MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP निकाय-पंचायत उपचुनाव का ऐलान
MP निकाय-पंचायत उपचुनाव का ऐलान: 8 सितंबर से नामांकन, जानें वोटिंग कब
मध्यप्रदेश में निकाय और पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। 29 सितंबर 2026 को मतदान होगा। 8 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 3 नगर निकाय अध्यक्ष और 26 पार्षद पदों पर चुनाव होगा। पंचायतों में सरपंच और पंच पद भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में आज ही मिलेंगे नियुक्ति पत्र,सात दिन में देनी होगी जॉइनिंग
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज हुई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति और पदस्थापना को लेकर विभागीय प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश, जॉइनिंग तारीख और दस्तावेज संबंधी निर्देशों का पालन करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई। मामले में मध्य प्रदेश पुलिस की एसआईटी ने कोर्ट को बताया कि जांच पूरी कर ली गई है, लेकिन मंत्री के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी अभी लंबित है। एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अभियोजन की मंजूरी के लिए मामला सक्षम प्राधिकारी के पास भेजा गया है। अभी राज्यपाल स्तर से फैसला होना बाकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MPPSC राज्य सेवा मेंस के लिए निर्देश जारी, 90 मिनट पहले पहुंचना होगा, सतना में बारिश से चिंता
मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मेंस 2026 की औपचारिक सूचना आयोग ने जारी कर दी है। इसमें उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र भी अपलोड कर दिए गए हैं। लेकिन इसी बीच सतना परीक्षा सेंटर को लेकर चिंता बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ओरछा से भाजपा का 2047 मिशन: बूथ से सरकार तक नई सियासी पटकथा
ओरछा (Orchha) में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक खत्म होने के बाद पार्टी के अगले चरण की तस्वीर कुछ हद तक साफ हुई है। बैठक में सिर्फ सरकार की उपलब्धियां गिनाने तक बात सीमित नहीं रही। बल्कि, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने पर जोर रहा। ‘विकसित भारत-2047’ के साथ सामाजिक समरसता और सेवा अभियान को जोड़कर भाजपा ने संगठन और सरकार के काम को एक साथ आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP TET विवाद: शिक्षकों को अब सुप्रीम कोर्ट से राहत की उम्मीद, याचिका दाखिल
मध्य प्रदेश में TET अनिवार्यता का मुद्दा फिर सुर्खियों में आ गया है। ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 30 अगस्त 2026 को यह याचिका दाखिल की गई। इसमें 2005 से 2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों को छूट देने की मांग है। अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी है। मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET (TET – Teacher Eligibility Test) की अनिवार्यता को लेकर पुराना विवाद फिर तेज हो गया है। इस बार मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे तीन हजार, कांग्रेस ने पूछा सरकार से सवाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) पर सवाल उठाए। पटवारी ने पूछा कि 3000 रुपए कब मिलेंगे। अभी बहनों को सिर्फ 1500 रुपए मिल रहे हैं। उन्होंने भाजपा की कार्यसमिति बैठक पर भी निशाना साधा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP हनी ट्रैप पार्ट 2: श्वेता मास्टरमाइंड, रेशू उसकी साथी, कई रसूखदारों के बनाए वीडियो
मध्यप्रदेश की राजनीति को हिला देने वाला हनी ट्रैप पार्ट वन इंदौर में ही साल 2019 में उजागर हुआ था। तब पलासिया थाने में तत्कालीन निगम सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने केस दर्ज कराया था। इसके बाद 18 मई 2026 को मप्र के इंदौर में ही एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 सामने आया, इसमें इंदौर क्राइम ब्रांच में एफआईआर हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर आवेदन के 25 हजार रुपए, यूजीसी नेट रिजल्ट में देरी का खामियाजा
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में आवेदन को लेकर उम्मीदवार उलझ गए हैं। उन्हें आवेदन के लिए 25 हजार रुपए देने होंगे। वजह है एनटीए की यूजीसी नेट के रिजल्ट में देरी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर एमपी कांग्रेस भड़की, बीजेपी को सुनाई खरी-खरी
एमपी टॉप न्यूज:उत्तराखंड के हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद मैदान का शुद्धिकरण कराया गया था। इस मुद्दे को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया। अगले ही दिन उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई। इससे एमपी कांग्रेस के नेता भड़क उठे। पटवारी और कमलनाथ ने बीजेपी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP फार्मासिस्ट भर्ती विवाद: सिलेक्शन के बाद योग्यता पर सवाल, जॉइनिंग के लिए संघर्ष
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्यप्रदेश में इन दिनों आंदोलनों का दौर चल रहा है। एक तरफ भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के वेटिंग अभ्यर्थी धरना दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य संचालनालय के सामने सिलेक्ट फार्मासिस्ट्स धरना दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...