MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | May 04, 2026, 21:15 IST
mp top news
नमस्कार, बंगाल चुनाव नतीजों पर सीएम मोहन यादव बोले- घुसपैठियों का हिसाब पूरा; जनगणना ड्यूटी में लापरवाही कर रहे 289 कर्मचारियों को नोटिस, MP पुलिस ने किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

बंगाल चुनाव नतीजों पर बोले सीएम मोहन यादव: कंस की तरह बुलाए घुसपैठिए, अब जनता ने कर दिया पूरा हिसाब

ग्वालियर में आयोजित एक बड़े सम्मेलन में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के तेवर काफी सख्त नजर आएं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर अपनी बात रखते हुए ममता बनर्जी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की जीत दरअसल गौ-पालकों और गौ-माता के आशीर्वाद का फल है। उन्होंने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे कंस ने अराजकता फैलाने के लिए विदेशियों का सहारा लिया था, वैसे ही ममता दीदी ने घुसपैठियों को बुलाकर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी के स्कूलों में शिक्षकों की कमी, रिजल्ट के बाद भी शिक्षक वर्ग टू के हजारों चयनित जॉइनिंग इंतजार में

शिक्षक वर्ग टू के 10 हजार 758 चयनित शिक्षक दो-दो परीक्षाएं पास करने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद नवंबर से लेकर अब तक ये कई बार स्कूल शिक्षा विभाग के दफ्तर में गए, धक्के खाए, प्रदर्शन और धरने भी किए, लेकिन फिर भी ज्वाइनिंग नहीं मिल रही। अब ये फिर से 5 मई को भोपाल में प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बरगी डैम क्रूज हादसा: फ्लाइट ऑपरेटर ने पिता-बेटे का शव ले जाने से किया इनकार, बताई ये वजह

जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे (Bargi Dam Cruise Accident) ने पूरे देश को झकझोर दिया। 13 जानें जाने के बाद अब मृतकों के शवों की दुर्दशा सामने आई है। कामराज और उनके 5 साल के बेटे श्रीतमिल का शव ले जाने से जबलपुर एयरपोर्ट (Jabalpur Airport) पर फ्लाइट ऑपरेटर ने इनकार कर दिया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एक घंटे की देरी से फ्लाइट त्रिची रवाना हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कागजों में एमपी के किसानों का कल्याण! 19 साल पुरानी गाड़ियों से ढोए किसान, काजू-बादाम में उड़ाया बजट

मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष-2026' के रूप में मना रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। रायसेन जिले में कृषि विस्तार की अहम योजना 'सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन' (आत्मा) के नाम पर भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। सूचना के अधिकार (RTI) से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, किसानों को आधुनिक खेती और प्रबंधन सिखाने के लिए आयोजित पांच दिवसीय कार्यशालाओं में लाखों का खर्च दिखाया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस बजट का बड़ा हिस्सा किसानों के कौशल विकास के बजाय महंगे ड्राई फ्रूट्स और लग्जरी खाने-पीने की चीजों पर उड़ाया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी खर्च का हिसाब न देने वाले 28 उम्मीदवार को बताया अयोग्य

मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार चुनाव को पूरी तरह से पारदर्शी और साफ-सुथरा बनाने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में आयोग ने उन लोगों पर सख्त रुख अपनाया है जिन्होंने पिछले चुनाव में नियमों की अनदेखी की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



आंदोलन से पहले ही एमपी पुलिस ने किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट, 15 सूत्रीय मांगों पर मचा घमासान

मध्यप्रदेश में किसान अपनी 15 मांगों को लेकर भोपाल आने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच आरोप है कि प्रशासन ने कई नेताओं को नजरबंद कर दिया है। पुलिस ने इन नेताओं के घरों के बाहर सुबह से ही पहरा लगा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी से निकली अनोखी पर्चियां, भक्तों की थी ये मांग

ग्वालियर का प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर इस बार श्रद्धालुओं से भरी एक नई दान पेटी के लिए चर्चा में है। जैसे ही दान पेटी खोली गई, इसके अंदर से सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि भक्तों द्वारा छोड़ी गई पर्चियां भी निकलीं। इन पर्चियों पर उनके मन की बातें, अधूरी इच्छाएं, कृतज्ञता और भावनाएं लिखी थीं। यह दृश्य सबके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही कर रहे अधिकारी-कर्मचारी, 289 को नोटिस, FIR की चेतावनी

एमपी टॉप न्यूज: जनगणना का काम तो शुरू हो गया है, लेकिन इस काम को लेकर अधिकारी-कर्मचारी गंभीर नहीं हैं। इंदौर में नोडल अधिकारी ने ड्यूटी पर नहीं आने वाले ऐसे 289 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया है। अधिकारी ने एफआईआर तक की चेतावनी दी है। सभी को 4 मई को शाम साढ़े पांच बजे तक उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, हवाई यात्रियों को मिलेगा फायदा

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के यात्रियों को अब दिल्ली और बेंगलुरु जाने के लिए नई सीधी फ्लाइट सेवा मिल रही है। 4 मई से ग्वालियर एयरपोर्ट से अकासा एयर द्वारा दिल्ली और बेंगलुरु के लिए रोज़ फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गई है। इस नई सेवा के साथ, ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में 6 दिन फ्लाइट उपलब्ध होगी, जिससे ग्वालियर और इन महानगरों के बीच कनेक्टिविटी और आसान हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • बरगी डैम
  • राज्य निर्वाचन आयोग
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • अचलेश्वर महादेव मंदिर