराब की कीमतों में कटौती जैसी खबरें भी चर्चा में हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बाप तो बाप होता है से मचा बवाल, देवेंद्र की छुट्टी पर भूपेश खेमे का तंज

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक तरफ अपनों के बीच खींचतान है, तो दूसरी तरफ विरोधियों के साथ जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे नेता की एक पोस्ट ने पार्टी में हलचल मचा दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दवा कारोबारी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगे 15 करोड़, रकम नहीं देने पर परिवार को हत्या की धमकी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर लोगों को डराने और मोटी रकम वसूलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक दवा कारोबारी को निशाना बनाया गया है। कारोबारी शशांक चोपड़ा से 15 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

RTE Admission 2027-28: अपने बच्चों को निजी स्कूल में अच्छी शिक्षा दिलाने का सपना देख रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए 1 दिसंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कांकेर में GST महिला अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर के बाहर नाली में मिले नोटों के बंडल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने GST विभाग की एक महिला अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी अधिकारी की पहचान असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी के रूप में हुई है। उन पर एक कारोबारी से उसका काम कराने के बदले 1 लाख 50 हजार रुपए मांगने का आरोप था। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अब AI से होगी पढ़ाई, 15 हजार प्रोफेसरों को मिलेगी खास ट्रेनिंग, गूगल देगा सर्टिफिकेट

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अब पढ़ाने का तरीका बदलने वाला है। प्रोफेसर सिर्फ किताबों और नोट्स के भरोसे नहीं रहेंगे, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से छात्रों को कठिन से कठिन विषय भी आसान भाषा में समझा सकेंगे। इतना ही नहीं, सवाल-जवाब तैयार करने से लेकर रिसर्च और छात्रों की पढ़ाई का आकलन करने तक में AI उनकी मदद करेगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अब छत्तीसगढ़ में कम कीमत में मिलेगी विदेशी शराब! 33 महंगे ब्रांडों की कीमतों में हुई कटौती

छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगी स्कॉच व्हिस्की खरीदने के लिए पहले के मुकाबले कम कीमत चुकानी पड़ सकती है। स्कॉच व्हिस्की पर लगने वाला Import Duty 150 प्रतिशत से घटकर 75 प्रतिशत तक आ गया है। प्रदेश में 33 विदेशी शराब ब्रांडों की नई कीमतों को मंजूरी दी गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ के उद्योगों में बदले नियम: अब कर्मचारियों की शिकायतों से लेकर ट्रेड यूनियन चुनाव तक नई व्यवस्था, जानिए क्या-क्या बदला

छत्तीसगढ़ के कारखानों और उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। अब नौकरी के दौरान कोई परेशानी हो, वेतन या छुट्टी को लेकर शिकायत हो या फिर अपना श्रमिक नेता चुनना हो, इन सबके लिए नए नियम लागू हो गए हैं। राज्य सरकार ने औद्योगिक संबंध (छत्तीसगढ़) नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश, खेतों में डूबा धान, खरीदी की डेडलाइन ने बढ़ाई चिंता

छत्तीसगढ़ में तूफान अकवान के असर से मौसम बदल गया है। बेमौसम बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल पानी में डूब रही है। कहीं तेज हवाओं से फसल जमीन पर बिछ गई है, तो कहीं बारिश के कारण बालियां सड़ने की कगार पर हैं। खेतों में पानी भर गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • तूफान अकवान बारिश छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Congress
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • Lawrence Bishnoi
  • लॉरेंस बिश्नोई
  • GST Officer Arrest
  • जीएसटी अधिकारी गिरफ्तारी
  • छत्तीसगढ़ में एआई शिक्षा
  • आरटीई एडमिशन 2027-28
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट

By Mukesh Sharma

गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा

By Jageshwar Prasad

अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू

By Jageshwar Prasad

हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू
RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया