आंदोलन से पहले ही एमपी पुलिस ने किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट, 15 सूत्रीय मांगों पर मचा घमासान

Aman Vaishnav | Published:
Share
mp farmers protest bhopal march leaders house arrest
mp farmers protest bhopal march leaders house arrest

मध्य प्रदेश में किसान अपनी 15 मांगों को लेकर भोपाल आने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच आरोप है कि प्रशासन ने कई नेताओं को नजरबंद कर दिया है। पुलिस ने इन नेताओं के घरों के बाहर सुबह से ही पहरा लगा दिया है।

मध्य प्रदेश में किसान नेताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर भोपाल आने का प्लान बनाया है, लेकिन प्रशासन ने इससे पहले ही उनका रास्ता रोकने की कोशिश की है।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के सदस्य फंदा टोल नाके (सिहोर-भोपाल के बीच) पर इकट्ठा होकर राजधानी जाने वाले थे। पुलिस ने आंदोलन को शुरू होने से पहले ही रोकने की कोशिश की है।

किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

जानकारी के अनुसार देवास और रतलाम समेत कई जिलों के प्रमुख किसान नेताओं को उनके घरों से बाहर निकलने से पहले ही हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया गया है। महासंघ ने मुख्यमंत्री को एक 15 सूत्री ज्ञापन भेजा है। इसमें किसानों की समस्याओं का हल जल्द से जल्द मांगा गया है।

30 जिलों से भोपाल आ रहे थे कार्यकर्ता

किसान मजदूर महासंघ के युवा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह गोठी ने बताया कि हमारे संगठन के किसान नेता और कार्यकर्ता करीब 30 जिलों से भोपाल आ रहे थे।

सुबह से ही पुलिस उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दे रही है। भोपाल, देवास, सीहोर, सिवनी, हरदा, बालाघाट, रतलाम, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, आगर मालवा, शाजापुर और कई जिलों में पुलिस ने हमारे प्रतिनिधियों को घरों में ही रोक लिया है।

ff1c01da-a3e
ff1c01da-a3e


किसान मजदूर महासंघ की मुख्य मांगें

  • गेहूं की सरकारी खरीदी में जो भी रुकावटें आ रही हैं, उन्हें तुरंत ठीक किया जाए।
  • जिन किसानों ने गेहूं की खरीदी में देरी की वजह से मंडी में फसल बेच दी, उन्हें 'भावांतर योजना' का पैसा दिया जाए।
  • जिन किसानों पर पराली जलाने के मामले दर्ज हैं, वे वापस लिए जाएं और सैटेलाइट रिपोर्ट को गलत माना जाए।
  • सहकारी संस्थाओं में कर्ज चुकाने की आखिरी तारीख गेहूं की खरीदी के बाद तय की जाए, और डिफाल्टर किसानों को फिर से लोन की सुविधा दी जाए।
  • आग या प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को 100% मानते हुए किसानों को राहत राशि और फसल बीमा का फायदा मिले।
  • केन-बेतवा प्रोजेक्ट के चलते आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए और उनकी सभी मांगें पूरी की जाएं।
  • खेती की चीजों के दाम 'सी-250' (लागत फार्मूले) के आधार पर तय हों, और मंडी में इससे कम दाम पर फसल न बिके। साथ ही खलघाट आंदोलन के दौरान प्रशासन द्वारा किए गए वादे पूरे किए जाएं।
  • किसानों को सरकार की नीतियों की वजह से सही दाम नहीं मिला, इसलिए सभी किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाए।
  • दूध का दाम 12 रुपए प्रति किलो फैट किया जाए, और सरकार द्वारा घोषित 5 रुपए प्रति लीटर बोनस राशि जल्द दी जाए।
  • सरकारी रिकॉर्ड में जो गलतियां हैं, उन्हें ठीक किया जाए क्योंकि अधिकारी किसानों के आवेदनों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
  • किसानों की जमीन से हाईटेंशन बिजली लाइन, रेलवे लाइन या पाइपलाइन न निकाली जाए, और अगर जरूरी हो, तो बाजार रेट से 10 गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाए।
  • बिजली विभाग की मनमानी और किसानों को परेशान करने की हरकतों पर तुरंत रोक लगाई जाए।
  • गर्मी में उगाई गई मूंग की पूरी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाए।
  • फार्मर आईडी' और 'ई-टोकन' के तहत खाद बांटते समय उसकी मात्रा फसल की जरूरत के हिसाब से बढ़ाई जाए।
  • हर जिले में खाद, कीटनाशक और मिट्टी की जांच के लिए सरकारी लैब बनाई जाए।
ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: आंदोलन से पहले ही एमपी पुलिस ने किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

सरकार की वादाखिलाफी से नाराज अतिथि शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मध्यप्रदेश न्यूज: अपनी ही सरकार के खिलाफ सख्त हुए विधायक सूर्य प्रकाश मीणा

पूर्व कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ FIR, किसान की आत्महत्या को लेकर मामला दर्ज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • एमपी पुलिस
  • किसान
  • राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल