अब छत्तीसगढ़ में कम कीमत में मिलेगी विदेशी शराब! 33 महंगे ब्रांडों की कीमतों में हुई कटौती

Harrison Masih | Updated:
Share
शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में सस्ती होगी विदेशी शराब
शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में सस्ती होगी विदेशी शराब

छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगी स्कॉच व्हिस्की खरीदने के लिए पहले के मुकाबले कम कीमत चुकानी पड़ सकती है। स्कॉच व्हिस्की पर लगने वाला Import Duty 150 प्रतिशत से घटकर 75 प्रतिशत तक आ गया है। प्रदेश में 33 विदेशी शराब ब्रांडों की नई कीमतों को मंजूरी दी गई है।

इसमें जॉनी वॉकर, चिवास रीगल और रॉयल सैल्यूट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि जॉनी वॉकर 18 ईयर के एक केस की कीमत में करीब 5 हजार रूपए की कमी आई है।

छत्तीसगढ़ में 33 विदेशी शराब ब्रांडों के नए रेट जारी

छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने विदेशी शराब की नई दरों को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। ये नई दरें वित्तीय वर्ष 2026-27 के बाकी महीनों के लिए तय की गई हैं।

इस सूची में विदेश से सीधे बोतलबंद होकर आने वाली 33 प्रीमियम शराब ब्रांड शामिल हैं। इनमें कई ऐसे ब्रांड हैं, जिन्हें महंगी और प्रीमियम व्हिस्की के तौर पर जाना जाता है।

नई सूची में जॉनी वॉकर, चिवास रीगल, रॉयल सैल्यूट, ग्लेनलिवेट, ड्यूअर्स, बॉलेंटाइन और सिंगलटन जैसे ब्रांड शामिल हैं। इनकी कीमतों में बदलाव किया गया है।

इसका सीधा संबंध भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते से है। इस समझौते के तहत स्कॉच व्हिस्की पर लगने वाला आयात शुल्क कम किया गया है। पहले यह शुल्क 150 प्रतिशत था। अब इसे घटाकर 75 प्रतिशत तक कर दिया गया है।

जॉनी वॉकर 18 ईयर के केस पर करीब 5 हजार रूपए की राहत

नई कीमतों में जॉनी वॉकर के अलग-अलग ब्रांड भी शामिल हैं। जारी सूची के मुताबिक, जॉनी वॉकर 18 ईयर की लैंडिंग कीमत 42,480 रूपए तय की गई है।

वहीं, जॉनी वॉकर ब्लू लेबल के एक केस की कीमत 92,939 रूपए निर्धारित की गई है। जॉनी वॉकर 18 ईयर के एक केस की कीमत में करीब 5 हजार रुपये की कमी आई है।

इसके अलावा रॉयल सैल्यूट 21 ईयर की लैंडिंग कीमत 64,079 रूपए तय की गई है। यह भी प्रीमियम व्हिस्की की श्रेणी में आता है।

सिंगलटन के ग्राहकों को भी नई दरों का फायदा मिलेगा। सिंगलटन 12 ईयर के एक केस की कीमत में 2,817 रूपए तक की कमी आई है।

यानी नई दरों से कई महंगे विदेशी ब्रांड पहले के मुकाबले कम कीमत पर उपलब्ध हो सकते हैं।

दीपावली पर छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री: 5 दिन में 546 करोड़ की खपत, विदेशी शराब की मांग सबसे ज्यादा | Record Liquor Sales in Chhattisgarh on Diwali: 546 Crore Consumed in 5 Days, Foreign Liquor Most in Demand
दीपावली पर पांच दिन में 546 करोड़ की शराब गटक गए लोग, पिछले साल से 38 करोड़ ज्यादा बिक्री ने आबकारी महकमे के रिकॉर्ड तोड़े
11 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शराब की बिक्री ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दें प्रदेश में महज पांच दिनों में 546 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब बिकी हुई है। यह बिक्री पिछले साल के मुकाबले करीब 38 करोड़ रुपए अधिक है। यानी इस बार शराब के कारोबार में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

चिवास रीगल से ग्लेनलिवेट तक कई ब्रांड शामिल

आबकारी विभाग की नई सूची में सिर्फ जॉनी वॉकर और रॉयल सैल्यूट ही नहीं हैं। इसमें कई दूसरे लोकप्रिय विदेशी ब्रांड भी शामिल किए गए हैं।

चिवास रीगल, ग्लेनलिवेट, ड्यूअर्स और बॉलेंटाइन जैसे ब्रांडों की कीमतों में भी बदलाव किया गया है।

ये सभी ब्रांड प्रीमियम व्हिस्की की श्रेणी में आते हैं। इनकी कीमतों पर आयात शुल्क का असर पड़ता है। ऐसे में Import Duty में कमी आने से इनकी लागत पर भी असर पड़ा है।

नई दरों को मंजूरी मिलने के बाद अब इन विदेशी ब्रांडों की कीमतों में बदलाव का रास्ता साफ हो गया है।

देवास एसपी पुनीत गेहलोद हटाए जाएंगे: शराबकांड और पटाखा फैक्ट्री हादसे का असर | Dewas SP Puneet Gehlot to be removed: Impact of liquor scandal and firecracker factory accident
शराब कांड से मौतों के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, सागर-देवास के एसपी और कलेक्टर हटाए गए
29 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
शराब कांड से हुई मौतों के बाद सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सागर और देवास दोनों जिलों के एसपी और कलेक्टर बदल दिए गए हैं। देवास के एसपी पुनीत गहलोत को अब पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। कलेक्टर ऋतुराज अब सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव होंगे। आइए जानते हैं कि दोनों मामलों में अब तक क्या सामने आया है।

क्या है भारत-ब्रिटेन के बीच FTA समझौता?

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते यानी Free Trade Agreement पर लंबे समय तक बातचीत चली थी। इसके बाद पिछले साल लंदन में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का फायदा दोनों देशों के कारोबार को मिलने की उम्मीद है। इसके तहत कई क्षेत्रों में आयात और निर्यात पर लगने वाले टैक्स को कम किया जाना है।

कपड़ा, ऑटोमोबाइल, व्हिस्की, टेक्नोलॉजी और फार्मा जैसे क्षेत्र इस समझौते से प्रभावित होंगे।

भारत में यह समझौता 15 जुलाई से लागू हुआ है। इसके बाद ब्रिटेन से आने वाले कई उत्पादों पर शुल्क में बदलाव का रास्ता खुला है।

अब इसका असर छत्तीसगढ़ के विदेशी शराब बाजार में भी देखने को मिल रहा है। स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क कम होने के बाद आबकारी विभाग ने 33 विदेशी ब्रांडों की नई दरों को मंजूरी दी है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा प्रयोग: 26 साल में 7 मॉडल फेल, स्कूलों का निजीकरण, बच्चों का भविष्य अधर में | Chhattisgarh Education Experiments: 7 Models Failed in 26 Years, Privatization of Schools, Children's Future in Limbo
छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं
19 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
<strong>रायपुर। </strong>छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा प्रयोगशाला बन गई है। यहां पिछले 26 सालों से पढ़ाई-लिखाई सुधारने के लिए नए-नए प्रयोग हो रहे हैं, लेकिन ये कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाएं यहां के बच्चों की पढ़ाई के स्तर को कमजोर मानती हैं।

क्या सरकारी शराब दुकानों पर भी सस्ती मिलेगी व्हिस्की?

नई दरों के बाद शराब प्रेमियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब सरकारी शराब दुकानों पर भी व्हिस्की सस्ती मिलेगी?

इसका जवाब अभी खुदरा कीमतों पर निर्भर करेगा। दरअसल, नई सूची में दी गई कीमतें और ग्राहकों को दुकान पर मिलने वाली कीमतें एक जैसी होना जरूरी नहीं है।

सरकारी शराब दुकानों पर किसी ब्रांड की अंतिम कीमत कितनी होगी, यह सरकार की Retail Price तय करने की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

यानी आयात शुल्क में कमी और नई दरों को मंजूरी मिलने से राहत का रास्ता जरूर खुला है। लेकिन ग्राहकों को दुकानों पर कितनी कम कीमत चुकानी होगी, यह सरकार की खुदरा मूल्य निर्धारण व्यवस्था से ही साफ होगा।

फिलहाल इतना तय है कि भारत-ब्रिटेन FTA का असर छत्तीसगढ़ के प्रीमियम विदेशी शराब बाजार में दिखने लगा है। जॉनी वॉकर से लेकर सिंगलटन तक कई ब्रांडों की नई कीमतें जारी हो चुकी हैं। अब शराब प्रेमियों की नजर इस बात पर रहेगी कि सरकारी दुकानों पर इनकी नई कीमतें कब लागू होती हैं।
Tags:
  • Foreign Liquor Price Cut Chhattisgarh
  • विदेशी शराब सस्ती
  • छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब
  • जॉनी वॉकर
  • विदेश शराब की कीमत घटी
  • foreign liquor Prices decrease
राजसमंद में कांग्रेस की 10 साल बाद वापसी, 17 सीटें जीती; देलवाड़ा में बहुमत के बावजूद RLP का प्रधान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजसमंद में कांग्रेस की 10 साल बाद वापसी, 17 सीटें जीती; देलवाड़ा में बहुमत के बावजूद RLP का प्रधान
सुरक्षा के बीच कैसे पहुंचे मोबाइल और नशा? जयपुर के बाल सुधार गृह में गैंगस्टर नेटवर्क की जांच

By Jageshwar Prasad

सुरक्षा के बीच कैसे पहुंचे मोबाइल और नशा? जयपुर के बाल सुधार गृह में गैंगस्टर नेटवर्क की जांच
किस शहर में होगा आपका एग्जाम? राजस्थान CET की सिटी स्लिप जारी; एडमिट कार्ड की डेट भी आई

By Jyoti Mahender Bhardwaj

किस शहर में होगा आपका एग्जाम? राजस्थान CET की सिटी स्लिप जारी; एडमिट कार्ड की डेट भी आई
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अब AI से होगी पढ़ाई, 15 हजार प्रोफेसरों को मिलेगी खास ट्रेनिंग, गूगल देगा सर्टिफिकेट

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अब AI से होगी पढ़ाई, 15 हजार प्रोफेसरों को मिलेगी खास ट्रेनिंग, गूगल देगा सर्टिफिकेट
वर्दी पहनने का मतलब लोगों की हड्डियां और दांत तोड़ने का लाइसेंस नहीं’, राजस्थान हाईकोर्ट सख्त; पुलिसकर्मियों पर चलेगा मुकदमा

By Ashish Bhardwaj

वर्दी पहनने का मतलब लोगों की हड्डियां और दांत तोड़ने का लाइसेंस नहीं’, राजस्थान हाईकोर्ट सख्त; पुलिसकर्मियों पर चलेगा मुकदमा
टखने में GPS की बेड़ी, अमेरिका में जमानत के बाद भी इलेक्ट्रॉनिक कैद में राजस्थान का गैंगस्टर अमित पंडित

By Jyoti Mahender Bhardwaj

टखने में GPS की बेड़ी, अमेरिका में जमानत के बाद भी इलेक्ट्रॉनिक कैद में राजस्थान का गैंगस्टर अमित पंडित
किसानों के हित में साय सरकार के फैसले, धान खरीदी से फसल बीमा तक किए कई बड़े इंतजाम

By The Sootr

किसानों के हित में साय सरकार के फैसले, धान खरीदी से फसल बीमा तक किए कई बड़े इंतजाम