छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बाप तो बाप होता है से मचा बवाल, देवेंद्र की छुट्टी पर भूपेश खेमे का तंज

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
<br>देवेंद्र यादव की छुट्टी पर कांग्रेस में बवाल, भूपेश ने किया किनारा
देवेंद्र यादव की छुट्टी पर कांग्रेस में बवाल, भूपेश ने किया किनारा

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक तरफ अपनों के बीच खींचतान है, तो दूसरी तरफ विरोधियों के साथ जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे नेता की एक पोस्ट ने पार्टी में हलचल मचा दी है।

बाप तो बाप होता है वाली टिप्पणी ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को गरमा दिया है। वहीं दूसरी तरफ भगवान बिरसा मुंडा के नाम को लेकर भूपेश बघेल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों नेताओं के बीच शुरू हुई बहस अब गांधी परिवार और अडानी तक पहुंच गई है। यानी प्रदेश में कांग्रेस के भीतर भी सियासी खींचतान चल रही है और भाजपा के साथ भी घमासान मचा हुआ है।

देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से छुट्टी, कांग्रेस में हलचल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नए विवाद की शुरुआत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची से हुई। इस सूची में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया गया है।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भूपेश बघेल का तीखा हमला: 'केमिकल लोचा है, रेबीज की जांच हो' | Bhupesh Baghel's sharp attack on Dhirendra Shastri's statement: 'There is a chemical locha, rabies test should be done'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के भूपेश बघेल, बोले- केमिकल लोचा है, रेबीज की जांच होनी चाहिए
02 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<i>रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान ने धार्मिक और राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर शुरू हुआ विवाद अब छत्तीसगढ़ की राजनीति तक पहुंच गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने शास्त्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनकी आलोचना की है।</i>

देवेंद्र यादव की संगठन से विदाई के बाद कांग्रेस के भीतर अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रह चुके मनीष बंछोर की सोशल मीडिया पोस्ट ने मामले को और गरमा दिया।
मनीष ने लिखा, बाप तो बाप होता है... जिस डाल में बैठे हो, उसी को काटोगे तो गिरना तय है... इति सिद्धम।

पोस्ट में किसी नेता का नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन इसके सामने आने का समय और राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इसे देवेंद्र यादव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कभी भूपेश के करीबी रहे देवेंद्र, अब दूरियों की चर्चा

देवेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के युवा और चर्चित चेहरों में गिना जाता है। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते हुए देवेंद्र यादव का राजनीतिक कद बढ़ा था। उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में सचिव की जिम्मेदारी भी मिली थी।

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका: पाटन चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी | Supreme Court's Blow to Bhupesh Baghel: Hearing on Patan Election Petition to Continue in High Court
पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जानिए क्या है पाटन चुनाव याचिका का पूरा मामला
03 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>बिलासपुर। </b>छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कानूनी झटका लगा है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी चुनाव याचिका के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा गया है

हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक दूरियों की चर्चा होती रही है। अब राष्ट्रीय सचिव पद से हटाए जाने और उसके तुरंत बाद मनीष बंछोर की पोस्ट सामने आने से इन चर्चाओं को और हवा मिल गई है।

राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस के भीतर नेताओं के बीच मतभेद बढ़ रहे हैं या यह सिर्फ संगठन में हुए बदलाव के बाद की बयानबाजी है?

देवेंद्र यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी?

एक तरफ देवेंद्र यादव को पद से हटाए जाने पर तंज कसे जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके समर्थक इसे नई जिम्मेदारी से जोड़कर देख रहे हैं।

समर्थकों के बीच चर्चा है कि देवेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा या संकेत सामने नहीं आया है।

ऐसे में देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई राजनीतिक झटका साबित होगी या उनके लिए प्रदेश की राजनीति में कोई नया रास्ता खुलेगा, यह अभी साफ नहीं है।

भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण की अफवाहें: कांग्रेस-भाजपा में घमासान, प्रबंधन का खंडन | Bhilai Steel Plant Privatization Rumors: Congress-BJP Clash, Management Denies
भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण की खबरें झूठी, प्रबंधन और इस्पात मंत्रालय ने किया खंडन
19 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
भिलाई इस्पात संयंत्र निजीकरण की खबरों को प्रबंधन ने झूठा और भ्रामक बताया है। रविवार (18 अक्टूबर) को जारी बयान में यह बात कही गई। अडानी समूह के संभावित दौरे की चर्चा से सियासत गरम थी। मंत्रालय खंडन भी कर चुका है। भूपेश बघेल अडानी के संभावित दौरे पर सवाल उठा चुके हैं।

भूपेश बघेल ने विवाद से झाड़ा पल्ला

मनीष बंछोर की पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की निजी टिप्पणी को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

भूपेश ने साफ किया कि इस तरह की पोस्ट व्यक्तिगत मामला है और इससे कांग्रेस संगठन का कोई लेना-देना नहीं है।

वहीं देवेंद्र यादव ने इस पूरे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। दोनों नेताओं की ओर से सीधे टकराव की बात सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को चर्चा में ला दिया है।

कांग्रेस में हलचल के बीच ओपी चौधरी से भिड़े भूपेश

कांग्रेस के अंदर चल रही इस खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भी उलझ गए हैं। इस विवाद की शुरुआत धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय सम्मेलन से हुई। कार्यक्रम में ओपी चौधरी भगवान बिरसा मुंडा का नाम लेते समय गलती से बिरसा मुंडी बोल गए।

सोनिया गांधी के संस्मरण की धूम: भूपेश बघेल बोले - 'अनुभवों का महत्वपूर्ण दस्तावेज', लॉन्चिंग से पहले बिकीं 2 लाख प्रतियां | Sonia Gandhi's Memoir Creates Buzz: Bhupesh Baghel Calls it 'Important Document of Experiences', 2 Lakh Copies Sold Before Launch
सोनिया के संस्मरण की लोकप्रियता पर गदगद भूपेश, बोले अनुभवों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है किताब, लॉन्चिंग से पहले बिकीं दो लाख प्रतियां
17 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>रायपुर : </b>छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर कहा है कि पुस्तक की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च होने से पहले ही इसकी दो लाख प्रतियां बिक चुकी हैं।

भूपेश बघेल ने भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मंत्री पर तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग भगवान बिरसा मुंडा का नाम तक ठीक से नहीं ले पा रहे हैं, वे जनजातीय गौरव दिवस मनाने की बात कर रहे हैं। इस टिप्पणी के बाद ओपी चौधरी ने भी जवाब देने में देर नहीं की।

ओपी चौधरी ने गांधी परिवार को लेकर उठाए सवाल

भूपेश बघेल के आरोपों पर ओपी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर छोटी बात को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। चौधरी ने सवाल किया कि कांग्रेस ने देश में इतने वर्षों तक शासन किया, लेकिन आदिवासी समाज से किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाने की पहल क्यों नहीं की?

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आदिवासी समाज को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर प्रतिनिधित्व मिला।

इसके साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले का जिक्र किया। ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल से पूछा कि उन्होंने खुद बिरसा मुंडा की जयंती पर जनता के बीच कौन-कौन से कार्यक्रम किए।

इस दौरान चौधरी ने गांधी परिवार को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

भूपेश का पलटवार, अडानी के नाम पर घेरा

ओपी चौधरी के जवाब के बाद भूपेश बघेल ने एक बार फिर पलटवार किया। उन्होंने बस्तर क्षेत्र के चारामा में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का उदाहरण दिया।

भूपेश ने बताया कि तत्कालीन विधानसभा उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधायक स्वर्गीय मनोज मंडावी की पहल पर इस प्रतिमा की स्थापना की गई थी। इसका अनावरण 13 अगस्त 2022 को किया गया था।

उन्होंने भाजपा पर आदिवासी सम्मान के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके बाद भूपेश ने ओपी चौधरी पर अडानी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। भूपेश ने कहा कि ओपी चौधरी की आत्मा अडानी के पास गिरवी है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर छत्तीसगढ़ के जंगलों को उद्योगपतियों के हवाले करने का आरोप भी लगाया।हालांकि ये भूपेश बघेल के राजनीतिक आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि इस विवाद में सामने नहीं आई है।

एक तरफ अपनों की खींचतान, दूसरी तरफ भाजपा से मुकाबला

छत्तीसगढ़ में एक ही दिन सामने आए इन दो राजनीतिक घटनाक्रमों ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। कांग्रेस के अंदर देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाए जाने और भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी की टिप्पणी से पार्टी में गुटबाजी की चर्चाएं तेज हैं। दूसरी ओर भूपेश बघेल भाजपा सरकार पर आदिवासी सम्मान और जंगलों के मुद्दे पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

इन दोनों विवादों में भूपेश बघेल चर्चा के केंद्र में हैं। एक मामले में उनके पूर्व सहयोगी की पोस्ट को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरे में वे खुद वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सोशल मीडिया पर भिड़े हुए हैं।

अब सवाल यह है कि देवेंद्र यादव को लेकर कांग्रेस के अंदर शुरू हुई हलचल यहीं थमेगी या आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा? वहीं भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर शुरू हुई भाजपा-कांग्रेस की जुबानी जंग भी फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है।
Tags:
  • Bhupesh Baghel
  • भूपेश बघेल
  • O.P. Chaudhary
  • ओपी चौधरी
  • Devendra Yadav
  • बिरसा मुंडा
  • देवेंद्र यादव
  • भाजपा कांग्रेस
  • कांग्रेस में घमासान
  • छत्तीसगढ़ सियासत
अब छत्तीसगढ़ में कम कीमत में मिलेगी विदेशी शराब! 33 महंगे ब्रांडों की कीमतों में हुई कटौती

By Harrison Masih

अब छत्तीसगढ़ में कम कीमत में मिलेगी विदेशी शराब! 33 महंगे ब्रांडों की कीमतों में हुई कटौती
होटल में कमरा बुक कराने से लेकर शादी की कैटरिंग तक...एमपी में GST के नियम बदले, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

By Sandeep Kumar

होटल में कमरा बुक कराने से लेकर शादी की कैटरिंग तक...एमपी में GST के नियम बदले, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर
राजसमंद में कांग्रेस की 10 साल बाद वापसी, 17 सीटें जीती; देलवाड़ा में बहुमत के बावजूद RLP का प्रधान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजसमंद में कांग्रेस की 10 साल बाद वापसी, 17 सीटें जीती; देलवाड़ा में बहुमत के बावजूद RLP का प्रधान
सुरक्षा के बीच कैसे पहुंचे मोबाइल और नशा? जयपुर के बाल सुधार गृह में गैंगस्टर नेटवर्क की जांच

By Jageshwar Prasad

सुरक्षा के बीच कैसे पहुंचे मोबाइल और नशा? जयपुर के बाल सुधार गृह में गैंगस्टर नेटवर्क की जांच
किस शहर में होगा आपका एग्जाम? राजस्थान CET की सिटी स्लिप जारी; एडमिट कार्ड की डेट भी आई

By Jyoti Mahender Bhardwaj

किस शहर में होगा आपका एग्जाम? राजस्थान CET की सिटी स्लिप जारी; एडमिट कार्ड की डेट भी आई
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अब AI से होगी पढ़ाई, 15 हजार प्रोफेसरों को मिलेगी खास ट्रेनिंग, गूगल देगा सर्टिफिकेट

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अब AI से होगी पढ़ाई, 15 हजार प्रोफेसरों को मिलेगी खास ट्रेनिंग, गूगल देगा सर्टिफिकेट
वर्दी पहनने का मतलब लोगों की हड्डियां और दांत तोड़ने का लाइसेंस नहीं’, राजस्थान हाईकोर्ट सख्त; पुलिसकर्मियों पर चलेगा मुकदमा

By Ashish Bhardwaj

वर्दी पहनने का मतलब लोगों की हड्डियां और दांत तोड़ने का लाइसेंस नहीं’, राजस्थान हाईकोर्ट सख्त; पुलिसकर्मियों पर चलेगा मुकदमा